Aayudh

Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद

Fake Sensodyne Toothpaste

Fake Sensodyne Toothpaste : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने वाली एक अवैध यूनिट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कंझावला इलाके में की गई, जहां एक गोदाम में लंबे समय से नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे। नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की बड़ी खेप पुलिस ने इस मामले में हरि ओम मिश्रा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो रोहिणी सेक्टर-2 का निवासी है। आरोपी के पास से नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की बड़ी खेप, खाली ट्यूब, कार्टन, भरने और सील करने वाली मशीनें, कच्चा पेस्ट और लाखों रुपये का पैकेजिंग मटीरियल बरामद किया गया है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा महावीर ब्लॉक के गोदाम में मारा छापा जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल को महावीर विहार के सी-ब्लॉक स्थित एक गोदाम पर सुनियोजित तरीके से छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर नकली उत्पाद बनाने का पूरा सेटअप मिला, जिससे इस अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान बिना वैध लाइसेंस के बाजार में बेच रहा पूछताछ के दौरान आरोपी हरि ओम मिश्रा ने स्वीकार किया कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था। वह खाली सेंसोडाइन ट्यूबों में स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया पेस्ट भरकर, बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के उन्हें बाजार में बेच रहा था।पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Bhopal Municipal Corporation : जनगणना 2027 की बैठक में लापरवाही! निगम ने 32 अधिकारियों को दिया नोटिस

Bhopal Municipal Corporation

Bhopal Municipal Corporation : मध्य प्रदेश। भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई जनगणना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर की गई है। निगम कमिश्नर ने थमाए नोटिस नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन (Sanskriti Jain) ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस थमाए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद मीटिंग में अनुपस्थिति का मांगा स्पष्टीकरण निगम प्रशासन के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक में भाग नहीं लिया, उन्हें 6 अप्रैल तक स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इनको जारी किया नोटिस जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सहायक यंत्री आदित्य शर्मा, गौरव प्रजापति, केसी गुप्ता, अजय सोलंकी, शुभम वर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, चंदन पिपलाद, ज्योति मानकेले, पवन मेहरा, अभिषेक मालवीय, अंकुर रायजादा और अमन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा उप यंत्री संजय बराड़िया, अमर सिंह यादव, आकृति पटेल, आदित्य खरे, अनिता मेहर, शुभकामना ठाकुर, सत्यम सिंह, अमित कुमार दुबे, कीर्ति तोमर, अजय राजावत, अमित दुबे, जोगेंदर सिंह, रूपांकन वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता और शीतल विश्वकर्मा को भी नोटिस जारी किया गया है। MPESB Exam Calendar 2026 : MP कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस साल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां सुपरवाइजर को भी नोटिस साथ ही सुपरवाइजर श्रीनिवास द्विवेदी और इफ्तिखार खान तथा समयपाल अंशुल पांडे को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।