Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र पर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर देशविरोधी ताकतों के टूल बनने का आरोप लगाया।
त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने फिर वही किया है, जो वह अक्सर विदेश जाकर करते हैं, भारत के खिलाफ बयान देना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से हैं जिसने कांग्रेस में लोकतंत्र की जगह राजशाही को जिंदा रखा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी को भारत के किसी विश्वविद्यालय में नहीं बुलाया जाता, लेकिन विदेशी यूनिवर्सिटी उन्हें क्यों बुलाती हैं?”
उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस में इतने विद्वान नेता हैं, मनीष तिवारी, पी. चिदंबरम, शशि थरूर, लेकिन विदेशों में सिर्फ राहुल गांधी को ही क्यों बुलाया जाता है?
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो भारत विरोधी शक्तियों के झंडाबरदार बन चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ एक परिवार की पार्टी बन गई है, और सत्ता छिन जाने के बाद बदहवासी में देश के खिलाफ बोलने लगी है।
BJP प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब ‘आलम-ए-बदहवासी’ में जी रही है और उसके नेता खुद भी समझ नहीं पा रहे कि पार्टी किस दिशा में जा रही है।
READ MORE: पाक में 300 किमी अंदर हमला, IAF प्रमुख बोले- दुनिया को हमसे सीखना चाहिए