Aayudh

Categories

MP Weather Today: कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के चलते सुबह-शाम ही नहीं, बल्कि दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और शाम होते ही हल्की धुंध भी दिखाई दी।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, धार, खंडवा, शिवपुरी, पन्ना, सतना, कटनी और उमरिया जैसे जिले शामिल हैं।

राजगढ़ मंगलवार को सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में 6.4 डिग्री और इंदौर में 7.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में भी लगातार 11वें दिन शीतलहर चली और यहां का तापमान 8.2 डिग्री रहा।

पिछले 24 घंटों में 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया। तेज उत्तरी हवाओं और साफ मौसम के कारण ठंड सामान्य से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 नवंबर के बाद मौसम में कुछ बदलाव संभव है, लेकिन तब तक ठंड और बढ़ने की संभावना है।

उधर, हिमाचल प्रदेश में भी ठंड बढ़ती जा रही है। लाहौल और कुल्लू में झरने जमने लगे हैं और कई जगह तापमान शून्य से नीचे है मध्यप्रदेश में फिलहाल ठंड का असर और तेज होने की उम्मीद है और कोहरे का प्रभाव भी बढ़ सकता है।

READ MORE: दिल्ली कार ब्लास्ट: पाक हैंडलर ने किया ब्रेनवॉश, हमले से पहले पुलवामा गया था आतंकी उमर, भाई से कहा ‘खबर आई तो फोन फेंक देना’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *