Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं

Iran-US Peace Talk : इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच शांति की दिशा में एक अहम पहल हुई है। शुक्रवार देर रात ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा। इस डेलिगेशन की अगुवाई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 71 सदस्य शामिल हैं, जिनमें वार्ताकारों के साथ एक्सपर्ट सलाहकार, मीडिया प्रतिनिधि, डिप्लोमैट और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद हैं। विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें, उनके स्कूल बैग और फूल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्लेन की सीट पर बच्चों की फोटो के साथ उनके बैग्स और जूते भी रखे हैं। दरअसल, 28 फरवरी को ईरान के मिनाब शहर में एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले में 168 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें बच्चे और स्कूल स्टाफ शामिल थे। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था, हालांकि अमेरिका ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। Yamuna Steamer Accident : 30 टूरिस्ट से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 9 की मौत लापता की तलाश जारी मिनाब 168 विमान से पहुंचा ईरान डेलिगेशन ईरानी प्रतिनिधिमंडल ‘मिनाब 168’ नाम के विमान से पाकिस्तान पहुंचा है। इस नाम को उसी हमले की याद में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसियां यह मान रही हैं कि यह हमला संभवतः गलती से अमेरिकी सेना द्वारा किया गया हो सकता है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले ही इस मामले की जांच की बात कह चुके हैं। इस्लामाबाद में शांतिवार्ता की अहम बैठक आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पाकिस्तान पहुंचने वाले हैं। इस वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी हालांकि, बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली कर रहा है और यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकेगा। ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह का टोल वसूलने की अनुमति नहीं देगा और जल्द ही यह रास्ता खुल जाएगा। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा इजराइली सैनिकों पर हिजबुल्लाह का हमला इस बीच, क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान के टायर इलाके में एक घर में मौजूद इजराइली सैनिकों पर हमला किया। यह हमला शनिवार देर रात करीब 1:40 बजे हुआ। इसके अलावा हिजबुल्लाह ने किरयात शमोना, मेटुला और मिसगव आम इलाकों पर रॉकेट हमले करने का भी दावा किया है। लेबनान में हवाई हमले वहीं, अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबतिया इलाके में हवाई हमले किए हैं। हालांकि, इन हमलों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक इजराइली सेना की ओर से नहीं की गई है और किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा चीन ईरान को देगा नए एयर डिफेंस सिस्टम दूसरी ओर, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सप्लाई सीधे नहीं बल्कि किसी तीसरे देश के जरिए की जा सकती है, ताकि इसकी असली स्रोत को छिपाया जा सके। हालांकि, इस पर चीन और ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। होर्मुज में जहाजों की आवाजाही काफी कम होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी संकट का असर वैश्विक तेल सप्लाई पर भी पड़ रहा है। 60 से ज्यादा खाली बड़े तेल टैंकर अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर जा रहे हैं, जहां वे कच्चा तेल लोड करेंगे। हर टैंकर करीब 20 लाख बैरल तेल ले जा सकता है। इससे अमेरिका को एशिया और यूरोप के बाजारों में सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य से काफी कम बनी हुई है और लगातार देरी की खबरें सामने आ रही हैं। व्हाइट हाउस में सीजफायर समझौते की घोषणा पर चर्चा इस बीच, व्हाइट हाउस में ईरान के साथ संभावित सीजफायर समझौते की घोषणा को लेकर भी चर्चा हुई थी। राष्ट्रपति ट्रम्प का राष्ट्रीय टीवी पर संबोधन करने का विचार था, लेकिन सलाहकारों की सलाह पर इसे टाल दिया गया। अधिकारियों का मानना था कि समझौता अभी शुरुआती और कमजोर स्थिति में है, इसलिए इसे लेकर जल्दबाजी करना सही नहीं होगा। Khwaja Asif on Israel : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजराइल को बताया कैंसर, कहा- इसने गाजा-ईरान और लेबनान में किया नरसंहार ईरान बोला – शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं ईरान के शीर्ष वार्ताकार गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचकर कहा कि उन्हें शांति की उम्मीद है, लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईमानदारी से समझौता करना चाहता है, तो ईरान भी इसके लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले के अनुभवों में अमेरिका ने समझौतों को निभाया नहीं है। कुल मिलाकर, इस्लामाबाद में होने वाली यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है, लेकिन क्षेत्र में जारी हमलों और बढ़ते तनाव के बीच शांति की राह अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ईरानी डेलिगेशन के इस्लामाबाद पहुंचने का वीडियो…