Aayudh

Categories

इंडिगो ऑपरेशनल संकट: तीसरे दिन भी हजारों यात्री परेशान, 300 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

इंडिगो ऑपरेशनल संकट

इंडिगो ऑपरेशनल संकट: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो भारी परिचालन संकट का सामना कर रही है। यह संकट लगातार तीसरे दिन भी जारी है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट्स पर आज 300 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। इस वजह से हजारों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं।

मुख्य कारण क्रू की कमी और DGCA के नए फ्लाइट ड्यूटी नियम (FDTL) बताए जा रहे हैं। नए नियमों के अनुसार क्रू मेंबर्स और पायलट्स को अधिक आराम देने की बाध्यता है, जिससे उनकी उपलब्धता कम हो गई है। पायलट अब एक दिन में सीमित फ्लाइंग कर सकते हैं और उन्हें हर हफ्ते अनिवार्य आराम देना जरूरी है।

इंडिगो की ऑन टाइम परफॉर्मेंस (OTP) भी बेहद गिर गई है। सामान्य दिनों में जहां OTP 80% के आस-पास रहती है, वहीं पिछले दिनों यह 19–35% तक आ गई। सिर्फ बुधवार को ही 1400 से ज़्यादा फ्लाइट्स डिले हुई थी।

READ MORE: राहुल का आरोप – पुतिन दौरे पर सरकार नहीं चाहती विपक्षी नेताओं से मुलाकात; प्रियंका ने कहा प्रोटोकॉल….

पुणे एयरपोर्ट पर यात्री 8 घंटे से ज़्यादा इंतजार करते दिखे। तीन लोग बेहोश भी हुए। कई यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की जानकारी आख़िरी समय पर मिली।

आज जिन शहरों में सबसे ज़्यादा रद्द उड़ानें हुईं, उनमें दिल्ली में 95, मुंबई में 86, बेंगलुरु में 50, हैदराबाद में 70, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 फ्लाइट्स रद्द हुईं।

इंडिगो ने कहा है कि वह अगले 48 घंटे में शेड्यूल सुधारने की कोशिश करेगा। यात्रियों को रिफंड, वैकल्पिक फ्लाइट या अगली यात्रा के लिए क्रेडिट शेल का विकल्प दिया जा रहा है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों से अपना PNR साझा करने की अपील भी की है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *