Aayudh

Categories

Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mallikarjun Kharge Hospitalized

Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, खरगे को सुबह सांस लेने में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि उनकी स्थिति में कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन निगरानी और कुछ जरूरी टेस्ट करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में उनका चेकअप चल रहा है, और डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर ध्यान रखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जैसे ही टेस्ट रिपोर्ट आएंगे, तो उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

READ MORE: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट; 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता लिस्ट का हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *