Aayudh

RCB vs SRH IPL Match : IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB vs SRH आज, कहां देख पाएंगे लाइव

RCB vs SRH IPL Match

RCB vs SRH IPL Match : बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पिछले सीजन में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था, जबकि हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। हेड-टू-हेड में SRH आगे दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मैचों में बेंगलुरु को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में जीता था। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का पलड़ा भारी रहा है। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म RCB की टीम संतुलित बेंगलुरु की टीम इस बार बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों विभाग में मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। वहीं क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम अहम भूमिका निभाएंगे। SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपने मजबूत टॉप ऑर्डर पर निर्भर करेगी। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासन और लियम लिविंगस्टन टीम की ताकत हैं। हालांकि टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है, खासकर पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में, जो चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट पिच और मौसम रिपोर्ट चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 3% है। तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। क्या होगी प्लेइंग 11? RCB की ओर से विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं SRH की ओर से ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन और लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे। Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन कहां देख पाएंगे लाइव आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।स्टार के विभिन्न चैनलों पर मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा। जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जीत से होगा शानदार आगाज दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। खासकर भारत के लिए यह मैच अहम है, क्योंकि RCB खिताब बचाने उतरेगी, जबकि SRH पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। फैंस को इस मुकाबले में एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की उम्मीद है।

Mhow Accident : महू में दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से जिंदा जला 4 साल का मासूम

Mhow Accident

Mhow Accident : इंदौर। महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती कार में आग लगने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घूमने निकला था। संजय पेशे से मैकेनिक हैं और इंदौर-खंडवा रोड पर सेल सिटी के सामने एक डीजे गाड़ी पर काम कर रहे थे। इसी दौरान चिराग जिस कार में बैठा था, उसमें अचानक आग लग गई। Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव, 8 लाख सहायता का ऐलान आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के मुताबिक, पुलिस और दमकल टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। MP LPG-Petrol Crisis : गैस-पेट्रोल की किल्लत पर बड़ा अपडेट, खाद्य मंत्री बोले- अफवाहों से बचें… ईधन का पर्याप्त स्टॉक इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार से उसका मासूम बच्चा छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

KP Oli Arrested : कुर्सी संभालते ही एक्शन में बालेंद्र, पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal Former Prime Minister KP Oli Arrested

KP Oli Arrested : काठमांडू। बालेंद्र शाह (Balendra Shah) के प्रधानमंत्री बनते ही नेपाल में सियासी हलचल तेज हो गई है। नई सरकार ने आते ही सख्त रुख अपनाते हुए जेनरेशन Z आंदोलन (Gen Z Movement) के दौरान कथित लापरवाही के मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि केपी शर्मा ओली को सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच गुंडू इलाके से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद ओली ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया और कहा कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। Ram Navami Violence 2026 : राम नवमी पर जला मुर्शिदाबाद! जुलूस में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी; अब कैसे हालात? कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में पिछले साल हुए जेनरेशन Z आंदोलन (Gen Z Movement) की जांच रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सस्मित पोखरेल को सरकार का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया गया। 10 साल की सजा की सिफारिश कैबिनेट के फैसले के बाद प्रवक्ता पोखरेल ने बताया कि जांच आयोग ने तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक समेत कई अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आयोग ने इन पर अधिकतम 10 साल की सजा की सिफारिश की है। कार्रवाई के लिए बनेगा दल सरकार ने यह भी तय किया है कि सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए एक विशेष अध्ययन दल बनाया जाएगा। इस आयोग की अध्यक्षता गौरी बहादुर कार्की कर रहे थे। अन्य मामलों में आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाएगा। MP LPG-Petrol Crisis : गैस-पेट्रोल की किल्लत पर बड़ा अपडेट, खाद्य मंत्री बोले- अफवाहों से बचें… ईधन का पर्याप्त स्टॉक वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गिरी गाज जांच रिपोर्ट में तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। पहले इस रिपोर्ट को सार्वजनिक अभिलेखागार में रखा गया था, लेकिन अब नई सरकार इसे लागू करने के मूड में है। क्या था Gen Z आंदोलन? साल 2025 में नेपाल में युवाओं ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और राजनीतिक पारदर्शिता की कमी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। इसे ‘Gen Z आंदोलन’ नाम दिया गया। यह आंदोलन इतना व्यापक हो गया था कि उस समय की सरकार पर भारी दबाव पड़ा और अंततः केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म अब नई सरकार के सख्त रुख से साफ है कि आंदोलन से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। आने वाले दिनों में नेपाल की राजनीति में और बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Ram Navami Violence 2026 : राम नवमी पर जला मुर्शिदाबाद! जुलूस में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी; अब कैसे हालात?

Ram Navami Violence 2026

Ram Navami Violence 2026 : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल। मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में राम नवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शुक्रवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हुई इस हिंसा में पथराव, तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। कैसे भड़की हिंसा जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई, जहां कुछ लोगों द्वारा एक होर्डिंग पर चढ़कर लगाए गए केसरिया झंडे को हटाने की कोशिश की गई। इससे जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और स्थिति बेकाबू हो गई। इसके अलावा सिशातला गांव में तेज डीजे के साथ जुलूस निकालने को लेकर भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। फूलतला क्रॉसिंग और अन्य इलाकों में भी हिंसा की घटनाएं हुईं। Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव, 8 लाख सहायता का ऐलान दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और लूटपाट की। कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, कई लोग इस दौरान घायल हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के साथ धारा 144 लागू स्थिति को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे रघुनाथगंज में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। MP LPG-Petrol Crisis : गैस-पेट्रोल की किल्लत पर बड़ा अपडेट, खाद्य मंत्री बोले- अफवाहों से बचें… ईधन का पर्याप्त स्टॉक पुलिस का बयान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजित सिंह यादव ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और यातायात सामान्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और कई जगहों पर छापेमारी जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक प्रतिक्रियाएं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना का वीडियो शेयर कर भगवा ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे पूर्व नियोजित घटना बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चुनाव से पहले बढ़ी संवेदनशीलता यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। ऐसे में पश्चिम बंगाल का यह संवेदनशील जिला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कब है बंगाल में वोटिंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूलपश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। पहले चरण में (152 सीटें): नामांकन 30 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक होगा। नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) 7 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा। दूसरे चरण में (142 सीटें) : नामांकन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक होगा। स्क्रूटनी 10 अप्रैल को और नाम वापसी 13 अप्रैल को होगी। मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा। दोनों चरणों के लिए वोटों की गिनती (रिजल्ट) एक साथ 4 मई 2026 को होगी।

Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव, 8 लाख सहायता का ऐलान

Chhindwara Accident

Chhindwara Accident Compensation : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दिल्ली दौरे से लौटते ही अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर सीधे छिंदवाड़ा पहुंचकर सड़क हादसे के पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मोहखेड़ तहसील के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया में पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद सीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख की सहायता मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 8-8 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसमें 4 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से और 4 लाख रुपये संबल योजना के तहत दिए जाएंगे। वहीं, सभी घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है। दिल्ली से लौटते ही लिया जायजा मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद जैसे ही हादसे की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत अपने दौरे रद्द कर दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को भी तत्काल छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश दिए। इसके अलावा जबलपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी तुरंत रवाना किया गया। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान सीएम भावुक नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 10 लोगों की गई थी जान गौरतलब है कि गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर सिमरिया नाला के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। ग्रामीणों से भरी एक बस पिकअप वाहन से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस और पिकअप दोनों के चालकों की भी जान चली गई। घटना के बाद देर रात प्रभारी मंत्री राकेश सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

MP LPG-Petrol Crisis : गैस-पेट्रोल की किल्लत पर बड़ा अपडेट, खाद्य मंत्री बोले- अफवाहों से बचें… ईधन का पर्याप्त स्टॉक

MP LPG-Petrol Crisis

MP LPG-Petrol Crisis : मध्य प्रदेश। भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में इन दिनों LPG सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल देखने को मिल रहा है। अफवाहों के कारण कई जगहों पर अचानक मांग बढ़ गई है, जिससे पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग गई हैं। हालांकि सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। खाद्य मंत्री ने दी जानकारी राज्य के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सभी ऑयल कंपनियों के पास ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सिस्टम पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों की वजह से कुछ जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ गई, जिससे कुछ समय के लिए स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई शुरू सरकार ने कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अब तक 2046 स्थानों पर जांच की जा चुकी है और 2888 LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। गैस सिलेंडर की बुकिंग सामान्य से कई गुना बढ़ी भोपाल में स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां गैस सिलेंडर की बुकिंग सामान्य से कई गुना बढ़ गई है। आम दिनों में जहां करीब 8000 सिलेंडर बुक होते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 14000 तक पहुंच गई है। एक एजेंसी पर शुक्रवार को 1600 बुकिंग दर्ज हुई, जबकि वहां सिर्फ 350 सिलेंडर का ही स्टॉक था। फिलहाल 32 से 35 हजार बुकिंग पेंडिंग बताई जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, लोगों को समझाया जा रहा है कि 2 से 4 दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी कर दी जाएगी। Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रोजाना 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति ईंधन की सप्लाई की बात करें तो प्रदेश में रोजाना करीब 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। भोपाल के पास भौंरी डिपो से शहर के 192 पेट्रोल पंपों को ईंधन भेजा जाता है। राजधानी में हर दिन लगभग 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की सप्लाई हो रही है, जो पूरी तरह पर्याप्त है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं और देर रात तक यह स्थिति बनी रहती है। प्रशासन का कहना है कि यह स्थिति पूरी तरह अफवाहों के कारण बनी है, जबकि वास्तविकता में किसी तरह की कमी नहीं है। 5th Textbook Prize : महंगी किताबों पर बवाल, क्या शिक्षा बन रही है “बिजनेस मॉडल”? अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदें।

Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म

Dhoni Ruled Out IPL 2026

Dhoni Ruled Out IPL 2026 : मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होते ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने शनिवार को जानकारी दी कि धोनी चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी के अनुसार, धोनी इस समय पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनकी शुरुआती मैचों में वापसी की संभावना कम है। CSK का  पहला मुकाबला 30 मार्च को IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी शुरुआती मैचों में खल सकती है। धोनी इस साल 45 वर्ष के हो जाएंगे और वे टीम में मौजूद चार विकेटकीपरों में से एक हैं। टीम में उनके अलावा संजू सैमसन (Sanju Samson), कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल भी शामिल हैं। खास बात यह है कि धोनी 278 मैचों के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जो उनकी अनुभव और फिटनेस का बड़ा प्रमाण है। घुटने की समस्या से भी जूझ रहे धोनी पिछले कुछ सालों से धोनी घुटने की समस्या से भी जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम के लिए लगातार प्रदर्शन किया है। साल 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। शुरूआती हफ़्तों में CSK के 4 मैच शुरुआती दो हफ्तों में चेन्नई सुपर किंग्स को कुल चार मैच खेलने हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के अलावा पंजाब किंग्स (Punjab Kings), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी कम से कम इन चार मैचों से बाहर रह सकते हैं। धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती जरूर होगी, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे।