Kantara Chapter 1 Review: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आज यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले शो से ही दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
यह फिल्म 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसमें कांतारा की कहानी से पहले की घटनाएं दिखाई गई हैं। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और खुद ही लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
This time they cooked even harder 💀 #KantaraChapter1 pic.twitter.com/rWYMocZfmg
— Lucif3r. (@Luci_twtz) October 1, 2025
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक और नेशनल अवॉर्ड लोड हो रहा है। ऋषभ शेट्टी ने फिर कमाल कर दिया।” वहीं, दूसरे ने कहा, “पूरी फिल्म में रोंगटे खड़े हो गए। यह एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव है।”
#KantaraChapter1 = Pure Fire! 🔥🔥
— SumanG (@iAmSumanGX) October 1, 2025
Standing ovation by the audience! 🙌💥
Next stop: 1000cr club 🤑💯#RishabShetty #KantaraChapter1Review pic.twitter.com/SZAOrRWuNH
कई लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की और कहा कि यह अब तक के सबसे बेहतरीन क्लाइमेक्स में से एक है। एक और यूजर ने लिखा, “Kantara Chapter 1 = Pure Fire! लोग खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।”
Early review blockbusters🔥 #Kantara ⭐️⭐️⭐️⭐️
— Firoz Alam (@FirozAl54010590) October 2, 2025
Cameo🔥🔥🔥🔥
Action Topnotch 🔥 🔥🔥
Story 👌
Visuals super 👍#KantaraChapter1Review #KantaraChapter1 #RishabShetty #KantaraInCinemasNow pic.twitter.com/GkGuId0Med
फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी पहले से ही शुरू हो चुकी थी, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर कितना उत्साह था। छुट्टी वाले दिन रिलीज होने का भी फिल्म को बड़ा फायदा मिला है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है।
READ MORE: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर