Maithili Thakur: लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी नेताओं नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।
#WATCH | Jabalpur, MP | On reports of her contesting in the upcoming Bihar elections, Folk music and devotional singer Maithili Thakur said, "I too have been seeing these things on TV. I recently visited Bihar and had the opportunity to meet Nityanand Rai, as well as Vinod Tawde.… pic.twitter.com/ZOAdQ0EWNd
— ANI (@ANI) October 7, 2025
जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मैथिली ने कहा, “मैं भी टीवी पर देख रही हूं कि मेरा नाम आ रहा है। फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर मौका मिला तो मैं अपने गांव अलीनगर (दरभंगा) से चुनाव लड़ना चाहूंगी क्योंकि मुझे वहां से खास जुड़ाव है।”
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है और अगर राजनीति में आईं तो ईमानदारी से काम करेंगी। मैथिली का कहना है कि वह हर वर्ग और उम्र के लोगों से जुड़ाव महसूस करती हैं।
बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर मैथिली के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बदलते बिहार को देखकर मैथिली फिर से बिहार लौटना चाहती हैं और जनता उनसे योगदान की अपेक्षा करती है। कयास लगाए जा रहे है कि मैथली बीजेपी में शामिल हो सकती है।
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। फिलहाल, मैथिली के राजनीति में आने पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
READ MORE: 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी से EOW की पूछताछ, पति राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज