Gold Price Today: 20 नवंबर को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना आज 1,003 रुपए सस्ता होकर 1,22,881 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,23,884 रुपए था। चांदी भी 2,280 रुपए टूटकर 1,55,840 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
IBJA की रेट लिस्ट में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए शहरों के रेट अलग-अलग होते हैं। इन कीमतों का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की दर तय करने के लिए करते हैं।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
शादी सीजन शुरू होने से सोने की मांग बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में उतार–चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन सोना फिर एक बार 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पास जा सकता है।
MCX पर सोना–चांदी का हाल
MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,22,953 रुपए पर खुला और सुबह 10 बजे 1,23,001 रुपए पर ट्रेड हुआ। वहीं चांदी 1,56,250 रुपए प्रति किलो पर तेजी के साथ कारोबार कर रही थी।
आज के प्रमुख शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली: 24k – 1,24,840 | 22k – 1,14,450
- मुंबई: 24k – 1,24,690 | 22k – 1,14,300
- चेन्नई: 24k – 1,25,460 | 22k – 1,15,000
- कोलकाता: 24k – 1,24,690 | 22k – 1,14,300
- अहमदाबाद: 24k – 1,24,740 | 22k – 1,14,350
- पटना: 24k – 1,24,740 | 22k – 1,14,350
शादी सीजन में सोने की खरीद बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में बदलाव को देखते हुए खरीदारी से पहले अपने शहर का रेट जरूर जांचें, ताकि आपको सही दाम मिल सके।
READ MORE: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘मुखी’ ने दिए 5 शावक, प्रोजेक्ट चीता में बड़ी सफलता