Aayudh

Categories

Sunil Shetty: पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए सुनील शेट्टी पहुंचे हाईकोर्ट, बिना इजाजत तस्वीरों के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति

Sunil Shetty personal rights

Sunil Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि बिना अनुमति उनकी तस्वीरों और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। सुनील शेट्टी ने कहा कि कुछ वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी और उनके परिवार की तस्वीरों का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जुए, ज्योतिष और रियल एस्टेट से जुड़ी कई वेबसाइट्स ने उनकी तस्वीरों का विज्ञापन में इस्तेमाल किया है, जबकि उनका इनसे कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं, उनकी नातिन की एक डीपफेक फोटो भी इंटरनेट पर वायरल की गई है।

शेट्टी की ओर से वकील बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता की पहचान और छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स भी उनके नाम पर चल रहे हैं।

जस्टिस आरिफ एस डॉक्टर ने कहा कि बिना नियंत्रण के AI और सोशल मीडिया खतरनाक हो सकते हैं। कोर्ट जल्द ही इस मामले में अंतरिम आदेश पारित कर सकता है। इससे पहले ऐश्वर्या राय और करण जौहर जैसे कई सितारे भी ऐसे मामलों में कोर्ट जा चुके हैं।

READ MORE: सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का अनोखा चौथ माता मंदिर, पूरे साल रहता है बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *