Aayudh

Categories

Khandva: खंडवा में बड़ा हादसा; मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Khandva

Khandva: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव में हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे, जो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रहे थे। ट्रॉली जब एक पुलिया पार कर रही थी, तभी वह संतुलन खो बैठी और तालाब में जा गिरी।

हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण, पुलिस और SDRF की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 14 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 11 के शव अब तक मिल चुके हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

READ MORE: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *