Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
#WATCH | Bihar: Visuals from Gandhi Maidan in Patna, where the swearing-in ceremony of the NDA government in Bihar will take place today.
— ANI (@ANI) November 20, 2025
Nitish Kumar returns as Bihar CM for the 10th time. Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha take oath as Deputy CMs. pic.twitter.com/0MJO1OpfLg
समारोह में नीतीश के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो, हम के 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं।
बिहार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। गांधी मैदान में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और एसपीजी की सुरक्षा तैनात है। समारोह में कई राज्य के मुख्यमंत्री और नेता भी पहुंच रहे हैं। इस मौके पर बिहार के विकास को लेकर कई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है।