Aayudh

Categories

DAVV Indore: DAVV IET में ‘रैगिंग’ के बहाने आंदोलन की प्लानिंग, फर्जी अकाउंट से करवाए जा रहे थे ट्वीट!

DAVV Indore

DAVV Indore: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IET कॉलेज में रैगिंग के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में सामने आया है कि सीनियर छात्रों ने नेपाल के ‘जेन-जी प्रोटेस्ट’ की तरह आंदोलन की तैयारी शुरू करवाई थी। इसके लिए उन्होंने फर्स्ट ईयर के छात्रों पर फर्जी ईमेल और ट्विटर अकाउंट बनाने का दबाव बनाया।

रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों से सीनियर्स के मैसेज रीट्वीट करवाए गए और खास हैशटैग वायरल करने को कहा गया। मना करने पर बैच आउट करने की धमकी दी गई। व्हाट्सऐप ग्रुप “सीनियर इंट्रोडक्शन” के जरिए यह दबाव बनाया गया।

शिवसागर रेस्टोरेंट में सीनियर्स की मीटिंग हुई, जिसमें अमन पटेल, आदर्श मकवाना, आदित्य शर्मा सहित कई छात्र शामिल थे। अमन ने छात्रों से डिजिटल सबूत मिटवाए और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की बात भी की।

कमेटी ने सिफारिश की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो और साइबर सेल से जांच करवाई जाए। रिपोर्ट में इसे सिर्फ रैगिंग नहीं, बल्कि एक साजिश बताया गया है, जो विश्वविद्यालय के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

READ MORE: इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित; सभी यात्री सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *