Women World Cup Controversy: भारत-पाकिस्तान महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 मैच के दौरान हुए मुनीबा अली के रनआउट पर उठे विवाद पर अब MCC (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) ने अपनी सफाई दी है। MCC ने कहा कि थर्ड अंपायर का फैसला क्रिकेट नियमों के मुताबिक था और इसमें कोई बेईमानी नहीं हुई।
5 अक्टूबर को भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। मैच के चौथे ओवर में पाकिस्तानी ओपनर मुनीबा अली एलबीडब्ल्यू से बची, लेकिन जैसे ही वह क्रीज से बाहर निकली, दीप्ति शर्मा ने तेजी से थ्रो कर स्टंप्स उड़ाए। रिप्ले में दिखा कि बल्ला क्रीज के अंदर था, लेकिन गेंद लगने के वक्त हवा में था। थर्ड अंपायर ने उन्हें रनआउट करार दिया।
इस पर पाक कप्तान फातिमा सना खान ने विरोध जताया और सोशल मीडिया पर भी भारत पर “स्पिरिट ऑफ गेम” के खिलाफ खेलने के आरोप लगे। अब MCC ने स्पष्ट किया कि मुनीबा न तो दौड़ रही थी, न डाइव कर रही थी, इसलिए उन्हें बाउंसिंग बैट वाले नियम का फायदा नहीं मिल सकता।
इस तरह MCC ने भारत को क्लीन चिट देते हुए विवाद पर विराम लगा दिया है।
READ MORE: चुनावी मैदान में उतर सकती है मैथिली; कहा- गांव से लड़ना चाहूंगी चुनाव, इस पार्टी में होगी शामिल