Zubeen Garg: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से जुबीन की मौत के बाद असम सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। पूर्वोत्तर भारत महोत्सव (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंता और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH | Zubeen Garg death case | Assam: Shyamkanu Mahanta and Siddharth Sharma produced before the CJM (Chief Judicial Magistrate Court) at his residence in Guwahati.
— ANI (@ANI) October 1, 2025
Shyamkanu Mahanta was the main organiser of the North East India Festival in Singapore, who took singer Zubeen… pic.twitter.com/uW750z3kh8
महंता को सिंगापुर से दिल्ली लौटते समय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। दोनों को बाद में गुवाहाटी लाया गया।
असम सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया था, जो महंता, शर्मा और सिंगापुर असम संघ के कुछ सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि महंता और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया और उन्हें 6 अक्टूबर तक CID के सामने पेश होने के लिए कहा गया।
यह गिरफ्तारी जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एक अहम कदम मानी जा रही है।
READ MORE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती