Aayudh

Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर करें ये चमत्कारी उपाय, बजरंगबली करेंगे सारे संकट दूर

Hanuman Jayanti 2026

Hanuman Jayanti 2026 : नई दिल्ली। हनुमान जयंती का पावन पर्व हिंदू धर्म में गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान हनुमान (Hanuman) के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है और इसे संकटों को दूर करने वाला पर्व माना जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि (गुरुवार, 2 अप्रैल 2026) पर आने वाला यह दिन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ अवसर होता है, जब सच्चे मन से की गई पूजा और उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बजरंगबली की आराधना करने से भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। यह पर्व खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जो मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या जीवन में किसी प्रकार की रुकावट का सामना कर रहे हैं। इस दिन किए गए सरल उपाय व्यक्ति के जीवन में साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। Ram Lalla Surya Tilak : अयोध्या में रामनवमी 2026 के अनुष्ठान शुरू, रामलला का भव्य सूर्य तिलक पूजा विधि और धार्मिक महत्व हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए। मंदिर जाकर या घर पर उनकी प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) और बजरंग बाण (Bajrang Baan) का पाठ करने से मन की अशांति दूर होती है और मानसिक शक्ति बढ़ती है। इस दिन राम (Lord Ram) के नाम का जप करना भी बेहद फलदायी माना जाता है, क्योंकि भगवान हनुमान को श्रीराम का परम भक्त कहा जाता है। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता श्रीराम के नाम का स्मरण करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भक्त इस दिन व्रत रखकर सात्विक आहार का पालन करें और शाम को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। दान और विशेष उपाय हनुमान जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन कराना और दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। खासकर बंदरों को गुड़ और चना खिलाना शुभ फल देता है और इसे संकटों से मुक्ति का सरल उपाय माना जाता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और हनुमान मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान हनुमान को प्रसन्न करना कठिन नहीं है, बल्कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास ही उनकी कृपा पाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े परिणाम दे सकते हैं। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा आस्था और आत्मविश्वास का पर्व हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मबल और विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है। यह दिन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस और भक्ति के बल पर हर समस्या का समाधान संभव है। यदि इस दिन पूरे मन से बजरंगबली की आराधना की जाए, तो जीवन के संकट दूर होते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

Maulana Arrested : CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना घुटनों के बल पहुंचा थाने, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Maulana on CM Yogi Mother

Maulana Arrested : उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़ते हुए अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही। क्या बोला मौलाना कासमी मौलाना कासमी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 5 मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले में एक समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण में उनसे ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। मौलाना ने कहा कि उनकी जुबान से मुख्यमंत्री की माता के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गए, जिसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं। April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त इतना ही नहीं, मौलाना ने यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपने भाषण में ऐसी बातें न कहे, जिससे किसी धर्म या व्यक्ति की भावनाएं आहत हों और समाज का माहौल बिगड़े। एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी मौलाना को माफी मांगने से एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी STF ने सोमवार को बिहार से उन्हें हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, वह बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, मौलाना का संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से भी बताया जा रहा है। आरोप है कि रमजान के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई 6 मार्च को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बलरामपुर में मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार देर शाम उन्हें बिहार के पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।   #WATCH | Bahraich, Uttar Pradesh: Bihar cleric Maulana Abdullah Salim Chaturvedi has been arrested over his alleged objectionable remarks on UP CM Yogi Adityanath’s mother while addressing a religious gathering. pic.twitter.com/jeeocjCcp3 — ANI (@ANI) March 31, 2026

April Rules Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, बिजली महंगी, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, टैक्स और कचरा नियम भी सख्त

April Rules Changes

April Rules Changes : नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। बिजली दरों से लेकर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, टैक्स सिस्टम, रेलवे नियम और कचरा प्रबंधन तक कई अहम नियम बदल रहे हैं। बिजली बिल होगा महंगा प्रदेश भर में बिजली दरों में औसतन 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है। इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ेगा। अनुमान के अनुसार, 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर करीब 80 रुपये और 400 यूनिट पर 150 रुपये से ज्यादा अतिरिक्त बिल देना होगा। राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे रजिस्ट्री का खर्च बढ़ जाएगा। इसका असर नए घर या जमीन खरीदने वालों पर पड़ेगा। Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट रेलवे रिजर्वेशन नियम में बदलाव भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन नियमों में भी बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को आखिरी समय तक बेहतर सीट लेने का मौका मिलेगा। टैक्स सिस्टम होगा आसान आयकर प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। अब कानून की भाषा को सरल बनाया गया है और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान किया गया है, ताकि आम करदाता आसानी से अपने टैक्स संबंधी काम निपटा सकें। Bhopal Viral Video : MP Nagar में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 लड़कियों ने जमकर की हाथापाई! नगर निगम टैक्स में राहत खत्म नगर निगम द्वारा दी जा रही टैक्स छूट 31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी। अब समय पर टैक्स नहीं भरने पर लोगों को ज्यादा पेनाल्टी देनी पड़ सकती है, जिससे भुगतान का बोझ बढ़ेगा। कचरा प्रबंधन के नियम सख्त अब कचरा अलग-अलग करना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती इन सभी बदलावों का असर प्रदेश के लाखों परिवारों, प्रॉपर्टी खरीदारों और टैक्सदाताओं पर पड़ेगा। बिजली महंगी होने से हर महीने का खर्च बढ़ेगा, वहीं प्रॉपर्टी खरीदने वालों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। नए नियमों के साथ आम लोगों को अपनी आर्थिक योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

Nalanda Stampede : नालंदा भगदड़ मामले में SIT गठित, पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Nalanda Stampede

Nalanda Stampede : बिहार। नालंदा शीतला माता मंदिर (Sheetala Mata Temple) में हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के लिए पीएम ने 2 लाख रुपये तो सीएम ने 6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा नालंदा SP भारत सोनी ने कहा, हमने एक SIT का गठन किया है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि नालंदा में हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मृतकों के परिजनों को डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग से 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, यानी कुल 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। प्रशासन मौके पर, जांच जारी हादसे के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। जोनल IG जितेंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई है। MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी क्या बोले नालंदा SP भारत सोनी नालंदा SP भारत सोनी ने कहा, मंदिर में भारी भीड़ थी। मौसम बहुत गर्म है। जब महिलाएं ठंडे पानी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो डिहाइड्रेशन और दम घुटने के कारण वे बेहोश होकर गिरने लगीं। इसी वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हमारे जवान पहले से ही वहां तैनात थे लेकिन इतनी भारी भीड़ के बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। हमने एक SIT का गठन किया है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी लोग लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। #WATCH | Bihar: On Nalanda Maa Sheetla Mandir stampede, Nalanda SP Bharat Soni says, “…There was a massive crowd at the temple. The weather is very hot. When women were entering the temple premises after taking a holy dip in cold water, they started collapsing due to… pic.twitter.com/vqvdRQ241y — ANI (@ANI) March 31, 2026   मंत्री ने बताया दिल दहला देने वाला हादसा कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर मेले में भगदड़ के कारण कई लोगों की जान गई, जो बेहद पीड़ादायक है। US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल गर्मी और भीड़ बनी वजह प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर में भारी भीड़ और गर्मी के कारण यह हादसा हुआ। भगदड़ के दौरान हालात बेकाबू हो गए, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी

MP Wheat Procurement

MP Wheat Procurement : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई संभागों में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में 1 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी। वहीं, प्रदेश के बाकी संभागों में अब 15 अप्रैल से खरीदी की जाएगी। यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले भी सरकार दो बार खरीदी की तारीख आगे बढ़ा चुकी है, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल तीन बार बदली गई तारीख प्रदेश में गेहूं खरीदी की शुरुआत पहले 1 फरवरी से होनी थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 16 मार्च किया गया, फिर 1 अप्रैल तय किया गया। अब तीसरी बार तारीख बढ़ाकर 10 और 15 अप्रैल कर दी गई है। लगातार हो रही देरी के पीछे मुख्य वजह वारदाने (बोरी) की कमी बताई जा रही है। किसानों के सामने आर्थिक संकट खरीदी में देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। खुले बाजार में गेहूं का दाम MSP से करीब 500 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। ऐसे में किसान या तो मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेच रहे हैं या फिर खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं। Guna Rape Case : पार्लर संचालिका यास्मीन खान करवाती थी पति शरीफ खान से रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक आपबीती कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक (Mukesh Nayak) ने कहा कि बार-बार तारीख बढ़ाने से किसानों की स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, लेकिन गेहूं की बिक्री न होने के कारण किसानों के घरों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार की सख्त चेतावनी सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं खरीदी समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाए।

Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

Nalanda Stampede

Nalanda Stampede : बिहार। नालन्दा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर (Mata Sheetalashtami Temple) में भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान दर्शन के लिए आगे बढ़ने की होड़ में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेले को बंद करवा दिया है। US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मृतकों में से दो की पहचान मृतकों में से 2 महिलाओं की पहचान हो पाई है। इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। कैसे मची भगदड़ मौके पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं के अनुसार, मेला होने के कारण मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी श्रद्धालु जल्दी दर्शन करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग लाइन में लगने के बजाय सीधे आगे बढ़ना चाह रहे थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। एक महिला ने बताया कि मंदिर का गर्भगृह बहुत छोटा है और भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। सभी को जल्द से जल्द पूजा करने की जल्दी थी, जिससे हालात और बिगड़ गए। Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए परिजनों का दर्द मृतका रेखा देवी के बेटे कुंदन कुमार ने बताया कि उनकी मां मेला देखने गई थीं। उन्होंने कहा कि वहां हजारों की भीड़ थी और प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे और मां को अस्पताल ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पटना से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वे दर्शन करने आई थीं, लेकिन हादसे के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई है। क्यों उमड़ी थी इतनी भीड़ मघड़ा गांव में स्थित यह मंदिर बिहारशरीफ से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी, जिसे शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) कहा जाता है, इस मंदिर में मुख्य पूजा का दिन होता है। इस दिन विशेष परंपरा के तहत घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज हर साल इस अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और लंबी कतारों में लगकर पूजा करते हैं। इस बार भी भारी भीड़ के चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने की बात कही जा रही है। यहां देखिये शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ का वीडियो

US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल

US Airstrike on Iranian Weapons Depot

US Airstrike on Iranian Weapons Depot : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला सोमवार रात किया गया, जिसमें 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ। इन बमों का उपयोग खास तौर पर मजबूत और भूमिगत ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इस डिपो में भारी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी। हमले के बाद वहां रखे हथियारों में विस्फोट हुआ, जिससे कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का वीडियो साझा किया है। Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए दक्षिण कोरिया में ऊर्जा संकट का खतरा ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अन्य देशों पर भी दिखने लगा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) ने ऊर्जा संकट की आशंका को देखते हुए कैबिनेट को सख्त और आपात कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया अपनी लगभग 70 प्रतिशत तेल आपूर्ति मिडिल ईस्ट से करता है, जिससे उसकी ऊर्जा सुरक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है। होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने की तैयारी ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार जहाजों को इस समुद्री मार्ग से गुजरने के लिए ईरान को रियाल में शुल्क देना होगा। साथ ही, अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात भी कही गई है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल ईरान में सरकार के समर्थन में रैलियां युद्ध के बीच ईरान में सरकार और सेना के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। तेहरान के पास करज शहर में सबसे बड़ी रैली देखी गई, जहां लोगों ने झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। इसके अलावा तेहरान और अर्दबील जैसे शहरों में भी प्रदर्शन हुए। फिलीपींस सरकार की अपील फिलीपींस के व्यापार और उद्योग विभाग (DTI) ने लोगों से घबराकर सामान न खरीदने की अपील की है। विभाग की सचिव क्रिस्टीना (Cristina Roque) ने कहा कि 16 अप्रैल तक जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, हालांकि इसके बाद कुछ चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल? पूर्व RAW चीफ ने उठाए सवाल भारत के पूर्व RAW प्रमुख विक्रम सूद (Vikram Sood) ने अमेरिका और इजराइल की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ईरान को गलत तरीके से आंका है और ईरान इस संघर्ष में मजबूती से जवाब दे रहा है। अमेरिका में पेट्रोल महंगा इस संघर्ष का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। वहां पेट्रोल की औसत कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई है, जो तीन साल में पहली बार हुआ है। एक सर्वे के अनुसार करीब 55% अमेरिकी नागरिकों ने कहा कि बढ़ती कीमतों का उनके खर्च पर नकारात्मक असर पड़ा है। सैन्य हालात और हमले दक्षिणी लेबनान में इजराइल के 4 और सैनिकों की मौत हो गई है। 2 मार्च से अब तक वहां 10 इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, इराक के संगठन “इस्लामिक रेसिस्टेंस इन इराक” ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में अमेरिकी ठिकानों पर 19 ड्रोन हमले किए हैं। तंगसीरी की मौत पर शोक ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी की मौत पर शोक व्यक्त किया गया है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के प्रमुख मोहम्मद अली मोवाहेदी करमानी (Mohammad Ali Movahedi Kermani) ने उनकी शहादत को देश के लिए गर्व की बात बताया है। Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला ट्रम्प की नई रणनीति रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब बिना होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खुलवाए भी युद्ध खत्म करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पहले ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर किया जाएगा और फिर कूटनीतिक दबाव के जरिए उसे बातचीत के लिए मजबूर किया जाएगा। इस्फहान में लगातार धमाके ईरान के इस्फहान शहर में अमेरिकी हमले के बाद सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई धमाके हुए। अलग-अलग हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और आग की लपटें उठती देखी गईं। हालांकि, किन-किन ठिकानों को निशाना बनाया गया, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ता यह तनाव अब वैश्विक स्तर पर असर डाल रहा है, जिससे ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ गई है।