Philippines Earthquake: फिलीपींस में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है, जिसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के तट से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में था। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
फिलीपींस के भूकंप विज्ञान संस्थान (Phivolcs) के अनुसार, सुबह 9:43 से 11:43 बजे के बीच पहली सुनामी लहरें आ सकती हैं, जिनकी ऊंचाई तीन मीटर तक हो सकती है। तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। सुनामी का खतरा इंडोनेशिया और पलाऊ तक भी बताया जा रहा है।
इससे पहले, 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई थी।
फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट सामान्य बात है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आफ्टरशॉक्स की आशंका बनी हुई है।
READ MORE: ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल-हमास संघर्षविराम तय; पहले चरण में बंदियों की रिहाई और बमबारी पर रोक