Aayudh

SC on Malda : मजबूर कर रहे हैं आप! मालदा बवाल पर CJI सूर्यकांत ने ममता सरकार को लगाई जोरदार फटकार

Supreme Court

SC on Malda SIR Incident : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक न्यायिक अधिकारी के घेराव और उन्हें बंधक बनाए जाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें देर रात सख्त आदेश जारी करना पड़ा, जिसके बाद ही प्रशासन सक्रिय हुआ। चीफ जस्टिस ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जिस न्यायिक अधिकारी का घेराव किया गया, उसके घर में उस समय पांच साल का बच्चा भी मौजूद था। सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को देश का “सबसे ज्यादा ध्रुवीकृत” राज्य बताते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की। अदालत ने कहा कि यह घटना चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारियों का मनोबल गिराने की एक सोची-समझी और उद्देश्यपूर्ण कोशिश है। PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल उपद्रव में कौन लोग शामिल थे? सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने राज्य के एडवोकेट जनरल से नाराजगी जताते हुए कहा कि दुर्भाग्य से राज्य में हर मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी है कि उपद्रव में कौन लोग शामिल थे और वह रात 2 बजे तक स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने इस पूरी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बड़े अधिकारियों को जमकर फटकार अदालत ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। इसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और जिला मजिस्ट्रेट शामिल हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि जब पहले से जानकारी थी, तो न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षित निकासी समय पर क्यों नहीं सुनिश्चित की गई। Excise policy case : केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से फिर नोटिस, नाराजगी जताते हुए 29 अप्रैल तक मांगा जवाब कार्रवाई के आदेश के बाद भी नहीं उठाया ठोस कदम सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपने आदेश में बताया कि न्यायिक अधिकारी का घेराव दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुआ था। इसके बाद महापंजीयक ने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के लिए सूचित किया, लेकिन रात 8:30 बजे तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बाद में गृह सचिव से संपर्क किया गया और डीजीपी ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ बातचीत कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बावजूद मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कलकत्ता HC चीफ जस्टिस ने कही ये बात इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने पत्र में कहा कि न तो जिला मजिस्ट्रेट और न ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें राज्य के डीजीपी और गृह सचिव को तत्काल तलब करना पड़ा। Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस घटना को अदालत के अधिकारियों को चुनौती देने की “शर्मनाक कोशिश” बताया। उन्होंने कहा कि यह न्यायिक अधिकारियों को हतोत्साहित करने और पूरी प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया सुनियोजित कदम था। साथ ही उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह सचिव के आचरण को पूरी तरह निंदनीय करार दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस सख्त रुख के बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

MP Weather Today : मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 30 जिलों में ओले- बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

MP Weather Today

MP Weather Today : भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। प्रदेश के करीब 30 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 5 अप्रैल तक रहेगा ऐसा मौसम राजधानी भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विशेष रूप से निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदला हुआ मौसम 5 अप्रैल तक बना रह सकता है। PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल 72 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी पिछले 72 घंटों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। बुधवार को भी आधे से ज्यादा प्रदेश में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। इन जिलों में IMD का अलर्ट जिन जिलों में मौसम का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है, उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी इसके अलावा अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।