Aayudh

Categories

Kuno National Park: प्रोजेक्ट चीता में बड़ी सफलता; कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता मुखी ने दिया 5 शावक को जन्म

Kuno National Park

Kuno National Park: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। मां और सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं। यह भारत में पहली बार है जब किसी मादा चीते ने देश में सफल प्रजनन किया है।

मुखी लगभग 33 महीने की है और वह नामीबिया से आए मादा चीता ज्वाला की बेटी है। इसलिए मुखी की ये पांच शावक प्रोजेक्ट चीता की तीसरी पीढ़ी माने जा रहे हैं। वन विशेषज्ञों का कहना है कि यह सफलता भारतीय जंगलों में चीते के अनुकूलन और प्रजनन क्षमता का मजबूत प्रमाण है।

READ MORE: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 मंत्रियों के साथ नई सरकार का गठन

कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार, मुखी और उसके शावक भारतीय मौसम और पर्यावरण में आसानी से ढल रहे हैं। इससे भारत में स्थिर और विविध चीता जनसंख्या बनाने का लक्ष्य और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कूनो नेशनल पार्क की टीम और वन विभाग को बधाई दी। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

वर्तमान में भारत में कुल 32 चीते हैं, जिनमें 29 कूनो नेशनल पार्क और 3 गांधी सागर अभयारण्य में हैं। मुखी के पांच शावकों के जन्म से संख्या बढ़ी है और प्रोजेक्ट चीता को नई दिशा मिली है। प्रोजेक्ट चीता 2022 में शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य भारत में चीते की स्थिर और स्वस्थ जनसंख्या स्थापित करना है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का फैसला: राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास बिल मंजूरी की समय सीमा तय नहीं की जा सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *