Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जुबीन के दो करीबी – बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रावा महांता को गिरफ्तार किया है। इससे पहले जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट आयोजक श्यामकानु महंता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
जुबीन की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान हुई थी। वह स्विमिंग के लिए पानी में उतरे थे और कुछ देर बाद उनका शव पानी में तैरता मिला। जांच में सामने आया कि उस वक्त शेखर पास ही तैर रहे थे और अमृतप्रावा वीडियो बना रही थी। पुलिस को इन दोनों के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं।
SIT ने अब हत्या, साजिश और लापरवाही से मौत के मामले में FIR दर्ज की है। जुबीन की पत्नी गरिमा ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और वे न्याय की उम्मीद कर रही हैं।
SIT की टीम जल्द ही सिंगापुर जाकर जांच करेगी। सिंगापुर पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जुबीन के परिवार को दी जाएगी, जबकि गुवाहाटी की रिपोर्ट का इंतजार है। यह मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है।
READ MORE: खंडवा में बड़ा हादसा; मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत