Aayudh

Categories

America Shutdown:  फंडिंग बिल पर सहमति नहीं बनने से सरकारी कामकाज ठप, लाखों कर्मचारियों की छुट्टी पर जाने का खतरा

America Shutdown

America Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर से वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई, लेकिन सरकार का कामकाज ठप हो गया है। रिपब्लिकन सांसदों ने 21 नवंबर तक सरकार को अल्पकालिक तौर पर फंड देने के लिए एक बिल पेश किया था, लेकिन डेमोक्रेट सांसदों के विरोध के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। मंगलवार रात को बिल पर मतदान हुआ, जिसमें 55 के मुकाबले 45 वोट पड़े, लेकिन यह 60 वोट से कम था, जो पास होने के लिए जरूरी थे।

इस फंडिंग बिल पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच मतभेद थे, खासकर ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी को लेकर। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि हेल्थकेयर सब्सिडी बढ़ाई जाए, जबकि रिपब्लिकन इस पर खर्च बढ़ने का विरोध कर रहे थे। यही वजह रही कि बिल पर सहमति नहीं बन पाई और शटडाउन हो गया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया और सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की धमकी दी। अब रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में एक बार फिर इस बिल पर वोट कराने की तैयारी कर रही है। शटडाउन के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया है, और लाखों कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी पर भेजे जाने का खतरा है।

READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *