Aayudh

Truck Bus Accident Fire : डंपर से टकराकर बस में आग, 13 जिंदा जले,22 घायल; PM मोदी ने जताया शोक

Truck Bus Accident Fire

Truck Bus Accident Fire : मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में 14 मौतों की बात कही गई थी, लेकिन बाद में सीएम ऑफिस ने 13 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की। टक्कर के बाद लगी आग जानकारी के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की यह बस निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब अचानक बस और डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलने लगी। आग बुझाने में दमकल टीमों को करीब तीन घंटे का समय लगा। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा क्या बोले एसपी वी. हर्षवर्धन राजू मरकापुरम के एसपी वी. हर्षवर्धन राजू के अनुसार, इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें डंपर ड्राइवर भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 35 यात्री सवार थे और हादसे के कारणों की जांच जारी है। सीएम और पीएम ने जताया शोक इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने गहरा दुख जताया है। वहीं PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं पहले भी हो चुके हादसे गौरतलब है कि हाल के महीनों में इस तरह के आग वाले बस हादसे कई बार सामने आ चुके हैं। दिसंबर 2025 में चित्रदुर्ग (Chitradurga) में और नवंबर 2025 में जैसलमेर (Jaisalmer) में भी इसी तरह के हादसों में कई लोगों की जान गई थी। इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और बसों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bangladesh Bus Accident : बांग्लादेश बस हादसे में अब तक 25 की मौत, नदी में बस गिरने का डरावना वीडियो वायरल

Bangladesh Bus Accident

Bangladesh Bus Accident : राजबाड़ी। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले (Rajbari) में हुए भीषण बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पद्मा नदी (Padma River) में गिरी यात्रियों से भरी बस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस दौलतदिया घाट (Daulatdia Ghat) पर फेरी में चढ़ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई। आठ लोगों को जिंन्दा बचाया गया फायर सर्विस के अनुसार, अब तक 23 शव बस के अंदर से निकाले जा चुके हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। शुरुआत में 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन उनमें से 2 महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे यात्री बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह राजधानी ढाका की ओर जा रही थी। कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे। कुछ लोग इसलिए बच गए क्योंकि वे बस के बाहर खड़े थे, जबकि अंदर बैठे लोग हादसे का शिकार हो गए। जहाज की मदद से बस को निकाला बाहर इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस की चार टीमें, 10 गोताखोर, सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड और स्थानीय प्रशासन शामिल रहा। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं 5 सदस्यीय जांच समिति गठित हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसकी अगुवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। समिति को 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि नदी पार करने के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना पालन हो रहा है। बांग्लादेश में फेरी के जरिए वाहनों को नदी पार कराना आम बात है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा

Gas Crisis Charge

हाइलाइट्स अब रेस्टोरेंट बिल में कोई एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज नहीं जोड़ सकेंगे। रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में बिलिंग अब पूरी तरह साफ-सुथरी होगी। छिपे हुए अतिरिक्त चार्ज से मुक्ति। Gas Crisis Charge : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब होटल और रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों से खाने के बिल में ‘LPG चार्ज’ या किसी भी तरह का अलग फ्यूल चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। सरकार ने साफ कहा है कि मेन्यू में जो कीमत दी गई है, उसी में रेस्टोरेंट की सभी लागत शामिल होनी चाहिए। इसके अलावा केवल सरकार द्वारा तय टैक्स ही बिल में जोड़े जा सकते हैं। ग्राहकों से अलग से पैसे लेना नियमों का उल्लंघन यह निर्देश केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की ओर से जारी किया गया है। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि गैस की बढ़ती कीमतों या ऑपरेशनल खर्च का हवाला देकर ग्राहकों से अलग से पैसे लेना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। यानी अब रेस्टोरेंट अपने खर्च का बोझ सीधे ग्राहकों पर अलग से नहीं डाल पाएंगे। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता फ्यूल चार्ज और गैस क्राइसिस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे दरअसल, हाल ही में कई जगहों से शिकायतें सामने आई थीं कि होटल और कैफे ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, ‘फ्यूल चार्ज’ जैसे नए नामों से अतिरिक्त रकम वसूल रहे हैं। बेंगलुरु के एक कैफे का मामला काफी चर्चा में रहा, जहां नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ जोड़ दिया गया था। ऐसे मामलों को देखते हुए CCPA ने सख्ती दिखाई है। Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट जांच में यह भी सामने आया कि कुछ रेस्टोरेंट ‘सर्विस चार्ज’ पर लगी रोक को दरकिनार करने के लिए नए-नए नामों से चार्ज जोड़ रहे थे। सरकार ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया है और कहा है कि इस तरह की प्रैक्टिस बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ कंज्यूमर हेल्पलाइन पर करें शिकायत अगर किसी ग्राहक को बिल में LPG चार्ज या कोई अन्य अतिरिक्त शुल्क दिखाई देता है, तो सबसे पहले उसे रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से हटाने की मांग करनी चाहिए। अगर इसके बाद भी बात नहीं बनती, तो ग्राहक नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर कॉल कर सकते हैं, मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं यह फैसला आम लोगों के लिए राहत भरा है, क्योंकि अब उन्हें खाने के बिल में छिपे हुए अतिरिक्त चार्ज नहीं चुकाने पड़ेंगे। साथ ही, यह कदम रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में पारदर्शिता बढ़ाने और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट

