Rajnath Singh: गुजरात के कच्छ में विजयादशमी के मौके पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई दुस्साहस किया, तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि “इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।”
#WATCH | Kachchh, Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh says, "During Operation Sindoor, our armed forces demonstrated that the forces challenging India's sovereignty, no matter where they are hiding, we have the power to find them and eliminate them. No power in the world, if… pic.twitter.com/U8rdrk1eDi
— ANI (@ANI) October 2, 2025
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत की सुरक्षा प्रणाली को भेदने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक क्षेत्र में सीमा विवाद को हवा दे रहा है। भारत ने हमेशा बातचीत से हल निकालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत साफ नहीं है।
#WATCH | Kachchh, Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh says, "Even after 78 years of independence, a dispute over the border in the Sir Creek area is being stirred up. India has made several attempts to resolve it through dialogue, but there is a flaw in Pakistan's intentions;… pic.twitter.com/aCRdorcb9A
— ANI (@ANI) October 2, 2025
रक्षामंत्री ने साफ किया कि भारत शस्त्रों की पूजा ही नहीं करता, समय आने पर उनका उपयोग करना भी जानता है। उन्होंने कहा, “कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है। पाकिस्तान को यह बात याद रखनी चाहिए।”
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना और बीएसएफ देश की सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा कर रही हैं और कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
READ MORE: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर