Aayudh

Categories

Donald Trump: “नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो अमेरिका का अपमान होगा”- ट्रंप

Donald Trump On Nobel Prize

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया तो यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका का अपमान होगा।

ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अब तक सात अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराए हैं। उनका कहना है कि अगर गाजा में चल रहा युद्ध भी शांत हो जाता है, तो यह उनकी आठवीं बड़ी सफलता होगी। ट्रंप ने कहा, “आठ महीने में आठ जंग खत्म करना कोई मामूली बात नहीं है, फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिलेगा?”

यह बयान उन्होंने वर्जीनिया के एक सैन्य मुख्यालय में दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि नोबेल पुरस्कार ऐसे लोगों को दे दिया जाता है जिन्होंने कुछ खास नहीं किया। उन्होंने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिना कुछ किए ही यह पुरस्कार मिल गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक सात देशों ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इनमें पाकिस्तान, इजराइल, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, रवांडा और गैबॉन शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 10 अक्टूबर को होनी है।

READ MORE: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप मुकाबला, इंदौर में खेले जाएंगे मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *