Rewa PM-SHRI College Case : पीएमश्री कॉलेज के टीचर अमित शाहू और उमेश प्रजापति बर्खास्त, छात्रा को भेजा था अश्लील मैसेज

Rewa PM-SHRI College Case : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं के बीच नाराजगी बढ़ गई। Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी इंस्टाग्राम पर भेजा था मैसेज जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने Instagram पर छात्रा को मैसेज भेजते हुए लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने अप्रत्यक्ष रूप से उसे धमकाने की कोशिश की। एक अन्य मैसेज में उसने लिखा, “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना।” सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट लगातार ऐसे संदेश मिलने से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन से औपचारिक शिकायत की गई और सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट भी जमा किए गए। जांच के लिए एक कमेटी गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए गलती मान ली। Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा हालांकि, शुरुआत में छात्रा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई थी। Viral Video : 12 साल के बच्चे ने माँ को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दो असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त बुधवार को मामले ने तूल पकड़ा और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य ने बड़ा फैसला लेते हुए दो असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में भूगोल विषय के अमित शाहू और कॉमर्स के उमेश प्रजापति शामिल हैं। बताया गया कि दोनों की नियुक्ति जनभागीदारी मद से हुई थी। कॉलेज प्रबंधन के इस फैसले के बाद मामले में आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ है, लेकिन छात्र-छात्राओं और परिजनों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी और ठोस व्यवस्था की मांग की है।
Viral Video : 12 साल के बच्चे ने माँ को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चिंताजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 12 साल का बच्चा अपनी मां के साथ आक्रामक व्यवहार करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब मां ने बच्चे को और खाना देने से मना कर दिया। इस घटना ने बचपन के मोटापे, परवरिश के तरीकों और बच्चों के मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है। खाना न मिलने बच्चा का गुस्सा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा खाना न मिलने पर बेहद गुस्से में आ जाता है और स्थिति हिंसक रूप ले लेती है। इस दौरान मां उसे शांत करने की कोशिश करती दिखाई देती है। माना जा रहा है कि यह वीडियो घर के अंदर ही रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। Gold Silver and Share Market Today : सोने-चांदी में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 170 अंक नीचे सख्त अनुशासन की जरूरत कुछ लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए बच्चों के साथ सख्त अनुशासन की जरूरत बताई है। वहीं कई लोगों ने इस मामले को संवेदनशील नजरिए से देखने की अपील की है। उनका मानना है कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि किसी गहरी पारिवारिक या भावनात्मक समस्या का संकेत हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि इस बच्चे को नफरत नहीं, बल्कि मदद की जरूरत है। कई लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों में इस तरह का व्यवहार अक्सर अंदरूनी तनाव, भावनात्मक असंतुलन या गलत सीख के कारण विकसित होता है। Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा मानसिक तनाव और हार्मोनल बदलाव हो सकते है रीजन विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों में बढ़ता गुस्सा और हिंसक प्रतिक्रिया कई कारणों से जुड़ी हो सकती है। इसमें मानसिक तनाव, हार्मोनल बदलाव, खान-पान की आदतें और पारिवारिक माहौल अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे मामलों में केवल सजा देने के बजाय पेशेवर काउंसलिंग और सही मार्गदर्शन जरूरी होता है। यह घटना इस बात की ओर भी इशारा करती है कि आज के समय में बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। माता-पिता और समाज को मिलकर ऐसे बच्चों को समझने और उनकी मदद करने की दिशा में काम करना होगा। Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल हो रहा है, वैसे-वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि यह घटना लोगों को जागरूक करेगी और बच्चों के स्वास्थ्य, परवरिश और पारिवारिक सहयोग को लेकर संवेदनशील चर्चा को आगे बढ़ाएगी।
Gold Silver and Share Market Today : सोने-चांदी में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 170 अंक नीचे

Gold Silver and Share Market Today : मुंबई। देश में 9 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 हजार रुपए सस्ता होकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है, जबकि इससे पहले यह 1.51 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और एक किलो चांदी 9 हजार रुपए घटकर 2.35 लाख रुपए रह गई है। ऑल टाइम हाई से 25 हजार रुपए नीचे सोना सोने की कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 25 हजार रुपए नीचे आ चुका है। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए का उच्चतम स्तर बनाया था। वहीं चांदी में और भी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी अपने ऑल टाइम हाई 3.86 लाख रुपए से गिरकर अब 2.35 लाख रुपए पर आ गई है, यानी इसमें 1.51 लाख रुपए की बड़ी गिरावट आ चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, साल की शुरुआत में सोने में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान से जुड़े तनाव के कारण कीमतों में गिरावट आई है। Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा शेयर बाजार का ऐसा हाल शेयर बाजार की बात करें तो गुरुवार 9 अप्रैल को बाजार में कमजोरी का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स करीब 700 अंक यानी 0.90% गिरकर 76,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 170 अंक यानी 0.71% टूटकर 23,830 पर आ गया है। बाजार में आज ऑटो, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है। 8 अप्रैल को जोरदार तेजी हालांकि, इससे एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद सेंसेक्स 2946 अंक यानी 3.95% उछलकर 77,563 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 874 अंक यानी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997 पर पहुंच गया था। Iran War Ceasefire : पाकिस्तान पर दबाव डालकर अमेरिका ने ईरान से कराई सीजफायर डील एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट एशियाई शेयर बाजारों में भी 9 अप्रैल को गिरावट का रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 88 अंक गिरकर 5784 पर बंद हुआ, जिसमें 1.50% की गिरावट रही। जापान का निक्केई 438 अंक टूटकर 55,870 पर पहुंच गया, जो 0.78% की गिरावट है। हांगकांग का हैंगसेंग 90 अंक गिरकर 25,803 पर बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 29 अंक गिरकर 3,965 पर आ गया। अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी 8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। डाउ जोन्स 1,325 अंक उछलकर 47,910 पर बंद हुआ, जो 2.85% की बढ़त है। नैस्डैक 617 अंक चढ़कर 22,635 पर पहुंच गया और S&P 500 इंडेक्स 166 अंक बढ़कर 6,783 पर बंद हुआ। इस दौरान पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक सोना खरीदने वालों के लिए विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें और खरीदारी से पहले उसकी कीमत विभिन्न स्रोतों से जरूर जांच लें। इससे ग्राहकों को सही गुणवत्ता और उचित मूल्य मिल सकेगा।
Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा

Israel US Iran War Update : तेहरान। ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। लेबनान पर इजरायल के ताजा हमले में हिजबुल्लाह के नए प्रमुख नईम कासिम के मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायली सेना ने बुधवार को हुए हमले के बाद यह जानकारी दी। इजरायली रक्षा बल IDF के मुताबिक, बेरूत में किए गए हमले में नईम कासिम को निशाना बनाया गया। कासिम को हाल ही में हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नरसल्लाह की मौत के बाद संगठन की कमान सौंपी गई थी। इससे पहले वह संगठन में डिप्टी चीफ की भूमिका निभा रहे थे। Iran War Ceasefire : पाकिस्तान पर दबाव डालकर अमेरिका ने ईरान से कराई सीजफायर डील हिजबुल्लाह के कई अहम ठिकानों को नुकसान IDF ने अपने बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों के दौरान यह कार्रवाई की गई। सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में हिजबुल्लाह के कई अहम ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इजरायली सेना ने यह भी बताया कि हमले में कासिम के करीबी सहयोगी और निजी सचिव अली यूसुफ खरशी भी मारे गए हैं। खरशी, नईम कासिम के भतीजे थे और संगठन के अंदर सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग्स को बनाया निशाना आईडीएफ के अनुसार, बीती रात लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग्स को भी निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके उत्तरी लितानी से दक्षिणी लितानी क्षेत्र में हथियार, रॉकेट और लॉन्चर ले जाने के लिए करते थे। इन रास्तों के जरिए बड़ी मात्रा में हथियारों का ट्रांसफर किया जाता था। इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े लगभग 10 ठिकानों पर भी हमले किए गए, जिनमें हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चिंग साइट्स और मुख्यालय शामिल बताए गए हैं। Bhopal Road Collapse : भोपाल में फिर भ्रष्टाचार उजागर! राजभवन के सामने VVIP इलाके में धंसी सड़क इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने की प्रक्रिया चल रही है।
Iran War Ceasefire : पाकिस्तान पर दबाव डालकर अमेरिका ने ईरान से कराई सीजफायर डील

Iran War Ceasefire : तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ईरान के साथ सीजफायर के लिए काफी उत्सुक था और इस डील को आगे बढ़ाने के लिए उसने पाकिस्तान पर दबाव डाला। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने भले ही खुद को एक निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में पेश किया, लेकिन वास्तव में वह अमेरिका के लिए एक माध्यम के तौर पर काम कर रहा था। सीजफायर के लिए अपनाई ये रणनीति रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन और इस्लामाबाद का मानना था कि अगर अमेरिका समर्थित प्रस्ताव किसी मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देश के जरिए ईरान के सामने रखा जाएगा, तो तेहरान उसे आसानी से स्वीकार कर सकता है। इसी रणनीति के तहत पाकिस्तान को मध्यस्थ की भूमिका दी गई। बताया गया है कि कई हफ्तों तक ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहा, ताकि वह ईरान को युद्धविराम के लिए राजी कर सके। इस सीजफायर का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी था, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी आसिम मुनीर के जरिये बातचीत बढ़ाया को आगे रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के नेतृत्व में बैक-चैनल कूटनीति के जरिए बातचीत को आगे बढ़ाया गया। अंततः मंगलवार रात को अमेरिका, इजरायल और ईरान दो हफ्ते के अस्थायी सीजफायर पर सहमत हो गए। इस घटनाक्रम से यह भी संकेत मिलता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर भले ही ईरान को कड़ी धमकियां दे रहे थे, लेकिन अंदरखाने वे जल्द से जल्द सीजफायर चाहते थे। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप बढ़ती तेल कीमतों और ईरान की मजबूत स्थिति को लेकर चिंतित थे और 21 मार्च के बाद से ही युद्धविराम के लिए प्रयासरत थे। अमेरिका और ईरान से लगातार संपर्क घटनाक्रम की समय-सीमा पर नजर डालें तो ट्रंप की तय डेडलाइन के करीब आते ही पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों ने अमेरिका और ईरान के बीच लगातार संपर्क बनाए रखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भी इस प्रस्ताव को सार्वजनिक किया, हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि व्हाइट हाउस ने इस बयान को पहले ही मंजूरी दे दी थी। US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक बातचीत के दौरान अमेरिका ने 15-सूत्रीय प्रस्ताव रखा, जबकि ईरान की ओर से 5 और 10-सूत्रीय सुझाव सामने आए। समय के साथ ईरान कुछ मुद्दों पर नरम रुख अपनाने लगा, जिसमें यूरेनियम भंडार को सीमित करने जैसे प्रस्ताव शामिल थे। कुछ गुट थे समझौते के खिलाफ हालांकि, ईरान के अंदर भी इस सीजफायर को लेकर मतभेद देखने को मिले। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के भीतर युद्ध जारी रखने और बातचीत करने को लेकर दो धड़े बन गए थे। कुछ गुट इस समझौते के खिलाफ थे और अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए थे। इसी बीच, सऊदी अरब के जुबैल क्षेत्र पर हुए ड्रोन हमले को बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश माना गया। पाकिस्तान ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को स्पष्ट संकेत दिया कि ऐसे कदम शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान आखिरकार, बढ़ते दबाव और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधि भेजने पर सहमति दे दी। इस तरह कई देशों की सक्रिय भूमिका के बाद अस्थायी सीजफायर संभव हो पाया, लेकिन क्षेत्र में स्थायी शांति अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान

Vande Mataram Controversy : मध्य प्रदेश। इंदौर नगर निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने (Vande Mataram Controversy) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया। इस दौरान सभापति के निर्देश पर फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उन्हें वह कानून दिखाया जाए, जिसमें ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य बताया गया हो। इस बयान के बाद सदन में भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी की दादागीरी नहीं मानेंगी स्थिति को संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए। वहीं, सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद पार्षद रुबीना इकबाल ने मीडिया से बातचीत में अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि वे किसी की दादागीरी नहीं मानेंगी। रुबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने कहा कि वे ‘जन गण मन’ और ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसे गीत गाती हैं, लेकिन ‘वंदे मातरम्’ बोलना उनके धर्म में मना है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में केवल एक अल्लाह की इबादत करने का नियम है। उनके अनुसार ‘वंदे’ का अर्थ इबादत करना और ‘मातरम’ का अर्थ धरती मां होता है, इसलिए वे इसे नहीं बोल सकतीं। ‘वंदे मातरम्’ कहने पर दोजख की आग में जलना पड़ता है। Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी वंदे मातरम कहना होगा यह दबाव बनाने जैसा उन्होंने यह भी कहा कि वे देश के खिलाफ नहीं हैं और हमेशा राष्ट्र का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग उनसे कहते हैं कि यहां रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ कहना होगा, तो यह दबाव बनाने जैसा है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने धार्मिक आधार पर अपने फैसले को सही ठहराया। रुबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ऐसे मुद्दों पर उनका साथ नहीं देती और सिर्फ वोट लेने के समय सक्रिय रहती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे निर्दलीय चुनाव जीतती हैं और जरूरत पड़ने पर किसी अन्य पार्टी, जैसे ओवैसी की पार्टी, में भी जा सकती हैं। US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक इस पूरे विवाद पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है और इसे न गाना शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बीजेपी ने कही ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इस घटना को शहीदों का अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस को अपने पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रेम व्यास ने भी कहा कि देश में दो तरह की सोच है, जिनमें से एक ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ाव रखने वाली है और दूसरी इससे दूरी बनाने वाली। उन्होंने इस मुद्दे को विचारधारा से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। Weather Report : राजस्थान में ओले ! चारों धाम में भारी बर्फबारी, MP समेत कई राज्यों में हैवी रेन अलर्ट कांग्रेस ने बताया बीजेपी का रचाया खेल वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया एडवाइजर केके मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा के साथ मिलकर रचा गया खेल बताया। उन्होंने शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से मांग की कि रुबीना इकबाल को पार्टी से बर्खास्त किया जाए। इस पूरे मामले के बाद इंदौर की राजनीति में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बहस तेज हो गई है और दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी

Iran War Update : तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लेबनान में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इजराइल के हमलों में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बड़ी त्रासदी के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव है, क्योंकि बड़ी संख्या में घायलों का इलाज करना चुनौती बन गया है। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि सरकार देश के सभी राजनीतिक और कूटनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर इजराइली हमलों को रोकने की कोशिश कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री रकान नासेरद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। SC on Sabarimala Case : कोर्ट धार्मिक परंपरा को नहीं कह सकता अंधविश्वास, सरकार का पक्ष, SC बोला- हमें रिव्यू का पूरा अधिकार इजराइल के पीएम ने कही ये बात इस बीच सीजफायर को लेकर विवाद और गहरा गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा है कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था। अमेरिका को सीजफायर करना है या नहीं दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका को यह तय करना होगा कि वह सीजफायर लागू करना चाहता है या इजराइल के जरिए जंग जारी रखना चाहता है, क्योंकि दोनों साथ नहीं चल सकते। होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर टैक्स इसी बीच फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर हर बैरल पर 1 डॉलर टैक्स लगाने की योजना बना रहा है। यह भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में लिया जाएगा। US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक ईरान जहाजों की कड़ी निगरानी करेगा और उन्हें पहले अपने कार्गो की जानकारी देनी होगी। ईरान के अधिकारी हामिद होसैनी ने कहा कि यह कदम हथियारों की आवाजाही रोकने के लिए उठाया जा रहा है, हालांकि इससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है। इजराइल की सैन्य कार्रवाई तेज दक्षिणी लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई भी तेज हो गई है। हारूफ शहर के बाद अब अल-दुवैर क्षेत्र को निशाना बनाया गया है। अल जजीरा अरबी के मुताबिक, यह हमले बढ़ते संघर्ष के बीच किए गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता से पहले पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है। इस वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर सीजफायर लेबनान में भी लागू किया ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मांग की है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर लेबनान में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह समझौता सकारात्मक कदम है, लेकिन इसे स्थायी समाधान में बदलना जरूरी है। ईरान युद्ध के कारण गहरा सकता है वैश्विक खाद्य संकट वहीं, वर्ल्ड बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने चेतावनी दी है कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य संकट गहरा सकता है। तेल, गैस और उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थ महंगे होंगे और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और आयात पर निर्भर देशों पर पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की निंदा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने नागरिकों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि यह संघर्ष सीजफायर के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की। अमेरिका अपनी सैन्य तैनाती जारी रखेगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ अंतिम समझौते का पूरी तरह पालन नहीं होता, तब तक अमेरिका अपनी सैन्य तैनाती जारी रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो पहले से ज्यादा विनाशकारी कार्रवाई हो सकती है। Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई अल-अक्सा मस्जिद को खोला यरुशलम में 40 दिन बाद अल-अक्सा मस्जिद को खोल दिया गया है। पाबंदियां हटते ही बड़ी संख्या में नमाजी वहां पहुंचे और इबादत की। यह मस्जिद इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है और यहां लगी रोक को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था। ईरान ने सऊदी अरब विदेश मंत्री से की बात ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के बीच भी फोन पर बातचीत हुई है, जिसमें क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच 2023 में सात साल बाद कूटनीतिक संबंध बहाल हुए थे। सऊदी अरब की अबकैक प्रोसेसिंग फैसिलिटी पर हमले के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में आग और धुएं के गुबार दिखाई दिए हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड स्टेबलाइजेशन प्लांट है, जो वैश्विक तेल सप्लाई का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा देता है। Gold Silver and Share Market Today : सोना-चांदी चमके! शेयर बाजार में गिरावट, जानिये आज मार्केट का हाल एरबिल ड्रोन हमले के आरोपी गिरफ्तार इराक में एरबिल ड्रोन हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हुई थी। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इसकी जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दी। सीजफायर लागू होने के बाद ईरान में पहले 24 घंटे में किसी नई मौत की खबर नहीं मिली है। हालांकि इस दौरान करीब 20 हमले दर्ज किए गए। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग में अब तक ईरान में 1701 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें 254 बच्चे शामिल हैं। वहीं, ईरान के निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी ने देश में सत्ता परिवर्तन के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ईरान में कोई वास्तविक बदलाव नहीं हुआ है और मौजूदा शासन अभी भी बना हुआ है।