Aayudh

IPL के 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो खेल रहे आईपीएल

IPL

इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज़ 22 मार्च से होने वाला है। इस बार के आईपीएल (IPL) के 17वे सीजन में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना है वहीं इस सीजन में हमें 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी दिखने वाले हैं।

ये हैं IPL के इस सीजन के सबसे उम्रदाज़ खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी– 2024 के आईपीएल (IPL) में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की बात की जाए तो वह महेंद्र सिंह धोनी है। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग को पांच बार आईपीएल खिताब जिताने वाले क्रिकेटर धोनी की उम्र 42 साल है। धोनी 7 जुलाई 2024 को 43 साल के हो जाएंगे।

फॉफ डु प्लेसिस- ओपनिंग मुकाबले में खेलने उतरने वालें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की उम्र 39 साल है। ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को होगा।

मोहम्मद नबी- इस बार के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को शामिल किया है, जिनकी उम्र फिलहाल 39 साल है।

ऋद्धिमान साहा– इसी के साथ गुजरात टाइटन्स के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी 40 साल के करीब है। साहा की उम्र वर्तमान में 39 साल के हैं इस कारण उन्हें भी इस श्रृंख्ला में शामिल किया गया है।

दिनेश कार्तिक- वहीं आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से ही एक और उम्रदराज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी खेलते हुए देखे जाएंगे। वर्तमान में कार्तिक की उम्र 38 साल है।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को आज भी नहीं मिली HC से राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *