Aayudh

Categories

Rahul Gandhi: कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान: “भारत में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा”

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस समय लैटिन अमेरिका दौरे पर हैं। कोलंबिया के EIA यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत के लोकतंत्र और मौजूदा हालात पर चिंता जताई।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की अहम संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को जानबूझकर दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता में है और यह ताकत लोकतंत्र के सहारे ही टिक सकती है। लेकिन वर्तमान में इन दोनों पर संकट है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “जो लोग सत्ता में हैं, वे चाहते हैं कि देश की सभी संस्थाएं केवल उनके आदेशों पर काम करें। यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।”

छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब होता है सभी विचारों को सुनना और सम्मान देना, लेकिन आज के हालात में विरोध की आवाजों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम चीन जैसे नहीं हो सकते जो लोगों को चुप करवा देता है, क्योंकि भारत की पहचान आजादी और विविधता से है।”

READ MORE: भारत-पाक मैच से पहले बड़ा फैसला, भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *