Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के विजेता की घोषणा आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगी। इस बार 338 नामांकन हुए हैं, जिनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिन्होंने दावा किया है कि उन्होंने 9 महीनों में 8 युद्ध रुकवाए।
ट्रंप का कहना है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान, इजराइल-ईरान, कांगो-रवांडा, गाज़ा और अन्य देशों के बीच संघर्ष खत्म कराए। हालांकि, भारत ने उनके पाकिस्तान से सीजफायर वाले दावों को खारिज किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप को इस साल पुरस्कार मिलने की संभावना कम है, लेकिन अगले साल दावेदारी मजबूत हो सकती है।
इस बार सूडान की इमरजेंसी रिस्पॉन्स रूम्स, रूस के नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया, और ODIHR जैसे संस्थान मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
पुरस्कार विजेता को 10.3 करोड़ रुपए, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर विजेता एक से अधिक हुए तो पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। नोबेल की घोषणा भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे होगी।
READ MORE: पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी, अमेरिका ने एडवांस मिसाइल देने से किया इनकार