Indore News: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 बुधवार को जारी हुई, जिसमें भारत के 1687 अमीर कारोबारियों के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से इस सूची में 13 नाम शामिल हुए हैं, जिनमें 10 इंदौर से और 3 भोपाल से हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल की रही, जो एमपी में सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 9500 करोड़ रुपए है। पिछले साल उनकी संपत्ति 7100 करोड़ रुपए थी, यानी एक साल में 2400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। हर दिन औसतन 6.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
भोपाल से दूसरे नंबर पर दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी हैं, जिनकी संपत्ति 4430 करोड़ रुपए है। उनकी नेटवर्थ में भी 630 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
हाल ही में ईडी की कार्रवाई से चर्चा में आए पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति घटी है। पहले उनकी संपत्ति 1300 करोड़ थी, जो अब घटकर 1230 करोड़ रह गई है।
शक्ति पंप्स के दिनेश पाटीदार और सुनील पाटीदार की संपत्तियों में भी उतार-चढ़ाव दिखा। वहीं, आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति बढ़कर 1220 करोड़ हो गई है।
इंदौर के अन्य कारोबारियों जैसे श्याम मूंदड़ा, सुनील चौरड़िया और विमल तोड़ी की रैंक और संपत्ति में भी हल्का बदलाव आया है।
यह लिस्ट बताती है कि इंदौर अब सिर्फ सफाई में ही नहीं, बल्कि अमीरी में भी देश में अपनी खास जगह बना रहा है।
READ MORE: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा – कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है