Bengal Elections 2026

Bengal Elections 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पानीहाटी सीट से रत्ना देबनाथ को टिकट दिए जाने को लेकर हो रही है। बता दें कि, रत्ना देबनाथ वही महिला हैं, जिनकी बेटी आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता थी। भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारकर एक बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक दांव चला है। Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल! ओवैसी-कबीर गठबंधन से बदल सकता है मुस्लिम वोट बैंक का खेल टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं रत्न देबनाथ टिकट मिलने के बाद रत्ना देबनाथ ने कहा कि उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और पार्टी लंबे समय से उनके संपर्क में थी। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उनका यह भी कहना है कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने और समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से राजनीति में आई हैं। इस फैसले को भाजपा की ओर से एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को प्रमुखता दे रही है। तीसरी सूची में इनका नाम शामिल बीजेपी की इस तीसरी सूची में कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद बर्मन और इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट दिया गया है। Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP को हटाया, जानें कौन बने नए पुलिस चीफ इसके अलावा शांतिपुर से स्वपन दास, हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नए और पुराने चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी की दो लिस्ट हो चुकी जारी इससे पहले भाजपा दो सूचियां जारी कर चुकी है, जिनमें पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पार्टी ने कई बड़े चेहरों को भी मैदान में उतारा है, जिनमें शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से टिकट दिया गया है। भवानीपुर सीट से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी कब है बंगाल में चुनाव पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी माहौल में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं और ऐसे में बीजेपी का यह कदम चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं

Iran Israel US War

Iran Israel US War : तेहरान। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब 27वें दिन में पहुंच चुकी है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उसने हार नहीं मानी, तो उस पर पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ हमला किया जाएगा। क्या बोलीं व्हाइट हाउस की प्रवक्ता व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और जरूरत पड़ने पर और कड़े कदम उठाए जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है और साफ कर दिया है कि वह ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म करने को तैयार नहीं है। Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन कोई बातचीत नहीं चल रही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फिलहाल कोई वास्तविक बातचीत नहीं चल रही है और जो देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहल को बातचीत की शुरुआत नहीं माना जा सकता। इससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है और फिलहाल शांति की कोई ठोस उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारत को होमुर्ज से गुजरने की अनुमति इस बीच एक अहम घटनाक्रम में ईरान ने भारत समेत कुछ ‘मित्र देशों’ को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के जहाजों को कुछ शर्तों के साथ इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने की छूट दी गई है। Strait of Hormuz : ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को पार नहीं करने दिया होमुर्ज, कहा- उनके पास परमिशन नहीं यह भारत के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि भारत अपनी कुल तेल जरूरत का करीब 85 प्रतिशत आयात करता है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी खाड़ी देशों से आती है। होर्मुज स्ट्रेट खुला रहने से न केवल तेल सप्लाई सुचारू बनी रहेगी, बल्कि ट्रांसपोर्ट लागत और इंश्योरेंस खर्च में भी कमी आएगी। 15 बिंदुओं वाला अमेरिका का प्रस्ताव अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को 15 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव भेजा है, जिसे पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया है। इस प्रस्ताव में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक, यूरेनियम संवर्धन सीमित करने, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर नियंत्रण और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने जैसी अहम शर्तें शामिल हैं। इसके बदले में अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और अंतरराष्ट्रीय सहयोग देने की बात कही है। हालांकि ईरान के रुख को देखते हुए इस प्रस्ताव के स्वीकार होने की संभावना फिलहाल कम ही दिखाई दे रही है। Kuwait Airport Attack : कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के 23 ठिकानों को भी बनाया निशाना अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया जंग के बीच दावों और जवाबी दावों का दौर भी जारी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया, लेकिन अमेरिका ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। इसी दौरान ईरान के शिराज इलाके में हुए हमले में दो बच्चों की मौत की खबर भी सामने आई है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं। तेल बाजार पर युद्ध का ज्यादा असर दुनियाभर में इस युद्ध का सबसे बड़ा असर तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक कीमतों में गिरावट मुश्किल है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर चीन अपने बड़े तेल भंडार को बाजार में उतारे, तभी कीमतों में वास्तविक राहत मिल सकती है। MP Fuel Crisis : क्या सच में खत्म हो रहा मध्य प्रदेश में डीजल-पेट्रोल? कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की ये अपील कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष अब वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। एक तरफ सैन्य तनाव बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर गहराता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या कूटनीतिक प्रयास सफल होते हैं या यह टकराव और बड़े स्तर पर फैलता है।

Durga Ashtami 2026 : आज है दुर्गा अष्टमी 2026, मां महागौरी का आशीर्वाद पाने इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन

Durga Ashtami 2026

Durga Ashtami 2026 : नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आज दुर्गा अष्टमी का विशेष दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है, जिनकी पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और कन्या पूजन करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। कब है दुर्गा अष्टमी? पंचांग के अनुसार इस वर्ष अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होकर 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर महाअष्टमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जा रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन के लिए सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक, फिर सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक विशेष रूप से शुभ माने गए हैं। इन समयों में पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग इस वर्ष दुर्गा अष्टमी का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 4 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर अगले दिन तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में किए गए धार्मिक कार्य कई गुना फल देते हैं और जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त करते हैं। कन्या पूजन का महत्व धार्मिक परंपरा के अनुसार अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन नौ छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद खिलाया जाता है और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। Ram Navami 2026 : कब है रामनवमी 26 या 27 मार्च, यहां दूर कर लें कन्फ्यूजन मान्यता है कि जहां कन्याओं का सम्मान होता है, वहीं देवी का वास होता है, इसलिए यह परंपरा विशेष महत्व रखती है। कन्या पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक भी है। यह पर्व समाज को यह संदेश देता है कि महिलाओं का सम्मान और आदर करना हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। दुर्गा अष्टमी का यह दिन भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और आस्था से भरपूर होता है, और सही विधि से पूजा करने पर मां महागौरी की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।