Aayudh

Categories

Shilpa Shetty: 60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी से EOW ने साढ़े 4 घंटे पूछताछ की, पति राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty: 60 करोड़ रुपये की ठगी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से साढ़े चार घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ उनके मुंबई स्थित घर पर हुई। शिल्पा के पति राज कुंद्रा समेत 5 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

यह मामला बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उनका आरोप है कि 2015 में शिल्पा और राज की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी’ के साथ उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये निवेश किए थे। कंपनी ने यह रकम लोन के रूप में ली थी और हर महीने रिटर्न देने का वादा किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया।

कोठारी का दावा है कि शिल्पा ने पर्सनल गारंटी भी दी थी, लेकिन बाद में कंपनी से इस्तीफा दे दिया। मामले में पहले जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसे बाद में EOW को सौंपा गया।

पूछताछ में शिल्पा ने खुद को कंपनी की साइलेंट पार्टनर बताया और कहा कि सभी फैसले उनके पति लेते थे। वहीं राज कुंद्रा ने कहा कि रकम का कुछ हिस्सा बॉलीवुड सितारों को फीस के रूप में दिया गया।

फिलहाल मामला जांच में है और जल्द कुछ और लोगों से पूछताछ हो सकती है।

READ MORE: भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान की पोल, 4 लाख महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों का दिलाया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *