Aayudh

Categories

Chaitanyananda Saraswati: स्वामी चैतन्यानंद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, यौन शोषण और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप

Chaitanyananda Saraswati

Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में पकड़े गए स्वामी चैतन्यानंद को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने 28 सितंबर की रात आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस पर कई छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेज बनाने के केस दर्ज हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बाबा छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ता था और योग करते हुए फोटो डालने का दबाव बनाता था। उन तस्वीरों पर वह अश्लील कमेंट करता था। छात्राओं की ओर से विरोध करने पर संस्था की तीन महिला स्टाफ श्वेता शर्मा, भावना कपिल और काजल बाबा का साथ देती थी, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बाबा के कब्जे से कई आपत्तिजनक सामग्री, अश्लील वीडियो, सीडी और साहित्य भी बरामद किया है। इसके अलावा, उसके पास से नेताओं के साथ फर्जी एआई फोटो भी मिली हैं।

अब तक की जांच में बाबा के खातों में 8 करोड़ रुपये की रकम भी जब्त की गई है। कोर्ट ने उसकी दवाइयों, कपड़ों और संन्यासी भोजन की मांग पर शनिवार को सुनवाई तय की है।

READ MORE: केएल राहुल ने लंबे इंतजार के बाद घर पर जड़ा शतक, शुभमन गिल ने भी खेली शानदार पारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *