Aayudh

Categories

महिला कर्मचारियों को मिलेगा सात दिन का अतिरिक्त अवकाश, शिवराज सरकार ने पूरा किया वादा

मध्य प्रदेश की महिलाओं को शिवराज सरकार ने दी बड़ी सैगात . आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान.

महिला दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप महिला कर्मचारियों को 7 दिनों के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बुधवार 5 जुलाई को आदेश जारी कर दिए है. अब महिला कर्मचारी अपनी आवश्यकता के हिसाब से इन अवकाशों को ले सकेंगी.

शिवराज ने निभाया भाई का दायित्व

इसके पहले शिवराज सरकार ने मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना का भी शुभारंभ भी किया था जिसमे हर माह महिलाओं को 1000 रुपये दिए जायेंगे जो आगे जाकर बढ़ भी सकते हैं. चुनाव से पहले प्रदेश के मामा अपने बहनों को लिये लगातार योजना आ रहे हैं .

महिला दिवस के मौके पर मुख्य मंत्री द्वारा ये ऐलान किया गया था कि प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जायेगा .और आज सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है .महिला दिवस पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आज के दौर में महिलाएं कंधे से कंधा मिलकर चल रही है साथ ही वह घर और बच्चों की भी ज़िम्मेदारी  उठाती है इसलिए हमने तय किया है कि महिला कर्मचारी को 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जायेगा जिसे वह अपनी आवश्यकता के अनुरूप इस्तेमाल कर सकेंगी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *