Aayudh

Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Funeral

Asha Bhosle Funeral : मुंबई। सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle ) का शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है। सिंगर आशा भोसले को महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाकर भावुक विदाई दी। सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित

MP Rajya Sabha Election Seats

MP Rajya Sabha Election Seats : भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों नजरें दक्षिण भारत के चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि राज्य से राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन (George Kurian) और एल मुरुगन (L. Murugan) क्रमशः केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यदि ये दोनों नेता चुनाव जीत जाते हैं, तो मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीटों का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है और खाली सीटों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो सकती है। ये है पूरा गणित वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटें खाली होना तय मानी जा रही हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल शामिल है, जो 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है लेकिन चौथी सीट को लेकर स्थिति साफ नहीं है। एल. मुरुगन का राज्यसभा कार्यकाल अभी 2030 तक बाकी है, लेकिन यदि वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा। ऐसी स्थिति में एक और सीट खाली हो जाएगी और उपचुनाव की नौबत आ सकती है। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग यह चुनाव दोनों नेताओं के लिए साख की लड़ाई दोनों नेताओं के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई माना जा रहा है। जॉर्ज कुरियन केरल की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में हैं। वे पहले भी 2016 में चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इससे पहले कई चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली है। 4 मई को एमपी बीजेपी भाजपा के लिए भी नए मौके 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजे न सिर्फ इन दोनों नेताओं का भविष्य तय करेंगे, बल्कि मध्य प्रदेश भाजपा के लिए भी नए मौके खोल सकते हैं। चर्चा है कि यदि ये दोनों नेता विधानसभा में चले जाते हैं, तो केंद्र सरकार में उनकी जगह मध्य प्रदेश से किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन राज्यसभा चुनाव को लेकर अंदरखाने मंथन तेज राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अंदरखाने मंथन भी तेज हो गया है। सुमेर सिंह सोलंकी की जगह आदिवासी नेता को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मना कर दिया था। अब फिर से नए नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यदि जॉर्ज कुरियन चुनाव जीतते हैं, तो उनकी जगह एमपी से अरविंद मेनन को राज्यसभा भेजा जा सकता है, जो मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। कांग्रेस की सीट खतरे में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह वाली सीट पर नया उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। हालांकि विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों को देखें तो बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक ही बचे हैं। ऐसे में अगर कुछ विधायक इधर-उधर होते हैं, तो कांग्रेस की यह सीट भी खतरे में पड़ सकती है। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले कुल मिलाकर, दक्षिण भारत के चुनावी नतीजे मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 4 मई के बाद राज्यसभा सीटों का पूरा गणित बदलने की संभावना है, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions : मध्य प्रदेश। भोपाल में आज मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग की चल रही परियोजनाओं को जारी रखने, 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाने और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने जैसे निर्णय शामिल रहे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 25 अप्रैल तक प्रदेश में 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे राज्य में सम्मेलन, पदयात्राएं और महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,833 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कृषि मैकेनाइजेशन योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को आधुनिक उपकरणों का फायदा मिलता रहे। Asha Bhosle Funeral : आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े तेदुलकर इन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कैबिनेट बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां उत्पादन 9.4 लाख लीटर था, वह अब बढ़कर 12.4 लाख लीटर हो गया है, जो करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। मंत्रिमंडल ने सागर जिले के लिए 286 करोड़ रुपए की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से लगभग 7200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़ ये योजनाएं रहेंगी जारी इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग की चार चल रही परियोजनाओं को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। सामाजिक योजनाओं के तहत मध्यान्ह भोजन परिषद, मिशन शक्ति, संबल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और हेल्पलाइन 181 को भी जारी रखने की स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं के माध्यम से महिला और बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित होते रहेंगे।

West Bengal SIR Case : चुनाव की आंधी से अंधे नहीं बन सकते -बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

West Bengal SIR Case

West Bengal SIR Case : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने पश्चिम बंगाल के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले की सुनवाई के दौरान अहम और सख्त टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा कि जिस देश में व्यक्ति पैदा हुआ है, वहां वोट देना केवल एक कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा भी है। अदालत ने यह भी कहा कि चुनावी माहौल की “धूल और आक्रोश” के बीच सच्चाई से आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं। यह टिप्पणी कोर्ट ने कुरैशा यास्मिन की याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिनका नाम SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इस तरह के मामलों में एक मजबूत अपीलीय तंत्र की आवश्यकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अपने वोटिंग अधिकार को लेकर अपील करते हैं। Bihar New CM : बिहार में 48 घंटे में नया मुख्यमंत्री, सीएम की रेस में ये नाम शामिल आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” जैसी श्रेणी केवल पश्चिम बंगाल में ही देखी गई है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने यह भी इंगित किया कि चुनाव आयोग (Election Commission) अपने पहले के रुख से अलग हो गया है। पहले आयोग का कहना था कि 2002 की मतदाता सूची में शामिल लोगों को दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अब यह रुख बदलता नजर आ रहा है। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल याचिकाकर्ता को कोर्ट ने दी ये सलाह कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सलाह दी कि वे इस उद्देश्य के लिए बनाए गए अपीलीय ट्रिब्यूनल का रुख करें। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग और राज्य के बीच भरोसे की कमी को देखते हुए न्यायिक अधिकारियों की मदद ली गई थी। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने पहले चरण की सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर “फ्रीज” कर दिया है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है, वे इस चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए आंकड़ों के मुताबिक, SIR अभियान के बाद राज्य में करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे यह मुद्दा राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बन गया है। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है कि मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर उनके नाम हटाए गए हैं। वहीं, सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस पूरे मामले ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है और आने वाले दिनों में इस पर और बहस तेज होने की संभावना है।

Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी

Raisen Krishi Mela

Raisen Krishi Mela : मध्य प्रदेश। रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) शामिल होंगे। मेले के अंतिम दिन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका इसी बीच जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को रायसेन जाने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। आनंद नगर इलाके में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। काफी देर तक पुलिसकर्मियों से बहस के बाद भी जब उन्हें जाने नहीं दिया गया, तो वे अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। MP Road Accidents : एमपी में नहीं थम रहे सड़क हादसे, चालान के बावजूद बढ़ रही मौतें सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि वे टकराव नहीं बल्कि संवाद के लिए मेले में जाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमति के लिए पत्र लिखा था और कहा था कि जब शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अनुमति देंगे, तभी वे जाएंगे। पटवारी के अनुसार, सुबह उन्हें पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिसमें बताया गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसानों की समस्याओं को उठाया कांग्रेस नेता ने इस दौरान किसानों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़ा कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी उपज का सही दाम नहीं पा रहा है। Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़ उनके मुताबिक, प्रदेश की मंडियों में किसानों को गेहूं 2 हजार रुपए से कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसान नुकसान में है, तो ऐसे आयोजनों का क्या मतलब है। जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह से की मुलाकात इस घटनाक्रम के बीच जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पार्टी की रणनीति, राज्यसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पटवारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि कांग्रेस का उम्मीदवार निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगा और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। नितिन गडकरी को लेकर प्रशासन अलर्ट वहीं, मेले के समापन कार्यक्रम में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के शामिल होने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। देशभर से आए कृषि विशेषज्ञ और कंपनियां यहां नई तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इस आयोजन के जरिए किसानों को आधुनिक खेती और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के विरोध और जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को रोके जाने की घटना ने इस कृषि मेले को सियासी रंग दे दिया है।

Bihar New CM : बिहार में 48 घंटे में नया मुख्यमंत्री, सीएम की रेस में ये नाम शामिल

Bihar New CM

Bihar New CM : पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है और अगले 48 घंटे के भीतर राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से जदयू और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण बैठक के बाद मंत्री जमा खान ने संकेत दिया कि बिहार में नई सरकार बनने जा रही है और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच पटना के डीएम त्यागराजन भी राजभवन पहुंचे और शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर राज्यपाल से चर्चा की। Nitish Kumar Oath : नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, बिहार में नए सीएम को लेकर अटकलें तेज नई सरकार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री राजनीतिक गलियारों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। नई सरकार में कौन मुख्यमंत्री बनेगा और किन नेताओं को मंत्री पद मिलेगा, इस पर मंथन चल रहा है। भाजपा और जदयू दोनों ही दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल तक पटना में रहने के निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक 14 अप्रैल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन सुबह 11 बजे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। फिर एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात भाजपा ने इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। सीएम की रेस में ये नाम शामिल सम्राट चौधरी बिहार सरकार में डिप्टी CM हैं, कुशवाहा जाति से आते हैं और नीतीश कुमार के फेवरेट माने जाते हैं। संजीव चौरसिया BJP विधायक हैं, OBC समुदाय से आते हैं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। जनकराम BJP MLC हैं, अनुसूचित जाति से आते हैं और दलित चेहरा माने जाते हैं। Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए महिलाओं में श्रेयसी सिंह और धर्मशीला गुप्ता का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। श्रेयसी सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं, राजपूत जाति से आती हैं और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। वहीं धर्मशीला गुप्ता BJP की राज्यसभा सांसद हैं, वैश्य समाज से आती हैं और महिलाओं के बीच अच्छी पकड़ रखती हैं। जदयू में भी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर गहन मंथन चल रहा है। नए और पुराने चेहरों के संतुलन पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में अहम मानी जा रही है। Bihar Politics : नीतीश कुमार CM नहीं तो मैं भी नहीं! क्या अनंत सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास का फैसला? स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। कुल मिलाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। अगले दो दिनों में न केवल नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी सामने आ जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Yogi-Adhikari Viral Video

Yogi-Adhikari Viral Video : कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बाद अब बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को प्रचार के मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राज्य में 20 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत उन्होंने मेदिनीपुर से कर दी है। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या अधिकारी ने किया साष्टांग दंडवत रैली के दौरान एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मंच पर पहुंचकर सीएम योगी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पहले जूते उतारे, फिर भगवा पटका पहनाकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने साष्टांग दंडवत कर उनके पैर छुए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उठाया और उनका हाथ पकड़कर जनता की ओर इशारा किया। इस दृश्य को देखकर रैली में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Bengal Elections 2026 : वोटिंग से पहले बंगाल में बंगाल में ‘खेला’! AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन बंगाल में केवल बंगाली बोली जाएगी उर्दू नहीं… रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने TMC (All India Trinamool Congress ) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल बंगाली बोली जाएगी, उर्दू नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की संस्कृति में किसी तरह का कट्टरपन स्वीकार नहीं किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में TMC की सरकार डेमोग्राफी बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम और हावड़ा जैसे जिलों में हिंदुओं को खत्म करने की साजिश चल रही है। Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट TMC का मतलब तुष्टिकरण- माफियाराज उन्होंने TMC पर हमला करते हुए कहा कि TMC का मतलब “तुष्टिकरण, माफियाराज और कटमनी” है। योगी के इन बयानों के बाद बंगाल की राजनीति और ज्यादा गर्म हो गई है। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और तेज होने की संभावना है। यहां देखिये CM Yogi के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी का वीडियो

Noida Phase 2 Protest : फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन! 10 गाड़ियों में आग, पुलिस वाहन पलटा

