Peace Talks Update : ईरान की जब्त संपत्ति पर अमेरिका का साफ इनकार, तीन-तरफा बातचीत पर सस्पेंस

Peace Talks Update : पाकिस्तान। इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। वार्ता शुरू होने में अभी दिक्कतें आ रही हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं, लेकिन चार घंटे बाद भी सीधी बातचीत शुरू नहीं हुई है। अमेरिकी टीम में जेडी वेंस और जेरेड कुशनर शामिल हैं। पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने ईरान की जब्त संपत्ति को रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं जब्त संपत्ति को रिलीज करने की खबर को बताया गलत इस बीच, व्हाइट हाउस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका ईरान की जब्त संपत्ति को रिलीज करने के लिए तैयार है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कतर और अन्य देशों में जमा ईरान के फंड को अमेरिका वापस करने वाला है, लेकिन अमेरिका ने इसे गलत बताया है। बिना भरोसे के किसी सीधी वार्ता में शामिल नहीं होगा ईरान ने साफ कर दिया है कि बिना भरोसे के वह किसी भी सीधी वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान की दो बड़ी शर्तें हैं – पहली, लेबनान पर इजराइली हमले तुरंत रोक दिए जाएं और वहां सीजफायर लागू हो। दूसरी, कतर और अन्य देशों के बैंकों में फंसे ईरान के अरबों डॉलर के फंड रिलीज किए जाएं। अमेरिका ने इन फंड्स को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर रहा है। फिलहाल तीन-तरफा बैठक की संभावना है, लेकिन यह पूरी तरह ईरान की शर्तों पर निर्भर करती है। गालिबाफ का भावुक संदेश इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें स्कूल बैग और बच्चों के जूते दिखाए गए। यह फरवरी में ईरान के मिनाब शहर में स्कूल पर हुए हमले की याद दिलाता है, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। होर्मुज संकट का असर इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट के कारण 60 से ज्यादा तेल टैंकर अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर बढ़ रहे हैं। इससे वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे के अहम अपडेट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर कार्रवाई कर सकता है। जेडी वेंस ने अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई, लेकिन ईरान को सावधानी बरतने की सलाह दी। 14 अप्रैल को लेबनान और इजराइल के बीच भी सीजफायर वार्ता प्रस्तावित है। लेबनान में इजराइली हमलों में अब तक 1,953 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 6,303 घायल हुए हैं। Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस सबसे बड़ी चुनौती दोनों पक्षों के बीच भरोसे की भारी कमी है। ईरान का कहना है कि अमेरिका पहले भी कई वादे तोड़ चुका है। ऐसे में बातचीत आगे बढ़ पाएगी या नहीं, यह अभी अनिश्चित है। पाकिस्तान इस कूटनीतिक प्रयास को सफल बनाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि इसका असर पूरे पश्चिम एशिया और वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है। अमेरिकी उप राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मुलाक़ात
Shivpuri Road Accident : शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा! टेंपो के ऊपर पलटा ट्रक, 4 की दर्दनाक मौत, एक घायल

Shivpuri Road Accident : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से एक टेंपो उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। MP Leopard Deaths : एमपी में तेंदुओं की मौत पर चौंकाने वाले आंकड़े, 14 महीनों में 149 की मौत राजगढ़ जा रहे थे टेंपो सवार जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार पांच लोग शिवपुरी से राजगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और पास से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह से कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। SSC GD Constable Exam : परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब होगा आपका एग्जाम! शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सिविल सर्जन बी.एस. यादव और मृतकों के परिजनों के बयान भी सामने आए हैं, जिनमें हादसे को बेहद दुखद बताया गया है।
MP Leopard Deaths : एमपी में तेंदुओं की मौत पर चौंकाने वाले आंकड़े, 14 महीनों में 149 की मौत

MP Leopard Deaths : भोपाल। मध्य प्रदेश में तेंदुओं की मौत को लेकर सामने आए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 से 14 महीनों में राज्य में 149 तेंदुओं की मौत दर्ज की गई है। सड़क हादसों में गई जान RTI के जरिए सामने आए डेटा के मुताबिक, इन मौतों में सबसे बड़ा कारण सड़क हादसे हैं। कुल मौतों में से 31 प्रतिशत तेंदुओं की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई है। इनमें से 19 तेंदुओं की मौत हाईवे पर हुई है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। Kuno Cheetah Gamini : कूनो में ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38 RTI में हुआ चौकानें वाला खुलासा RTI आवेदन दाखिल करने वाले एक्टिविस्ट अजय दुबे ने कहा कि ये आंकड़े एक गंभीर स्थिति को उजागर करते हैं। वहीं, वन विभाग का कहना है कि तेंदुओं की मौत को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने यह भी कहा कि करीब 4 प्रतिशत की मृत्यु दर तेंदुओं के लिए स्वीकार्य सीमा के भीतर मानी जाती है। इस बीच, फरवरी 2024 में जारी “भारत में तेंदुओं की स्थिति 2022” रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा तेंदुए पाए जाते हैं। राज्य में तेंदुओं की संख्या 3907 है। इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का स्थान आता है। Indore Rape Case : शादी का झांसा देकर फिजिकल होना गंभीर अपराध… आरोपी को 10 साल की जेल 2018 में राज्य में 3421 थे लेपर्ड वहीं, साल 2018 में मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या 3421 दर्ज की गई थी। इससे स्पष्ट है कि राज्य में तेंदुओं की आबादी में वृद्धि हुई है, लेकिन इसके साथ ही उनकी मौत के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कुल मिलाकर, आंकड़े यह संकेत देते हैं कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं तेंदुओं के लिए बड़ा खतरा बन रही हैं, और वन्यजीव संरक्षण के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर

Yamuna Steamer Accident : उत्तर प्रदेश। वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी समेत करीब 250 लोगों की टीम 14 किलोमीटर के दायरे में लापता लोगों की तलाश कर रही है। 24 घंटे बाद शव ऊपर आने की आशंका रेस्क्यू के दौरान एक शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद किया गया। बेटे की लाश देखकर बुजुर्ग पिता की हालत खराब हो गई और वे रो पड़े। परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें संभाला। अधिकारियों के मुताबिक, यमुना नदी का तेज बहाव रेस्क्यू में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। संभावना है कि लापता लोग बहकर दूर चले गए हों या नदी की गाद और रेत में दब गए हों। ऐसे में 24 घंटे बाद शव ऊपर आने की भी आशंका जताई जा रही है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। यह घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित है। Indore Rape Case : शादी का झांसा देकर फिजिकल होना गंभीर अपराध… आरोपी को 10 साल की जेल मजदूरों और अन्य नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाव की क्षमता 40 लोगों की थी, लेकिन किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। जिस जगह हादसा हुआ, वहां करीब 25 फीट गहरा पानी था। हादसे के समय पांटून पुल की मरम्मत कर रहे मजदूरों और अन्य नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया, जिसके बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हादसे के करीब 6 घंटे बाद रात 9 बजे हिरासत में ले लिया। नाव उसी की थी और वह श्रद्धालुओं को जुगल घाट से लेकर आया था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया था। Vande Mataram Controversy : रुबीना इकबाल पर नहीं हुई कार्रवाई तो पटवारी दे दें इस्तीफा… वंदे मातरम विवाद पर बोले CM तेज हवा की वजह से डगमगाने लगी नाव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तेज हवा चल रही थी। एक बचे हुए युवक ने बताया कि नाव तट से करीब 50 फीट दूर थी और हवा की रफ्तार लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तेज हवा के कारण नाव डगमगाने लगी और नाविक का नियंत्रण छूट गया। यात्रियों ने नाव रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं सुना। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर के बाद नाव पलट गई। पंजाब के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु इस हादसे में मरने वाले सभी 11 श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले थे। इनमें अंजू गुलाटी, सपना हंस, राकेश गुलाटी, कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल, ईशान कटारिया, मीनू बंसल, आशा रानी और मानिक टंडन शामिल हैं। Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु गुरुवार को लुधियाना के जगराओं से ‘श्री बांके बिहारी क्लब’ के साथ दो बसों में वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। यह चार दिन की धार्मिक यात्रा थी। मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, रेस्क्यू टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
SSC GD Constable Exam : परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब होगा आपका एग्जाम!

SSC GD Constable Exam : नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने SSC GD 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर दी है। आयोग ने लिखित परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC GD 2026 की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। चार हफ्तों में होगी परीक्षा आयोग ने परीक्षा को चार मुख्य हफ्तों में विभाजित किया है। पहला हफ्ता 27 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा। दूसरा हफ्ता 4 मई से 9 मई तक रहेगा। तीसरा हफ्ता 18 मई से 23 मई तक निर्धारित किया गया है। वहीं, चौथा और अंतिम हफ्ता 24 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। Indore Rape Case : शादी का झांसा देकर फिजिकल होना गंभीर अपराध… आरोपी को 10 साल की जेल पहली बार मिला वीक चुनने का विकल्प SSC ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक नई पहल की है। अब अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा का वीक चुन सकते हैं। इससे परीक्षा केंद्रों पर भीड़ कम होगी और यात्रा से जुड़ी परेशानियां भी घटेंगी। इसके लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और चारों हफ्तों के लिए अपनी वरीयता (Preference Order) दर्ज करनी होगी। यह सुविधा 11 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे से 15 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यदि कोई उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी वरीयता दर्ज नहीं करता है, तो आयोग अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का वीक आवंटित करेगा। Vande Mataram Controversy : रुबीना इकबाल पर नहीं हुई कार्रवाई तो पटवारी दे दें इस्तीफा… वंदे मातरम विवाद पर बोले CM किन बलों में होगी भर्ती इस भर्ती के जरिए कई अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति की जाएगी। इसमें BSF, CISF, SSB, ITBP, SSF (सचिवालय सुरक्षा बल) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और पहचान पत्र से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल तैयारी के लिए टिप्स परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए। चूंकि परीक्षा ऑनलाइन होगी इसलिए कंप्यूटर पर प्रश्न हल करने की गति बढ़ाना जरूरी है। इसके अलावा, पिछले 6 से 8 महीनों के करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना भी फायदेमंद रहेगा।
Indore Rape Case : शादी का झांसा देकर फिजिकल होना गंभीर अपराध… आरोपी को 10 साल की जेल

Indore Rape Case : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिला कोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विवाह का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त सजा जरूरी है। जन्मदिन पार्टी में हुई थी मुलाकात जानकारी के अनुसार, पीड़िता पहले जबलपुर में अकाउंटेंट के रूप में काम करती थी। साल 2021 में इंदौर में एक सहेली की जन्मदिन पार्टी के दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच पहचान बढ़ी और सितंबर 2021 में पीड़िता इंदौर आकर रहने लगी। करीब एक माह बाद आरोपी ने पीड़िता से संपर्क कर नौकरी की जरूरत बताई। पीड़िता ने अपने कंपनी मालिक से बात कर उसे एक फर्नीचर फैक्ट्री में काम दिलवाया। Vande Mataram Controversy : रुबीना इकबाल पर नहीं हुई कार्रवाई तो पटवारी दे दें इस्तीफा… वंदे मातरम विवाद पर बोले CM आरोपी ने इंदौर में दिलवाया रूम 1 मार्च 2022 को कार्यस्थल पर विवाद होने के बाद पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी और जबलपुर लौटने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जाने से रोका और इंदौर में किराए का कमरा दिलवाया। बाद में आरोपी खुद भी उसी कमरे में रहने लगा। आरोपी ने विवाह का झांसा देकर पीड़िता के साथ करीब तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाए। 25 जून 2022 तक दोनों साथ रहे। इसके बाद आरोपी जबलपुर चला गया। Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल आरोपी की पहले से तय थी सगाई जब पीड़िता ने उससे संपर्क किया, तो आरोपी ने बताया कि उसकी सगाई पहले से तय है और वह विवाह नहीं कर सकता। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से भी विवाह से इनकार कर दिया गया। धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने आजाद नगर थाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। Yamuna Steamer Accident : 30 टूरिस्ट से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 9 की मौत लापता की तलाश जारी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया और उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी एजीपी जयंत दुबे ने की।
Vande Mataram Controversy : रुबीना इकबाल पर नहीं हुई कार्रवाई तो पटवारी दे दें इस्तीफा… वंदे मातरम विवाद पर बोले CM

Vande Mataram Controversy : भोपाल, मध्य प्रदेश। इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि नगर परिषद में एक कांग्रेस पार्षद का ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो जीतू पटवारी को इस्तीफा दे देना चाहिए। देशभक्तों के बलिदान का किया अपमान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके सदस्यों को इस तरह का व्यवहार करने के लिए क्यों प्रोत्साहित किया जाता है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस तरह की घटनाएं देशभक्तों के बलिदान का अपमान करती हैं। Vande Mataram Controversy : हम बताने के लिए बाध्य नहीं… रूबीना इकबाल मामले में पटवारी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी आज़ादी से पहले कांग्रेस ने इसके 5 छंद हटाए सीएम ने प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंदों को अपनाकर देश का दिल जीता है, जबकि कांग्रेस आज भी अपने दोहरे मापदंडों में फंसी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज़ादी से पहले भी कांग्रेस ने इसके पाँच छंद हटा दिए थे। जीतू पटवारी दे दें इस्तीफा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस से मांग की कि वह इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम परिषद में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करना एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिस पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस तरह का व्यवहार कांग्रेस प्रतिनिधियों के चरित्र पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग अब फरमान पर लगा POCSO, 72 घंटे के अंदर सच्चाई आई सामने क्या है पूरा मामला? दरअसल, इंदौर नगर निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सभापति के निर्देश पर जब इसे गाने के लिए कहा गया, तो पार्षद फौजिया शेख अलीम ने संबंधित नियम दिखाने की मांग की। इसके बाद रूबीना इकबाल के तीखे बयान ने पूरे मामले को और अधिक बढ़ा दिया। क्या बोलीं रुबीना इकबाल रुबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने कहा कि वे ‘जन गण मन’ और ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसे गीत गाती हैं, लेकिन ‘वंदे मातरम्’ बोलना उनके धर्म में मना है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में केवल एक अल्लाह की इबादत करने का नियम है। उनके अनुसार ‘वंदे’ का अर्थ इबादत करना और ‘मातरम’ का अर्थ धरती मां होता है, इसलिए वे इसे नहीं बोल सकतीं। ‘वंदे मातरम्’ कहने पर दोजख की आग में जलना पड़ता है। Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान क्या बोले जीतू पटवारी भोपाल में जब मीडिया ने जीतू पटवारी से इस मामले में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि देश और कांग्रेस दोनों के संविधान में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का महत्व स्पष्ट है और पार्टी को किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। कार्रवाई के समय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इसके लिए बाध्य नहीं हैं कि कब निर्णय लिया जाएगा।
Vande Mataram Controversy : हम बताने के लिए बाध्य नहीं… रूबीना इकबाल मामले में पटवारी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

Vande Mataram Controversy : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने राष्ट्रगीत गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ गया है। कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए… घटना के बाद मीडिया से बातचीत में रूबीना इकबाल (Rubina Iqbal) का बयान विवाद का मुख्य कारण बन गया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए” और आरोप लगाया कि पार्टी केवल मुस्लिम वोट के लिए काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मौकों पर कांग्रेस अपने प्रतिनिधियों से दूरी बना लेती है और उनका पार्टी से कोई अनुबंध नहीं है। Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कांग्रेस पर कार्रवाई न करने के आरोप इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर अपने पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई से बचने के आरोप लग रहे हैं। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर रूबीना इकबाल के निष्कासन की मांग की है। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। भोपाल में जब मीडिया ने जीतू पटवारी से इस मामले में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि देश और कांग्रेस दोनों के संविधान में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का महत्व स्पष्ट है और पार्टी को किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। कार्रवाई के समय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इसके लिए बाध्य नहीं हैं कि कब निर्णय लिया जाएगा। Vande Mataram Controversy : रूबीना इकबाल मामले पर आरिफ मसूद ने की जांच की मांग, बीजेपी ने की FIR की मांग अल्पसंख्यकों को लेकर दी सफाई जीतू पटवारी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय के कई राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे हैं, जो हर सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है और न ही आगे होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को अपने तरीके से जीवन जीने और धर्म के अनुसार प्रार्थना करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन यह सब कानून के दायरे में होना चाहिए। संगठन प्रभारी ने बयान को बताया ‘अक्षम्य’ कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने रूबीना इकबाल के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी भाषा पूरी तरह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि जिस दिन जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी, उस दिन इस तरह का विवाद होना गलत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने अनुभवी पार्षदों द्वारा अचानक इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया और इसके पीछे क्या मंशा थी। Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान निष्कासन की मांग, फैसला बाकी डॉ. संजय कामले के अनुसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र में अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ स्पष्ट रूप से निष्कासन की मांग की गई है। अब इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। AIMIM में जाने की बात भी कही रूबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी कार्रवाई करती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि वे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में भी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें रखे या निकाले, वे हर फैसले के लिए तैयार हैं। Vande Mataram : ‘वंदे मातरम’ पर केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देश, जानिए 2026 में क्या बदला और क्या है इसका इतिहास? क्या है पूरा मामला? दरअसल, इंदौर नगर निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सभापति के निर्देश पर जब इसे गाने के लिए कहा गया, तो पार्षद फौजिया शेख अलीम ने संबंधित नियम दिखाने की मांग की। इसके बाद रूबीना इकबाल के तीखे बयान ने पूरे मामले को और अधिक बढ़ा दिया।
Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Modi-Rahul Viral Video : नई दिल्ली। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती (Mahatma Jyotiba Phule Jayanti) के अवसर पर आज संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहुंचकर महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की। राहुल गांधी समेत ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। ओम बिरला (Om Birla) , राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस हाथ जोड़कर किया नमस्कार कार्यक्रम के बाद संसद के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच मुलाकात दिखाई दे रही है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया, हाथ जोड़कर नमस्कार किया और हालचाल भी पूछा। वीडियो में यह भी देखा गया कि दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के साथ-साथ पीएम मोदी और राहुल गांधी की यह मुलाकात दिनभर सुर्खियों में बनी रही। यहां देखिये पीएम मोदी – राहुल गांधी की मुलकात का वायरल वीडियो
Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस

Silver Gold Prices Today : नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,776 रुपए बढ़कर 2,39,934 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 9 अप्रैल को चांदी का भाव 2,36,158 रुपए प्रति किलो था। वहीं, सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 390 रुपए बढ़कर 1,50,327 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं अलग-अलग शहरों में दाम क्यों होते हैं अलग देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं, इसके पीछे कई कारण होते हैं। सबसे पहला कारण ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी है। एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ईंधन और सुरक्षा पर खर्च होता है, जिससे कीमत प्रभावित होती है। दूसरा कारण खरीदारी की मात्रा है। दक्षिण भारत में सोने की खपत करीब 40% है, जहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। तीसरा कारण लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन हैं। राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। चौथा कारण ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य होता है। ज्वेलर्स जिस रेट पर सोना खरीदते हैं, उसी आधार पर वे ग्राहकों को बेचते हैं। Gold Silver and Share Market Today : सोने-चांदी में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 170 अंक नीचे 2026 में अब तक सोना-चांदी हुए महंगे इस साल सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2026 में अब तक सोना 17,132 रुपए और चांदी 9,514 रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर करीब 2.40 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है। हालांकि, इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 42 दिनों में सोना 8,770 रुपए और चांदी 26,766 रुपए तक सस्ती हुई है। Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या सरकार के फैसले से सप्लाई पर असर सरकार ने सोने, चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब विदेश से ज्वेलरी मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस लेना जरूरी होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है। इस फैसले का असर बाजार में सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान सोना खरीदते समय ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता का पता चलता है। Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर दूसरी बात, सोने की कीमत को खरीदने से पहले अलग-अलग स्रोतों से जरूर जांच लें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। कुल मिलाकर, वैश्विक परिस्थितियों, सरकारी नीतियों और स्थानीय बाजार के कारण सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।