Aayudh

Categories

Khawaja Asif: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी; कहा- जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा

Khawaja Asif

Khawaja Asif: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ धमकी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई दुस्साहस किया, तो पाकिस्तान उसे मुंहतोड़ जवाब देगा और भारत अपने ही फाइटर जेट्स के मलबे में दब जाएगा। यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की हालिया चेतावनियों के बाद आया है।

आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना है और हमारे रक्षक अल्लाह के सिपाही हैं। इंशाअल्लाह, भारत को करारा जवाब मिलेगा। इस बार भारत अपने विमानों के मलबे के नीचे दब जाएगा।’”

इससे पहले भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला कर 4-5 एफ-16 फाइटर जेट्स को तबाह किया था। उन्होंने कहा कि भारत ने सटीक निशाना लगाते हुए 300 किलोमीटर अंदर तक ऑपरेशन किया।

पाक सेना और रक्षा मंत्री दोनों ने भारत के बयानों को भड़काऊ बताया है। पाक सेना ने कहा कि भारत जानबूझकर तनाव बढ़ा रहा है। वहीं भारतीय सेना प्रमुख ने साफ कहा था कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि उसे नक्शे में रहना है या नहीं। पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा।

भारत-पाक के बीच बयानबाजी के चलते सीमा पर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

READ MORE: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से पूछा – पत्नी को डिटेंशन ऑर्डर क्यों नहीं दिया? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *