Aayudh

Categories

Anmol Bishnoi: अमेरिका से डिपोर्ट होकर पहुँचा अनमोल बिश्नोई, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार 

Anmol Bishnoi

Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लाया गया। उसकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया, जिनमें 3 भारतीय शामिल हैं। इनमें अनोल के अलावा पंजाब के दो अन्य लोग भी थे।

अनमोल बिश्नोई पर देशभर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का वांटेड आरोपी है। इसके अलावा, वह NCP नेता बाबा सिद्दीकी की पिछले साल हुई हत्या का भी मुख्य आरोपी माना जाता है। पुलिस को उसके पास से फर्जी रूसी पासपोर्ट मिलने की जानकारी भी मिली थी।

READ MORE: नीतीश कुमार फिर चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम

अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आ चुका है। NIA पहले ही उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग से ईमेल मिला, जिसमें अनमोल को भारत भेजे जाने की जानकारी दी गई। जीशान ने कहा कि अनमोल को भारत लाकर उसके अपराधों की सज़ा मिलनी चाहिए।

अनोल के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। अब केंद्र सरकार तय करेगी कि उसे आगे किस एजेंसी की कस्टडी में दिया जाएगा। मुंबई पुलिस पहले ही उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रस्ताव भेज चुकी है और वह अपनी हिरासत की मांग कर सकती है।

अनोल की भारत वापसी के बाद सलमान खान फायरिंग केस, बाबा सिद्दीकी मर्डर और अन्य मामलों की जांच तेज होने की उम्मीद है।

READ MORE: 272 रिटायर्ड अफसरों का राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप, चुनाव आयोग को बदनाम करने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *