Bhopal News: भोपाल में वोटर लिस्ट के SIR सर्वे की शुरुआत के पहले दिन ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के कर्मचारी प्रशांत दुबे को आधी रात में ही नौकरी से हटा दिया। दुबे की ड्यूटी गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ नंबर 150 पर बीएलओ के रूप में लगाई गई थी, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे।
कलेक्टर ने कहा कि SIR सर्वे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थित रहने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
भोपाल जिले में कुल 2029 बीएलओ और 250 सुपरवाइजर घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवा रहे हैं। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। कलेक्टर ने खुद कई इलाकों में जाकर सर्वे की निगरानी की और मतदाताओं से बातचीत की। यह साल 2003 के बाद पहली बार है जब भोपाल में वोटर लिस्ट का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है।
READ MORE: अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 7 की मौत और 11 घायल