Noida Phase 2 Protest

Noida Phase- 2 Protest : उत्तर प्रदेश। नोएडा के फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा विरोध उस वक्त उग्र हो गया, जब कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया। गुस्साए कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों और बसों में आग लगा दी गई। कर्मचारियों ने पुलिस पर किया पथराव हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। कर्मचारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया और एक पुलिस वाहन को पलट दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जिले के कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। Asha Bhosle Funeral : आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े तेदुलकर कई कंपनियों के कर्मचारी कर रहे प्रोटेस्ट पुलिस के अनुसार, फेज-2 इलाके में मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव जैसी कंपनियों के करीब 1000 कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें से लगभग 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे, जहां हिंसा की मुख्य घटना हुई। इसके अलावा सेक्टर 1, 15 और 62 में भी सैकड़ों कर्मचारी सड़कों पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे लंबा जाम लग गया है। कर्मचारियों को बहुत कम मिल रहा वेतन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बेहद कम वेतन मिल रहा है। कर्मचारी राजू के अनुसार, कहीं 11,000 तो कहीं 12,000 रुपये सैलरी दी जा रही है, जो महंगाई के हिसाब से काफी कम है। उन्होंने मांग की कि एक दिन की मजदूरी 800 से 900 रुपये होनी चाहिए, जबकि अभी उन्हें 300 से 400 रुपये ही मिलते हैं। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये करने और नए श्रम कानूनों को खत्म करने की मांग भी रखी है। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल क्या बोलीं नोएडा DM मेधा रूपम स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाने और शांति बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कंपनियों के साथ बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। हर महीने की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान, वेतन पर्ची देना, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति बनाना और शिकायत पेटी लगाने जैसे निर्णय शामिल हैं। MP Leopard Deaths : एमपी में तेंदुओं की मौत पर चौंकाने वाले आंकड़े, 14 महीनों में 149 की मौत प्रशासन ने फैक्ट्री कर्मचारियों को दिए 11 आश्वासन प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए 11 अहम आश्वासन भी दिए हैं। 1. श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा। 2. प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। 3. रविवार को काम कराने पर दोगुना पेमेंट करना होगा। 4. श्रमिकों के नियमानुसार बोनस का भुगतान 30 नंवबर तक बैंक खातों में जाएगा। 5. फैक्ट्रियों के बाहर CCTV कैमरे चालू हालत में रहें। 6. फैक्ट्रियों के बाहर शासन की गाइडलाइंस नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से लगाई जाएं। 7. श्रमिकों और औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। 0120-2978231, 0120-2978232, 0120-2978862 और 0120-2978702 नंबर जारी किए गए हैं। 8. प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित। 9. प्रत्येक श्रमिक का वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। 10. सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी। 11. शिकायत पेटी लगाई जाएगी। बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को प्रभावित न करें प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap) ने आंदोलन कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को प्रभावित न करें और अपनी समस्याओं को सरकार के साथ बातचीत के जरिए सुलझाएं। Indore Rape Case : शादी का झांसा देकर फिजिकल होना गंभीर अपराध… आरोपी को 10 साल की जेल श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं वहीं, प्रमुख सचिव (श्रम) एमकेएस सुंदरम ने स्पष्ट कहा है कि श्रमिकों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई श्रम संहिताओं के तहत न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, समान कार्य के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और श्रमिकों को शांत करने की कोशिश जारी है। यहां देखिये वीडियो

Asha Bhosle Funeral : आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े तेदुलकर

