Aayudh

Categories

Deepika Padukone: दीपिका और फराह के बीच अनबन? 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर उठे सवाल, फराह ने दी सफाई

Deepika Padukone

Deepika Padukone: इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दीपिका पादुकोण और फिल्ममेकर फराह खान के बीच अनबन हो गई है। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस को लगने लगा कि रिश्तों में दरार आ गई है। इस बीच फराह खान ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।

फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने और दीपिका ने पहले से ही तय किया था कि वे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “हमने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान यह फैसला लिया था कि हमारी बातचीत कॉल या मैसेज के जरिए होगी। दीपिका को इंस्टाग्राम पर विश करना पसंद नहीं है।”

हाल ही में फराह खान के एक व्लॉग में भी दीपिका को लेकर मजाक सामने आया था। व्लॉग में फराह ने अपने कुक दिलीप से कहा था कि दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट करती हैं, इसलिए उनके पास शो में आने का समय नहीं है। इस पर भी लोगों ने यह मान लिया कि यह तंज है। लेकिन फराह ने साफ किया कि यह सिर्फ मजाक था और दिलीप को छेड़ने के लिए कहा गया था।

दीपिका के प्रोफेशनल डिमांड्स को लेकर भी खबरें आई थी कि उन्होंने फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी क्योंकि वह सिर्फ हफ्ते में 5 दिन और दिन में 8 घंटे काम करना चाहती थी। हालांकि, दीपिका 2024 में मां बनी हैं और फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फराह ने कहा कि फर्जी अफवाहें फैलाने की यह आदत अब बंद होनी चाहिए।

READ MORE: पाकिस्तान के क्वेटा में जोरदार बम धमाका, 8 की मौत, 15 घायल; अस्पतालों में आपातकाल घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *