SC on Sabarimala Case : कोर्ट धार्मिक परंपरा को नहीं कह सकता अंधविश्वास, सरकार का पक्ष, SC बोला- हमें रिव्यू का पूरा अधिकार

SC on Sabarimala Case : नई दिल्ली। धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को दूसरे दिन भी सुनवाई जारी रही। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि कोई भी धर्मनिरपेक्ष अदालत किसी धार्मिक प्रथा को केवल अंधविश्वास नहीं कह सकती, क्योंकि अदालत के पास ऐसा तय करने की विशेषज्ञता नहीं होती। विविध समाज में एक ही प्रथा अलग-अलग मेहता ने दलील दी कि भारत जैसे विविध समाज में एक ही प्रथा अलग-अलग समुदायों के लिए अलग मायने रख सकती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो चीज नगालैंड के किसी समुदाय के लिए धार्मिक हो सकती है, वही किसी अन्य व्यक्ति को अंधविश्वास लग सकती है। ऐसे में अदालत द्वारा इस तरह का निर्णय देना खतरनाक हो सकता है। Sabarimala SC Hearing : 3 दिन ‘अछूत’ चौथे दिन नहीं? जस्टिस नागरत्ना का सवाल, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर केंद्र बोला- 2018 का फैसला गलत अदालत के पास न्यायिक समीक्षा का अधिकार इस पर न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने कहा कि अदालत के पास न्यायिक समीक्षा का अधिकार है और वह यह तय कर सकती है कि कोई प्रथा अंधविश्वास है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद कानून बनाना या कार्रवाई करना विधायिका का काम हो सकता है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि अंतिम निर्णय केवल विधायिका ही करेगी। पुनर्विचार याचिकाएं की दाखिल यह मामला पिछले 26 वर्षों से अदालतों में लंबित है। वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने 4:1 के बहुमत से मंदिर में 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को असंवैधानिक करार देते हुए हटा दिया था। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ 50 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की गईं। US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक 22 अप्रैल तक सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ 7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक इन सभी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, याचिकाकर्ता और उनके समर्थन में दलीलें 7 से 9 अप्रैल तक पेश की जाएंगी, जबकि विरोध करने वाले पक्ष 14 से 16 अप्रैल तक अपनी बात रखेंगे। कोर्ट में मेहता ने दिए ये तर्क सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यह तय करने का अधिकार रखती है कि किसी धर्म में कौन-सी प्रथा अंधविश्वास पर आधारित है। वहीं मेहता ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों में संबंधित धार्मिक संप्रदाय का सदस्य होना जरूरी है। भक्तों द्वारा दाखिल नहीं की गई याचिकाएं इस पर न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने सवाल उठाया कि मूल याचिकाएं भक्तों द्वारा दाखिल नहीं की गई हैं, बल्कि युवा वकीलों के एक समूह ने यह मामला उठाया है। Weather Report : राजस्थान में ओले ! चारों धाम में भारी बर्फबारी, MP समेत कई राज्यों में हैवी रेन अलर्ट उन्होंने पूछा कि क्या किसी गैर-भक्त द्वारा धार्मिक परंपराओं को चुनौती दी जा सकती है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यदि किसी याचिका में जनहित का तत्व मौजूद है, तो अदालत उसकी जांच कर सकती है। सुनवाई के दौरान क्या बोले मेहता सुनवाई के दौरान ‘संवैधानिक नैतिकता’ और ‘सामाजिक नैतिकता’ के बीच अंतर को लेकर भी विस्तृत बहस हुई। मेहता ने कहा कि अदालत को निर्णय केवल सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य जैसे संवैधानिक मानकों के आधार पर करना चाहिए, न कि अस्पष्ट अवधारणाओं के आधार पर। कोर्ट ‘अंधविश्वास’ के आधार पर नहीं कर सकती हस्तक्षेप वहीं न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने यह सवाल उठाया कि यदि कोई प्रथा सार्वजनिक व्यवस्था या स्वास्थ्य के खिलाफ है, तो क्या अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इस पर मेहता ने कहा कि अदालत हस्तक्षेप कर सकती है, लेकिन ‘अंधविश्वास’ के आधार पर नहीं, बल्कि संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर। Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल यह मामला न केवल धार्मिक स्वतंत्रता बल्कि महिलाओं के अधिकार, समानता और गरिमा जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस पर अहम कानूनी और संवैधानिक निष्कर्ष सामने आ सकते हैं।
US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक

US-Iran War : तेहरान। ईरान में सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद फिर से हमला होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लवन आइलैंड स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजे हुए इस हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीमों को भेजा गया। कुवैत के रक्षामंत्री ने कही ये बात इसी बीच कुवैत ने दावा किया है कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के अनुसार, सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन मार गिराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंच गए थे और तेल प्लांट, बिजली घर तथा पानी के डीसैलिनेशन प्लांट जैसे अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे कुछ नुकसान भी हुआ है। Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल 40 दिनों बाद हुआ था 2 हफ्ते का सीजफायर दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों बाद दो हफ्तों के सीजफायर पर सहमति बनी है। डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। ट्रम्प के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का एक प्रस्ताव भी भेजा है, जिस पर आगे बातचीत की जा सकती है। वहीं, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का दावा है कि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है। Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर ईरान का 10 पॉइंट का प्लान ईरान के इस 10 पॉइंट प्लान में अमेरिका और इजराइल से सभी सैन्य हमले पूरी तरह बंद करने, आर्थिक प्रतिबंध हटाने, फ्रीज की गई संपत्तियां वापस देने और युद्ध का स्थायी अंत करने की मांग शामिल है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनाए रखने की शर्त भी रखी गई है। ईरान ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से करीब 20 लाख डॉलर प्रति जहाज शुल्क लिया जाए, जिसे ओमान के साथ साझा किया जाएगा। हालांकि, ओमान ने इस मांग का विरोध किया है और कहा है कि होर्मुज जैसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह का टोल नहीं लगाया जा सकता। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के तहत ऐसे रास्तों पर सभी देशों को बिना शुल्क के आवाजाही का अधिकार होता है। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका लोगों को घर खाली करने की चेतावनी वहीं, सीजफायर के बावजूद क्षेत्र में तनाव कम नहीं हुआ है। इजराइल ने बेरुत के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घर खाली करने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही दूसरी ओर, दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी मर्स्क ने कहा है कि सीजफायर से कुछ राहत जरूर मिल सकती है, खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को लेकर। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि स्थिति अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और किसी भी बड़े फैसले से पहले हालात पर नजर रखी जाएगी।
Weather Report : राजस्थान में ओले ! चारों धाम में भारी बर्फबारी, MP समेत कई राज्यों में हैवी रेन अलर्ट

Weather Report : नई दिल्ली। देश में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के चारों धाम – केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है, जबकि राज्य के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। तेज आंधी के साथ बरसे ओले राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे हैं। कई इलाकों में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। भरतपुर जिले में बिजली गिरने से एक मकान में सिलेंडर फट गया। लगातार बारिश के कारण तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। Pune Crime News : दूसरी शादी के लिए मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, ऐसे खुला संगीन जुर्म का राज यूपी के इन जिलों में अलर्ट उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर साफ दिख रहा है। मेरठ, बरेली और शाहजहांपुर में ओले गिरे हैं, जबकि लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, जौनपुर और अलीगढ़ समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भिंड- मुरैना समेत यहां झमाझम बारिश के आसार मध्य प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना और रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बीते दिनों कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर देखा गया। इस बीच जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
Pune Crime News : दूसरी शादी के लिए मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, ऐसे खुला संगीन जुर्म का राज

Pune Crime News : देश। पुणे में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या कर दी और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, महिला ऐसा इसलिए करना चाहती थी क्योंकि वह किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के अलग रह रहे पति को उसकी किसी दूसरे आदमी के साथ तस्वीर मिली। उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद उसने महिला से संपर्क किया और अपने बेटे को वापस लाने के लिए कहा। जब महिला ने उसे टाल दिया, तो उसने रंजनगांव MIDC पुलिस स्टेशन में 5 अप्रैल को बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। Bhopal Road Collapse : भोपाल में फिर भ्रष्टाचार उजागर! राजभवन के सामने VVIP इलाके में धंसी सड़क पूछताछ में महिला ने कबूला सच शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महिला का पता शिरूर तालुका में लगाया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चा घर के एक चबूतरे से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई और डर के कारण उसने लाश को ठिकाने लगा दिया। हालांकि, पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद महिला ने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने 8 मार्च को अपने 11 महीने के बेटे की हत्या की और उसकी लाश को एक कुएं में फेंक दिया था। Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी महिला जांच में यह भी सामने आया कि महिला दोबारा शादी कर नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। उसे लगता था कि उसका बच्चा उसकी दूसरी शादी में बाधा बन सकता है। पुलिस के मुताबिक, घटना से कुछ दिन पहले महिला अपने पति के साथ कोंकण की यात्रा पर गई थी, जहां बच्चे के लगातार रोने से वह परेशान हो गई थी। यात्रा से लौटने के बाद महिला को उम्मीद थी कि उसका पति बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाएगा, लेकिन वह एक शादी में चला गया। इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका मैरिज एजेंट के जरिए कर ली शादी अपराध करने के बाद महिला घर से पैसे लेकर चली गई। वह शिरूर पहुंची, जहां उसने नया मोबाइल फोन खरीदा और एक मैरिज एजेंट के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। उसने अपनी नई शादी में यह बात छिपाई कि उसका एक बच्चा भी था। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और धारा 23 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Bhopal Road Collapse : भोपाल में फिर भ्रष्टाचार उजागर! राजभवन के सामने VVIP इलाके में धंसी सड़क

Bhopal Road Collapse : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। मंगलवार शाम राजभवन के सामने अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र शहर का अति संवेदनशील और वीवीआईपी जोन माना जाता है, जहां से लोकभवन से मुख्यमंत्री आवास की ओर आवाजाही होती है। पाइपलाइन फूटने से स्थिति हुई गंभीर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क धंसने के साथ ही नीचे से गुजर रही पाइपलाइन भी फूट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे सड़क की नींव और कमजोर हो गई। लगातार पानी भरने से गड्ढा बड़ा होता गया और हादसे का खतरा बढ़ गया। Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त ट्रैफिक डायवर्ट, लोगों को हुई परेशानी घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए प्रभावित मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। हालांकि अचानक किए गए इस बदलाव के कारण लोगों को कुछ समय तक जाम और असुविधा का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य में जुटा प्रशासन सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। गड्ढे को भरने, पाइपलाइन सुधारने और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए मशीनों और कर्मचारियों को लगाया गया है। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग बार-बार की घटनाओं से उठे सवाल राजधानी में लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर वीवीआईपी इलाके में इस तरह की घटना होना प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल

Manipur Violence Update : मणिपुर। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। बिष्णुपुर जिले में मंगलवार तड़के एक संदिग्ध हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। BSF जवान के घर किया था हमला यह हमला मंगलवार सुबह करीब 1:03 बजे बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी इलाके में हुआ। बताया गया कि यह हमला बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान के घर पर किया गया, जब परिवार सो रहा था। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली एक प्रोजेक्टाइल घर के बेडरूम की खिड़की से टकराया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में 5-6 महीने की बच्ची और पांच साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं, जिन्हें इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन जिलों में इंटरनेट बंद घटना के बाद राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं बंद कर दी हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। क्या बोले मणिपुर के गृह मंत्री मणिपुर के गृह मंत्री के गोविंदास ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस घटना में दो मासूम बच्चों की जान गई है और यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव में दहशत फैल गई। यह इलाका चुराचांदपुर जिले की तलहटी के पास स्थित है और पहले से ही संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां हथियारबंद समूहों की गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। हाई अलर्ट पर सुरक्षा बलों गौरतलब है कि ट्रोंगलाओबी गांव मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 46 किलोमीटर दूर स्थित है और यह चुराचांदपुर जिले से सटा हुआ है। इसी इलाके में सितंबर 2024 में भी पहला हमला हुआ था, जिसमें एक 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे। ताजा घटना के बाद घटनास्थल के पास एक और रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड (RPG) भी बरामद किया गया है।घटना के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अशांति को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यहां देखिये मणिपुर हिंसा के कुछ विजुअल्स
Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर

Share Market Today : मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार 8 अप्रैल को बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। BSE Sensex करीब 3000 अंक यानी 3.95% उछलकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 50 भी 900 अंक यानी 3.80% की बढ़त के साथ 24,000 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% तक चढ़ गया है। इसके अलावा सरकारी बैंकों और मेटल इंडेक्स में भी 3% से ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 2% से अधिक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। Gold-Silver Price Today : 13000 महंगी हुई चांदी तो 3000 से ऊपर सोना, जानिए क्या है वजह सीजफायर बना बाजार की तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 40 दिनों से जारी जंग पर 2 हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। दोनों देशों ने पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता के बाद इस सीजफायर पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को रास्ता नहीं मिला तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। अब सीजफायर के बाद वैश्विक बाजार में राहत का माहौल है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल सीजफायर की खबर का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.35% चढ़कर 5,843 पर पहुंच गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 5.12% बढ़कर 56,166 पर ट्रेड कर रहा है। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.85% चढ़कर 25,832 पर पहुंच गया, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.92% बढ़कर 3,964 के स्तर पर है। अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख 7 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाउ जोन्स इंडेक्स 85 अंक यानी 0.18% गिरकर 46,548 पर बंद हुआ। टेक आधारित नैस्डैक कंपोजिट 0.098% की मामूली बढ़त के साथ 22,017 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स 5 अंक यानी 0.076% बढ़कर 6,616 के स्तर पर पहुंच गया। Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 13% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो युद्ध के दौरान बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन भी दिखी थी मजबूती इससे पहले 7 अप्रैल को भी शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही थी। सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 155 अंक की बढ़त के साथ 23,124 पर बंद हुआ था। उस दिन आईटी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी। कुल मिलाकर, वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर निर्भर करेगी।
Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

Morena Murder : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुई। वन रक्षक को कुचलकर आरोपी फरार पुलिस के अनुसार, अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान ड्राइवर विनोद कोरी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पास के एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद हुई हैं। Gold-Silver Price Today : 13000 महंगी हुई चांदी तो 3000 से ऊपर सोना, जानिए क्या है वजह मामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने दिमनी थाने में दिए आवेदन में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इनमें ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी के अलावा ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर के नाम शामिल हैं। बताया गया है कि ट्रैक्टर सोनू और पवन ने साझेदारी में खरीदा था। डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की टीम बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे सरकारी वाहन से कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी। टीम में वनकर्मी संदीप, शत्रुघ्न, विनोद, हरकेश और रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की शामिल थे। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग नामजद FIR को लेकर विवाद कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिमनी थाने से मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर जबरन एफआईआर पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन माफिया खुलेआम कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल संज्ञान लेने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि भी दी। Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई प्रशासन का आश्वासन कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दिमनी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Gold-Silver Price Today : 13000 महंगी हुई चांदी तो 3000 से ऊपर सोना, जानिए क्या है वजह

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में 8 अप्रैल को तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों और बाजार में हलचल बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 2,44,770 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है, यानी लगभग 13,000 रुपये का उछाल आया है। वहीं सोने की कीमत में भी मजबूती देखी गई है। करीब 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ सोना 3,600 रुपये बढ़कर 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला है। स्पॉट गोल्ड 2.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,811.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें सोने-चांदी की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ा असर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर की घोषणा को माना जा रहा है। इस फैसले से वैश्विक स्तर पर तनाव कम हुआ है और निवेशकों का भरोसा दोबारा लौटा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की भारी गिरावट भी इस तेजी की बड़ी वजह बनी है। तेल सस्ता होने से वैश्विक बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशकों ने निचले स्तर पर सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ा दी है। साथ ही, तेल की कीमत कम होने से महंगाई घटने की उम्मीद भी मजबूत हुई है, जिससे बाजार का सेंटिमेंट सकारात्मक बना है। एक अन्य महत्वपूर्ण कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखना भी है। इस फैसले से बाजार में स्थिरता आई है और कीमती धातुओं की मांग को समर्थन मिला है। Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ देश के प्रमुख शहरों में आज के दाम राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यहां चांदी की कीमत 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,993 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी की कीमत 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 2,45,230 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यहां चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, वैश्विक घटनाक्रम, तेल की कीमतों में गिरावट और निवेशकों के मजबूत भरोसे ने सोने-चांदी की कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक नीतियों पर निर्भर करेगी।
US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका

US Iran War Ceasefire : तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 40 दिनों से जारी तनावपूर्ण जंग के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां की सेना प्रमुख की अपील के बाद लिया गया। इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही नहीं हुई तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। चीन के हस्तक्षेप की अहम भूमिका न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते में पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के हस्तक्षेप की अहम भूमिका रही। पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। इस समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे और ईरान भी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा। Sabarimala SC Hearing : 3 दिन ‘अछूत’ चौथे दिन नहीं? जस्टिस नागरत्ना का सवाल, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर केंद्र बोला- 2018 का फैसला गलत इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की औपचारिक बात सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। यह युद्धविराम लेबनान समेत अन्य क्षेत्रों पर भी लागू होगा। साथ ही 10 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक बातचीत शुरू होगी। ईरान का 10 पॉइंट प्लान और दावे ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर आगे बातचीत संभव है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है। इस 10 पॉइंट प्लान में सभी सैन्य हमले पूरी तरह बंद करने, आर्थिक प्रतिबंध हटाने, फ्रीज किए गए एसेट्स लौटाने और जंग का स्थायी अंत करने जैसी मांगें शामिल हैं। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी इसके अलावा ईरान ने मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की शर्त भी रखी है। ईरान ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले हर जहाज से करीब 20 लाख डॉलर शुल्क लिया जाएगा, जिसे ओमान के साथ साझा किया जाएगा। यूरेनियम और सुरक्षा को लेकर चिंता सीजफायर के बाद ट्रम्प ने कहा कि ईरान के यूरेनियम को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि अगर इस मुद्दे पर समाधान नहीं होता तो समझौता संभव नहीं होता। ईरान के पास मौजूद अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है, क्योंकि इसका उपयोग परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है। इराक में जश्न, लेकिन हालात अब भी नाजुक सीजफायर की घोषणा के बाद बगदाद समेत इराक के कई हिस्सों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर खुशी जताई। यह जंग इराक को भी प्रभावित कर रही थी, जहां प्रॉ-ईरान समूहों और अमेरिकी सेना के बीच लगातार हमले हो रहे थे। हालांकि सीजफायर से ठीक पहले हुए हमलों में 7 लोगों की मौत हुई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। ⚡️Iraq: Celebrations of Iran’s victory in Tahrir Square in Baghdad pic.twitter.com/p8sG7FjWWf — Middle East Observer (@ME_Observer_) April 8, 2026 Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR इजराइल का अलग रुख इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। इजराइल ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ 2 हफ्ते तक हमले रोकने को तैयार है, लेकिन लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रह सकती है। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से बाजारों को राहत सीजफायर के तहत अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन को राहत मिलेगी। जंग के दौरान यहां से शिपिंग लगभग ठप हो गई थी। अब इसके खुलने से तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। इसका असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा। तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी कच्चा तेल करीब 16% गिरकर 94.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 15% गिरकर 92.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली, जहां जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4% से ज्यादा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5% से ज्यादा उछल गया। Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ खामेनेई की बरसी और राजनीतिक घटनाक्रम इसी बीच ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 40वें दिन उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर श्रद्धांजलि देंगे। उनकी मौत 28 फरवरी को तेहरान में हुए एयरस्ट्राइक में हुई थी। उनके निधन के बाद उनके बेटे अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। कुल मिलाकर, 40 दिन की जंग के बाद यह सीजफायर दुनिया के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन आगे की स्थिति काफी हद तक आने वाली वार्ताओं और समझौतों के पालन पर निर्भर करेगी।