Asha Bhosle Funeral

Asha Bhosle Funeral : मुंबई। आज दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar) के साथ उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। बताया जाता है कि आशा भोसले उन्हें अपने बेटे की तरह मानती थीं।   #WATCH | Maharashtra: Cricket legend Sachin Tendulkar and his wife Anjali Tendulkar pay their last respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Mumbai. Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/piD3SCnTFY — ANI (@ANI) April 13, 2026 ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में कराया भर्ती बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का बीते दिन निधन हो गया था। वह 92 साल की थीं। शनिवार 11 अप्रैल की रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से पहले हार्ट अटैक की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई ने बताया कि उन्हें सीने में संक्रमण था। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने शुरुआती प्रतिक्रिया में हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। वहीं बाद में सामने आया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। इस तरह अलग-अलग चरणों में उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी सामने आती रही। शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार उनके बेटे आनंद ने मीडिया से बातचीत में निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन रखे गए हैं और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉक्टरों ने भी मल्टी ऑर्गन फेल्योर को मौत की वजह बताया है। मुंबई स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देशभर से फिल्म और संगीत जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ आशा भोसले ने जीते कई अवार्ड्स अपने लंबे करियर में आशा भोसले (Asha Bhosle) ने हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 4 BFJA अवॉर्ड, 8 महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे कई सम्मान मिले। इसके अलावा उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) और पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से भी सम्मानित किया गया। उनकी निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए। उनकी पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई थी, जो 1949 से 1960 तक चली। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार R. D. Burman से विवाह किया। आज 13 अप्रैल को शाम 4 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और हर कोई अपने-अपने तरीके से इस महान गायिका को याद कर रहा है।   #WATCH | Maharashtra: Mortal remains of legendary singer Asha Bhosle being wrapped in tricolour as people pay their last respects at her residence in Mumbai. She passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/tQWWIwRqkD — ANI (@ANI) April 13, 2026

Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल

Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade : वॉशिंगटन डीसी। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर अमेरिका आज से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा। इस कदम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और भी बढ़ गया है।   .@POTUS: "Iran is in very bad shape — and just so you understand, Iran will NOT have a nuclear weapon… There is no way. They still want it, and they made that clear the other night. Iran will NOT have a nuclear weapon." pic.twitter.com/Q15kbX5y2Z — Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 13, 2026 ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि इस नाकेबंदी का मुख्य उद्देश्य ईरान की तेल बिक्री को रोकना है। उन्होंने दावा किया कि कई अन्य देश भी इस अभियान में अमेरिका का साथ दे रहे हैं। ट्रम्प के मुताबिक, ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक 158 जहाज तबाह किए जा चुके हैं। Peace Talks Update : ईरान की जब्त संपत्ति पर अमेरिका का साफ इनकार, तीन-तरफा बातचीत पर सस्पेंस अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेज उछाल नाकेबंदी के ऐलान का असर तुरंत वैश्विक बाजारों पर दिखाई दिया है। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य हमले पर कर रहा विचार इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में हुई वार्ता के विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य हमले पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि सभी विकल्प खुले हैं और हालात के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। बीते 24 घंटे अपडेट पिछले 24 घंटे में कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। ट्रम्प ने चीन को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान की सैन्य मदद की तो उस पर 50 प्रतिशत तक भारी टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं इज़राइल के मंत्री बेन गविर के अल-अक्सा मस्जिद (Al-Aqsa Mosque) दौरे पर जॉर्डन (Jordan) ने कड़ा विरोध जताया है और इसे भड़काऊ कदम बताया है। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके नियंत्रण में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को टोल देना होगा। इसके अलावा ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाकेबंदी की घोषणा के बाद होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। समुद्री खुफिया फर्म लॉयड्स लिस्ट के अनुसार, कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है या वापस लौट गए हैं। ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा यूएस ट्रम्प ने एक बार फिर दोहराया कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि ईरान दबाव में है और खराब स्थिति में है, लेकिन अगर वह बातचीत के लिए लौटता है तो अमेरिका तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत में नहीं आता है, तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। NATO को लेकर नाराजगी इसके अलावा ट्रम्प ने NATO को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि जरूरत के समय संगठन अमेरिका के साथ नहीं था। उन्होंने कहा कि अमेरिका NATO पर भारी खर्च करता है, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या अमेरिका की नाकेबंदी पूरी तरह होगी विफल वहीं ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। वरिष्ठ नेता मोहसिन रेजाई ने कहा कि अमेरिका की यह नाकेबंदी पूरी तरह विफल होगी और ईरान इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सेना अमेरिका को इस तरह की कार्रवाई की अनुमति नहीं देगी और उनके पास जवाब देने के कई विकल्प मौजूद हैं। कुल मिलाकर, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।