Pakistan: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत में हुए आतंकी हमलों को खुलकर स्वीकार किया है।
#BREAKING: Former Prime Minister of Pakistan-occupied Kashmir Chaudhry Anwar-ul-Haq admits Pakistan's role in the Delhi Red Fort bombing. pic.twitter.com/grAHElCa62
— OSINT Spectator (@osint1117) November 19, 2025
हक ने दावा किया कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के संघर्ष का बदला लेने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंक फैलाया। वीडियो में हक कह रहे हैं, “अगर भारत ने बलूचिस्तान में खून बहाया तो हम भारत को लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक जवाब देंगे, और हमनें दिया भी है।”
READ MORE: मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, प्रदूषण का खतरा भी बढ़ा
यह बयान दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। हक का यह बयान कश्मीर में आतंकवाद के समर्थन की ओर इशारा करता है, जिसमें उन्होंने पहलगाम में अप्रैल में हुए हमले का भी हवाला दिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे और 16 लोग घायल हुए थे।
जांच एजेंसियों ने यह पुष्टि की है कि दिल्ली ब्लास्ट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मॉड्यूल द्वारा अंजाम दिया गया था। यह हमला पाकिस्तान के आतंकवादियों की सक्रियता को दिखाता है, जो भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत में नए आतंकी मॉड्यूल खड़े करने की योजना बनाई है। हक के इस बयान के बाद भारत-पाक रिश्तों में और तनाव बढ़ सकता है।
READ MORE: Trump – Musk: ट्रंप और मस्क की पुरानी रंजिश खत्म, व्हाइट हाउस में शुरू हुई नई शुरुआत!