Aayudh

Categories

कर्तव्य पथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर ऐतिहासिक परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकार दिखाएंगे नए भारत की झलक

77th Republic Day

Highlights

  • कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार कॉम्बैट परेड, ऑपरेशन सिंदूर की खास झलक।
  • वायुसेना का ‘सिंदूर फॉर्मेशन’ फ्लाई-पास्ट, रफाल समेत 29 एयरक्राफ्ट शामिल।
  • ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ थीम पर 30 झांकियां और 2500 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति।

77th Republic Day: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड को सलामी देंगी। इस अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

थीम: वंदे मातरम् के 150 साल

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रखी गई। परेड में ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ की झलक देखने को मिली। कर्तव्य पथ को इसी थीम के अनुरूप सजाया गया।

कॉम्बैट परेड पहली बार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस था, इसलिए इस बार पारंपरिक परेड की जगह कॉम्बैट परेड की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। थलसेना, नौसेना और वायुसेना के दस्ते युद्धक भूमिका में नजर आएंगे। टैंक, तोप, मिसाइल, ड्रोन, रोबोटिक डॉग और बैटल एरे ने दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

READ MORE: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत का 25% टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया

सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट

भारतीय वायुसेना के 29 एयरक्राफ्ट ने फ्लाई-पास्ट होगी। इसमें रफाल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर विमानों की खास ‘सिंदूर फॉर्मेशन’ आकर्षण का केंद्र बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर की विजय का संदेश इस फ्लाई-पास्ट में साफ दिखाई देगा।

30 झांकियां, 2500 कलाकार

परेड में कुल 30 झांकियां शामिल होगी, जिनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा 13 मंत्रालयों की झांकियां है। करीब 2500 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारत की विविधता और एकता को दर्शाएगे।

शौर्य और विविधता की झलक

परेड में वीरता पुरस्कार विजेता, हिम योद्धा, पशु दल में दो कूबड़ वाला बैक्ट्रियन ऊंट, घुड़सवार दस्ते और विभिन्न अर्धसैनिक बल भी भाग लेंगे।

PM मोदी ने दी शुभकामानाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गणतंत्र दिवस भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा और उत्साह देता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर को एकता, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का प्रतीक बताया।

READ MORE: भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी, ICC ने बांग्लादेश को किया बाहर; स्कॉटलैंड को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *