Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर होने के बाद पहली बार इस विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बहुत अव्यवस्थित है और अब इसमें बदलाव की जरूरत है। दीपिका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी ताकि वे अपनी बेटी की परवरिश के लिए समय निकाल सकें।
दीपिका ने कहा कि कई मेल सुपरस्टार्स सालों से सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं, लेकिन ये कभी चर्चा में नहीं आता। उन्होंने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन कई पुरुष एक्टर्स वीकेंड पर काम नहीं करते और केवल सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं।” उनका कहना है कि महिला एक्टर्स के लिए भी समान और बेहतर वर्किंग कल्चर होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हम एक इंडस्ट्री की तरह काम नहीं करते। अब समय आ गया है कि हम सिस्टम बदलें और बेहतर कामकाजी माहौल बनाएं।”
वर्कफ्रंट पर, दीपिका जल्द ही साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी।
दीपिका मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम कर रही हैं और अपने फाउंडेशन ‘लिव लव लाफ’ के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया है, जो मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाता है।
READ MORE: करवा चौथ पर चाहिए सबसे खास लुक? तो इन 5 मेहंदी डिजाइन्स को मिस मत करना!