Aayudh

Categories

कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत हुई खराब, डिहाइड्रेशन के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की गुरुवार देर रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी और कमजोरी महसूस होने के बाद इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें डिहाइड्रेशन और थकान की शिकायत थी।  

बॉम्बे अस्पताल के उप निदेशक राहुल पाराशर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंत्री लगातार व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे, जिससे उन्हें अत्यधिक थकान हुई। प्राथमिक जांच और इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।  

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि विजयवर्गीय को थकान के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अब वे पूरी तरह ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।  

कैलाश विजयवर्गीय के करीबी सूत्रों के अनुसार, मंत्री ने कई दिनों से लगातार दौरे किए थे, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।  

READ MORE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, दिलाई देशवासियों को एकता की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *