Aayudh

Sabarimala SC Hearing : 3 दिन ‘अछूत’ चौथे दिन नहीं? जस्टिस नागरत्ना का सवाल, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर केंद्र बोला- 2018 का फैसला गलत

Sabarimala SC Hearing

Sabarimala SC Hearing : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर सुनवाई शुरू की। पहले दिन करीब 5 घंटे तक बहस चली, जिसमें केंद्र सरकार ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि वह मासिक धर्म आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक का समर्थन करती है। धार्मिक मामलों में कोर्ट न दें दखल केंद्र सरकार ने दलील दी कि 2018 में सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था। सरकार का कहना है कि यह मामला पूरी तरह धार्मिक आस्था और किसी संप्रदाय के अधिकार से जुड़ा है, जिसमें अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ छुआछूत के खिलाफ अधिकार सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 17 यानी छुआछूत के खिलाफ अधिकार को इस मामले में कैसे लागू किया जाए, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि एक महिला के तौर पर यह स्वीकार करना मुश्किल है कि हर महीने कुछ दिनों के लिए महिलाओं को ‘अछूत’ माना जाए और फिर अचानक यह स्थिति बदल जाए। सामाजिक बुराई को दिया जाता है धार्मिक प्रथा का नाम उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी सामाजिक बुराई को धार्मिक प्रथा का नाम दिया जाता है, तो अदालत यह तय कर सकती है कि वह वास्तव में धार्मिक परंपरा है या सामाजिक बुराई। इस पर केंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई प्रथा गैर-वैज्ञानिक लगती है, तो उसका समाधान संसद या विधानसभा के जरिए होना चाहिए, न कि अदालत के माध्यम से। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग सरकार के वकील ने दिए ये तर्क सरकार ने अपने तर्क में कहा कि हर धार्मिक प्रथा का सम्मान किया जाना चाहिए और हर मुद्दे को व्यक्तिगत स्वतंत्रता या गरिमा से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। हालांकि, यदि कोई प्रथा सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता या स्वास्थ्य के खिलाफ है, तो अदालत उसे खारिज कर सकती है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने 50 से ज्यादा रिव्यू पिटीशन लंबित हैं, जिन पर 22 अप्रैल तक सुनवाई जारी रहेगी। 7 से 9 अप्रैल तक याचिकाकर्ता और उनके समर्थक अपनी दलीलें रखेंगे, जबकि 14 से 16 अप्रैल तक विरोधी पक्ष अपनी बात रखेगा। सुनवाई में कोर्ट इन मुद्दों पर भी करेगी विचार सुनवाई सिर्फ सबरीमाला तक सीमित नहीं है। अदालत मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश, दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला खतना और पारसी महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश जैसे मुद्दों पर भी विचार करेगी। इन सभी मामलों में मूल सवाल यह है कि क्या धार्मिक परंपराएं मौलिक अधिकारों से ऊपर हो सकती हैं या नहीं। Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप महिलाओं के प्रवेश को लेकर बन सकता है समान नियम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर देशभर के धार्मिक स्थलों और पर्सनल लॉ पर पड़ सकता है। अगर कोर्ट 2018 का फैसला बरकरार रखती है, तो मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर एक समान नियम बन सकता है। सबरीमाला विवाद की पूरी टाइमलाइन सबरीमाला विवाद की शुरुआत 1990 में हुई थी, जब केरल हाईकोर्ट में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। 1991 में हाईकोर्ट ने 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और 2018 में पांच जजों की बेंच ने इस प्रतिबंध को हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी थी। अब 9 जजों की संविधान पीठ इस फैसले की वैधता और उससे जुड़े व्यापक संवैधानिक सवालों पर विचार कर रही है। ऐसे में देशभर की नजरें इस अहम सुनवाई और आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ

Rajpal Yadav

Rajpal Yadav : एंटरटेनमेंट डेस्क। स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कॉमेडी के नाम पर अभिनेता राजपाल यादव पर की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस मामले में जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इस बीच राजपाल यादव खुद सामने आए और पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि सौरभ द्विवेदी का दिल दुखाना, उनके अपने दिल को दुखाने जैसा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सौरभ के खिलाफ गलत बातें न करें। राजपाल के इस शांत और सकारात्मक रवैये को उनके फैंस ने दरियादिली बताया है। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी ये है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के पुराने कर्ज मामले पर तंज कसते हुए कहा कि डॉलर का रेट चाहे ऊपर जाए या नीचे, उन्हें उधार चुकाना ही पड़ेगा। इस टिप्पणी को राजपाल ने हंसकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी बढ़ गई। राजपाल यादव ने किया स्पष्ट वीडियो वायरल होने के बाद राजपाल ने स्पष्ट किया कि मंच पर हुई बातचीत एक स्क्रिप्ट का हिस्सा थी, जिसमें देश दुनिया में चल रही जंग, डॉलर-रूपया में उतार-चढ़ाव तेल- गैस और महंगाई इसमें आम आदमी ही पिसता है। Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप ऐसा एंगल भी शामिल था। हालांकि, वह बात दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई और इसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने यह भी बताया कि जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी दोनों ही उनका सम्मान करते हैं और कार्यक्रम के दौरान सौरभ ने उनके लिए तालियां भी बजवाई थीं। सलमान खान ने लिया स्टैंड इस विवाद के बीच सलमान खान ने भी राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राजपाल पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपने काम में खास पहचान बना चुके हैं। सलमान ने कहा कि राजपाल को आगे भी लगातार काम मिलता रहेगा और उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली सलमान के इस समर्थन पर राजपाल यादव ने आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर की सराहना के लिए धन्यवाद भी दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मनोरंजन के नाम पर किसी के निजी मामलों को सार्वजनिक मंच पर लाना सही है। जहां एक तरफ लोग राजपाल यादव के संयम और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं यह बहस भी तेज हो गई है कि हास्य और संवेदनशीलता के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए। यह वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग

MP Rajya Sabha Elections

MP Rajya Sabha Elections : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल बढ़ने लगी है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, जिससे प्रदेश की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग (Horse-trading) हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तैयारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जो भी प्रत्याशी घोषित करेगी, उसके पक्ष में पार्टी के सभी विधायक मतदान करेंगे और अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर पूरी तैयारी है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी किसानों के मुद्दे पर घेरी सरकार मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। सिंघार ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन की समय पर खरीदी नहीं होती और कई बार प्याज सड़कों पर फेंकनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान ओटीपी के इंतजार में परेशान रहते हैं, जबकि सरकार कुछ खास लोगों से ही खरीद करती है। उनके मुताबिक, सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने किसान संगठनों और आरएसएस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। सिंघार ने कहा कि बीजेपी अक्सर दावा करती है कि वह किसानों के समर्थन से सत्ता में आती है, तो उसे किसानों के हित में फैसले भी लेने चाहिए। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत पूरी कांग्रेस राजेंद्र भारती के साथ खड़ी राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) के मामले पर बोलते हुए सिंघार ने कहा कि देश ऑटोक्रेसी और चुनावी सत्तावाद की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह राजेंद्र भारती के साथ खड़ी है और न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लिया जा रहा है, हालांकि वहां भी “तारीख पर तारीख” मिल रही है। आदिवासी कानून और क्रॉस वोटिंग पर क्या बोले सिंघार आदिवासी कानून के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि सरकार को समिति की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए, क्योंकि इस पर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। डॉ. गोविंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाला हर व्यक्ति किसी न किसी जनाधार के साथ आता है। Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई वहीं, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह पुरानी आदत रही है कि वह सरकारें खरीदने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस हर हाल में मुकाबला करेगी।

MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मध्य प्रदेश में कैबिनेट की बैठक मंगलवार 7 अप्रैल को संपन्न हो गई है। इस बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी है। इस बैठक में किसानों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। अब सरकार गेंहू के साथ चना- मसूर की खरीदी भी करेगी। बैठक के बाद MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने इन निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट में आज हुए ये फैसले कैबिनेट ने 8 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन करने को मंजूरी दी है। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में आयोजित किया जाएगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया गया है। NH-46 पर 22 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 758 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है और इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया गया है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए “महाकाल द रियल टाइम” सम्मेलन और कालगणना पर भी चर्चा हुई। साथ ही 31 मार्च को हुए एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन की जानकारी दी गई। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच पहला एमओयू साइन किया गया। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की उत्तरप्रदेश में सराहना के बाद अब इसका मंचन अयोध्या में भी किया जाएगा। साथ ही विक्रमादित्य वैदिक घड़ी काशी विश्वनाथ मंदिर को भेंट की गई। किसानों के लिए कैबिनेट में ये फैसले गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने इसे 10 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े तीन लाख अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और सभी जिलों में बारदान (बोरियां) की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत कृषि क्षेत्र में भानपुरा में 3500 हेक्टेयर क्षेत्र और 120 गांवों के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिससे 77 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। इसके अलावा किसानों के हित में सरकार ने चना और मसूर का उपार्जन करने का फैसला लिया है, जिसके लिए 3175 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। चने के उत्पादन का तय प्रतिशत और मसूर का 100 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए कैबिनेट में ये फैसले शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को दिल्ली में उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, उज्जैन में 590 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार द्वारा बनाया जाएगा। Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR इसके अलावा 2952 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक कर योजनाओं की निरंतरता को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही FCRI की 7 संस्थाओं का एकीकरण कर भोपाल में वित्त प्रबंधन का बड़ा केंद्र स्थापित किया जाएगा।

Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई

Rajendra Bharti Case Update

Rajendra Bharti Case Update : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को राजेंद्र भारती से जुड़े मामले में बफ्डा झटका लगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। पहले इस याचिका पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने तारीख आगे बढ़ा दी है। सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी राजेंद्र भारती मामले को लेकर कांग्रेस ने MP- MLA कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की थी। इस मामले पर आज सुनवाई होनी थी। हालांकि अब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी है। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत ये है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को मिली सजा और उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद सामने आया है। सहकारिता बैंक से जुड़े भ्रष्टाचार मामले (corruption case) में भारती को अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस जिसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता शून्य कर दी है। इससे दतिया सीट पर उपचुनाव (Datia by-election) की स्थिति बन गई है और राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।

Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत

Narottam Mishra and Khandelwal Meeting

MP Politics : भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly Seat ) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। Datia By-election : दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा में कार्रवाई; उपचुनाव के संकेत जानकारी के मुताबिक, यह बैठक करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में चली, जिसमें दतिया विधानसभा सीट को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दतिया सीट पर राजनीतिक समीकरण (political equations) तेजी से बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सीट की रणनीति और आगामी स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार इस मुलाकात को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दतिया सीट पर संभावित उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में यह सीट प्रदेश की सियासत का केंद्र बन सकती है। यहां देखिये मुलाकात के फोटो

Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप

Kharge on BJP-RSS

Kharge on BJP-RSS : देश। केरल में कांग्रेस की चुनावी रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि कुरान में उल्लेख है कि नमाज के दौरान भी अगर जहरीला सांप दिखाई दे तो उसे मार देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की तुलना उसी जहरीले सांप से करते हुए कहा कि यदि इन्हें नहीं रोका गया तो खुद की सुरक्षा मुश्किल हो सकती है। गृहमंत्री शाह ने किया पलटवार खड़गे के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है। अमित शाह ने असम के पथरकंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हताशा में इस तरह के बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को जनता ऐसा जवाब देगी कि दूरबीन से भी कांग्रेस नजर नहीं आएगी। शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR पूनावाला ने भी दी प्रतिक्रिया बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह के बयानों के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है। पूनावाला ने कहा कि यह बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। केरल में एक और बयान विवाद यहीं नहीं थमा। खड़गे ने केरल में ही एक और बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वहां के लोग समझदार हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, “जैसे गुजरात के लोगों को किया जाता है।” इस पर भूपेंद्र पटेल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे गुजरात के लोगों का अपमान बताया और कांग्रेस से माफी की मांग की। Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी चुनावी माहौल में इस तरह की तीखी बयानबाजी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या इस तरह के बयान चुनावी माहौल को और अधिक विभाजित कर रहे हैं। अब इस पूरे विवाद के बीच सबकी नजर 9 अप्रैल पर टिकी है, जब जनता अपने वोट के जरिए फैसला सुनाएगी। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान चुनावी नतीजों पर असर डाल सकते हैं और दोनों दलों के लिए यह मुद्दा अहम बन गया है।

Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

Bhopal Love Jihad

Bhopal Love Jihad : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन (Ashoka Garden) इलाके में एक छात्रा के साथ पहचान छिपाकर शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है। उसने आरोप लगाया है कि आसिफ रज़ा नाम के युवक ने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध बनाकर करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्त भी उसे मानसिक रूप से परेशान करते रहे। उसने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने अपनी असली पहचान उजागर की और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। लगातार धमकियां दी गईं पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार धमकियां दी गईं। इस मामले की शिकायत उसने करीब एक माह पहले महिला थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार को पीड़िता सार्वजनिक रूप से सामने आई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला इस मामले पर संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ

Pawan Khera Raid

Pawan Khera Raid : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को छापेमारी की गई। दिल्ली और असम पुलिस की टीम उनके निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है और उन्हें रिमांड पर लेने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।   #WATCH | Visuals of a team of Delhi Police outside Congress leader Pawan Khera’s residence in Delhi pic.twitter.com/LISUTVp5j9 — ANI (@ANI) April 7, 2026  चार सदस्यीय पुलिस टीम कर रही कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, असम पुलिस की करीब चार सदस्यीय टीम इस कार्रवाई के लिए दिल्ली पहुंची है, जबकि दिल्ली पुलिस सहयोगी भूमिका में मौजूद रही। दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी डॉ. देबोजीत नाथ भी असम क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं। असम में दर्ज मामले से जुड़ी जांच यह कार्रवाई उस विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस मामले में असम में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कदम उठाया है। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली ये है पूरा मामला दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रिंकी भुइयां सरमा के नाम पर यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि क्या उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी है और एक व्यक्ति के पास कई देशों के पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं। इसके अलावा खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम पर यूएई में संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसका खुलासा चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब सीएम सरमा ने आरोपों को किया खारिज हालांकि, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी और भ्रामक जानकारी के आधार पर ये आरोप लगाए हैं। सरमा ने दावा किया कि ये दस्तावेज एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से लिए गए हैं और इनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं और यह कानूनन अपराध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।

MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस

MP Wheat Procurement

MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश। भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकार ने गेहूं खरीदी को लेकर अहम फैसला लिया है। राज्य में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इस बार सरकार ने खरीदी को लेकर खास रणनीति बनाई है, जिसके तहत पहले छोटे किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा और उसके बाद बड़े किसानों से खरीदी की जाएगी। सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। किसान आज से ही अपने गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक करवा सकते हैं, ताकि खरीदी केंद्रों पर भीड़ न हो और प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली इस साल सरकार ने करीब 78 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही किसानों को बेहतर दाम देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बोनस भी दिया जा रहा है। गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर 40 रुपये का बोनस जोड़कर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगी। MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर छोटे किसानों को प्राथमिकता दिए जाने से उन्हें अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा।