AUS VS NZ: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज महिला वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच से पहले अभ्यास में जुटी हैं। ऑस्ट्रेलिया, जो पिछले 8 सालों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मुकाबलों में जीत चुका है, इस बार भी अपनी जीत की लय कायम रखना चाहेगा। 2017 में न्यूजीलैंड को एकमात्र जीत मिली थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2-1 से एकदिवसीय शृंखला जीती है।
ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप में सबसे अधिक टाइटल जीतने वाली टीम है और इस बार भी वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम की कप्तान एलिसा हीली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व अनुभवी सोफी डिवाइन करेंगी, जिन्होंने अपनी टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई है।
होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जिससे इस मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद है। इंदौर में हल्की बारिश और उच्च ह्यूमिडिटी की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ सकता है।
READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए