छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में 1 करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा मारा गया। मुठभेड़ में उसकी पत्नी और छह अन्य नक्सली भी ढेर हुए।
सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली इलाके में हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। घटनास्थल से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
READ MORE: लाल किला धमाके से पहले आतंकी उमर ने बनाया था वीडियो, ड्रोन से हमला करने की थी प्लानिंग
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को तीन नक्सली मारे गए थे। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में मादवी देवा और पोडियाम गंगी जैसे खतरनाक कमांडर थे।
राज्य पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। हाल ही में आंध्र–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद अभियान तेज किया गया।
सुरक्षा बलों ने हिड़मा और अन्य नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है, हालांकि आधिकारिक बयान का इंतजार है। मुठभेड़ में बरामद हथियार और शवों की जानकारी से पता चलता है कि यह एनकाउंटर काफी प्रभावशाली रहा।