Aayudh

Swiggy Platform Fee Hike : महंगा हुआ ऑनलाइन खाना, Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई फीस

Swiggy Platform Fee Hike

Swiggy Platform Fee Hike : नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड ऑर्डर (online food order) करने वाले ग्राहकों के लिए एक और झटका सामने आया है। स्विगी (Swiggy) ने अपने प्लेटफॉर्म पर लगने वाली फीस बढ़ा दी है, जिससे अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इससे पहले Zomato भी फीस में इजाफा कर चुका है, जिससे फूड डिलीवरी सेक्टर में कीमतों का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। कितनी बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। पहले यह फीस 14.99 रुपये थी। यानी हर ऑर्डर पर करीब 2.59 रुपये या लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर असर डाल रही है। Ticket Cancellation New Rules : ट्रेन टिकट कैंसिल नियम बदले, 8 घंटे पहले कोई रिफंड नहीं कंपनी ने क्या बताया कारण कंपनी का कहना है कि यह फैसला प्लेटफॉर्म के संचालन और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। स्विगी (Swiggy) लगातार अपने डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर काम कर रही है, जिसके चलते यह फीस बढ़ाई गई है। पहले भी बढ़ चुकी है फीस यह पहली बार नहीं है जब स्विगी (Swiggy) ने फीस बढ़ाई हो। इससे पहले अगस्त 2025 में भी कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस को 12 रुपये से बढ़ाकर करीब 14-15 रुपये तक कर दिया था। अब एक बार फिर बढ़ोतरी ने ग्राहकों के खर्च को बढ़ा दिया है। Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा Zomato ने भी बढ़ाया चार्ज स्विगी (Swiggy) की तरह जोमैटो (Zomato) ने भी हाल ही में अपनी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है। कंपनी ने करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए फीस को 12.5 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये कर दिया, जो जीएसटी के साथ लगभग 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर तक पहुंच जाती है। इससे दोनों बड़ी कंपनियों के बीच कीमतों में समानता देखने को मिल रही है। महंगाई का असर पूरे सिस्टम पर फूड डिलीवरी कंपनियों की यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब एलपीजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे रेस्तरां की लागत बढ़ गई है और पूरे फूड डिलीवरी इकोसिस्टम पर दबाव बना है। इसका सीधा असर अब ग्राहकों तक पहुंच रहा है। Supreme Court on Conversion : धर्म बदलने पर खत्म होगा SC का दर्जा…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला शेयर बाजार में दिखा असर इस खबर के बीच Swiggy के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। दोपहर तक कंपनी का शेयर करीब 2.55 प्रतिशत चढ़कर 279.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि पिछले एक हफ्ते, एक महीने और छह महीनों में शेयर में गिरावट का रुख भी देखने को मिला है, जिससे निवेशकों की चिंता बनी हुई है।

Ticket Cancellation New Rules : ट्रेन टिकट कैंसिल नियम बदले, 8 घंटे पहले कोई रिफंड नहीं

Ticket Cancellation New Rules

हाइलाइट्स 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं। बोर्डिंग स्टेशन और क्लास 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे। अब ऑफलाइन जाकर किसी भी स्टेशन से टिकट कैंसिल करा सकते हैं। Ticket Cancellation New Rules : नई दिल्ली। ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियम बदलने वाले हैं, जिससे यात्रियों की जेब और प्लानिंग दोनों पर असर पड़ेगा। नए नियमों के तहत अब समय के हिसाब से रिफंड में बड़ी कटौती की जाएगी और कई सुविधाओं को पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है। ये बदलाव 1 से 15 अप्रैल के बीच लागू होने की संभावना है और इसका उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना और सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना है। क्या कहता है नया नियम? नए नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो उसे सामान्य रिफंड मिलेगा, लेकिन कुछ न्यूनतम चार्ज काटा जाएगा। वहीं 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर किराए का करीब 25 प्रतिशत कट जाएगा। Supreme Court on Conversion : धर्म बदलने पर खत्म होगा SC का दर्जा…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला अगर टिकट 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल किया जाता है तो 50 प्रतिशत तक की कटौती होगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा। ट्रेन छूटने के बाद भी टिकट कैंसिल करने पर पैसा वापस नहीं मिलेगा। ऑफलाइन कैंसिलेशन और नई सुविधाएं रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए ऑफलाइन टिकट कैंसिलेशन को आसान बना दिया है। अब यात्री किसी भी स्टेशन से अपना टिकट कैंसिल करा सकेंगे, जबकि पहले यह सुविधा केवल टर्मिनेट स्टेशन तक सीमित थी। इसके अलावा यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है, जिसे ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदला जा सकता है। इससे यात्रियों को ज्यादा लचीलापन मिलेगा। Delhi Bomb Threat : दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी बोर्डिंग स्टेशन और क्लास बदलना हुआ आसान नए नियमों में एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी जो ट्रैफिक या अन्य कारणों से समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर यात्री अपनी क्लास भी बदल सकेंगे, जैसे स्लीपर से एसी या थर्ड एसी से सेकेंड एसी में अपग्रेड या डाउनग्रेड किया जा सकता है। पुराने नियमों से कितना अलग है बदलाव पहले 48 घंटे या उससे पहले टिकट कैंसिल करने पर यात्रियों को लगभग पूरा रिफंड मिल जाता था और केवल एक निश्चित चार्ज काटा जाता था। वहीं 12 घंटे के भीतर कैंसिल करने पर 50 प्रतिशत तक कटौती होती थी। अब नए नियमों में समय सीमा को बदल दिया गया है और रिफंड में कटौती को ज्यादा सख्त बना दिया गया है, खासकर आखिरी समय में टिकट कैंसिल करने वालों के लिए। Mhow Doctor Rape : इलाज के नाम पर इंदौर में हैवानियत! नशे का इंजेक्शन देकर युवती से दुष्कर्म फिर… यात्रियों के लिए क्या है संदेश इन नए नियमों के लागू होने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलनी होगी। आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करने से भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने और क्लास अपडेट करने जैसी सुविधाएं यात्रा को पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक जरूर बनाएंगी।

Supreme Court on Conversion : धर्म बदलने पर खत्म होगा SC का दर्जा…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court

हाइलाइट्स धर्म परिवर्तन पर SC दर्जा हो जायेगा खत्म। हिंदू, सिख और बौद्ध को ही SC दर्जा मिलेगा। कोर्ट ने कहा कि कानून में ढील या छूट नहीं दी जा सकती। Supreme Court on Conversion : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 24 मार्च को एक अहम फैसले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया था कि अगर कोई व्यक्ति ईसाई धर्म अपनाता है और उसका सक्रिय रूप से पालन करता है, तो उसे अनुसूचित जाति (SC) का सदस्य नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को ही SC का दर्जा मिल सकता है। संविधान के आदेश का हवाला सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में Constitution (Scheduled Caste) Order, 1950 का जिक्र करते हुए कहा कि इसके प्रावधान पूरी तरह लागू होते हैं। इस आदेश के खंड 3 के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति निर्दिष्ट धर्मों के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसका SC दर्जा तुरंत खत्म हो जाता है, चाहे वह जन्म से अनुसूचित जाति का क्यों न हो। Pakistan Terror Module : 18 साल का हरमनदीप सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के निर्देश पर ग्रेनेड हमले की कर रहा था तैयारी आरक्षण और अधिकारों पर असर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने साफ कहा कि जब किसी व्यक्ति का SC दर्जा खत्म हो जाता है, तो वह संविधान या किसी कानून के तहत मिलने वाले आरक्षण, संरक्षण या अन्य वैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता। यानी धर्म परिवर्तन के बाद SC/ST एक्ट समेत अन्य लाभ स्वतः समाप्त हो जाते हैं। ये है पूरा मामला यह फैसला एक ऐसे मामले में आया, जिसमें एक व्यक्ति ने ईसाई धर्म अपना लिया था और पादरी के रूप में कार्य कर रहा था। इसके बावजूद उसने SC/ST Act के तहत एक केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद वह इस कानून के तहत संरक्षण का दावा नहीं कर सकता। Share Market Today : शेयर बाजार में आज जोरदार उछाल, सेंसेक्स 800 तो निफ्टी 250 अंक चढ़ा; क्या है तेजी की वजह कोर्ट की सख्त टिप्पणी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस नियम में कोई अपवाद नहीं है। कोई भी व्यक्ति एक साथ दूसरे धर्म का पालन करते हुए SC का दर्जा नहीं रख सकता। कोर्ट ने दो टूक कहा कि कानून में जो स्पष्ट है, उसी के अनुसार फैसला लागू होगा और इसे लेकर किसी तरह की ढील नहीं दी जा सकती।

Share Market Today : शेयर बाजार में आज जोरदार उछाल, सेंसेक्स 800 तो निफ्टी 250 अंक चढ़ा; क्या है तेजी की वजह

Share Market Today

हाइलाइट्स सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 250 अंक ऊपर। बैंकिंग और ऑटो में सबसे ज्यादा खरीदारी। एशियाई और अमेरिकी बाजारों से सकारात्मक संकेत। Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार में 24 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex करीब 800 अंक यानी 1.10% चढ़कर 73,500 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं Nifty 50 भी 250 अंकों की तेजी के साथ 22,750 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखी गई, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़ तेजी की बड़ी वजह क्या रही इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर बने सकारात्मक संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही है। इस फैसले से निवेशकों को राहत मिली और बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। एशियाई और अमेरिकी बाजारों का सपोर्ट ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजारों में भी पिछले सत्र में अच्छी तेजी रही, जिससे दुनियाभर के निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। Iran US Israel War : मुआवजा मिलने तक जंग जारी रखेगा ईरान, अमेरिका से दखल नहीं देने की गारंटी भी कच्चे तेल और रुपये का हाल इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। वहीं भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला। बाजार में डॉलर की कमजोरी का सीधा फायदा रुपये को मिला है। कल की गिरावट के बाद आई रिकवरी गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1800 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ था और निफ्टी में भी भारी गिरावट आई थी। ऐसे में आज की तेजी को विशेषज्ञ ‘राहत की रैली’ मान रहे हैं, जिसमें निवेशक दोबारा खरीदारी करते नजर आए। Gold and Silver Crash : सोने में आज 12 हजार- चांदी में 31 हजार की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह आगे क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह तेजी ग्लोबल संकेतों पर आधारित है और आगे की दिशा कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में ही निवेश करें।

Pakistan Terror Module : 18 साल का हरमनदीप सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के निर्देश पर ग्रेनेड हमले की कर रहा था तैयारी

Pakistan Terror Module

हाइलाइट्स दिल्ली स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़। रामपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की बनाई थी साजिश। आरोपी पाकिस्तान को वीडियो भेजता था। Pakistan Terror Module : दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell ) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शाहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) के नेटवर्क से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल सार्वजनिक स्थानों पर ग्रेनेड हमलों (grenade attacks) जैसी बड़ी साजिशों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। 18 साल का आरोपी गिरफ्तार, बड़े खुलासे इस कार्रवाई में पुलिस ने 18 वर्षीय हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया है, जो रामपुर का रहने वाला है। आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ चैट, कॉल डिटेल, फोटो और वीडियो जैसे अहम सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सीधे पाकिस्तान के आकाओं के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था। Delhi Bomb Threat : दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी ग्रैफिटी और वीडियो बनाकर भेजता था सबूत जांच में सामने आया है कि आरोपी ने होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके में ‘TTH’ (तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान) की ग्रैफिटी कई जगह लिखी थी। वह इन गतिविधियों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजता था। इसके लिए उसके पास से काला स्प्रे पेंट भी बरामद किया गया है। ग्रेनेड हमले की साजिश  नाकाम पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ग्रेनेड हमले की साजिश में भी शामिल था। खासतौर पर रामपुर की एक पुलिस चौकी को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए पंजाब से ग्रेनेड भेजने की तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन गिरफ्तारी के चलते पूरी साजिश नाकाम हो गई। Iran US Israel War : मुआवजा मिलने तक जंग जारी रखेगा ईरान, अमेरिका से दखल नहीं देने की गारंटी भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने का खेल जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को निशाना बनाता था। पहले छोटे-छोटे काम देकर भरोसा जीता जाता था, फिर पैसे और विदेश भेजने का लालच देकर बड़े अपराधों में शामिल किया जाता था। पूरे ऑपरेशन को पाकिस्तान से बैठकर कंट्रोल किया जा रहा था, जिसमें फंडिंग, हथियार और टारगेट तक सब तय किया जाता था। अन्य मामलों से भी जुड़ रहे तार पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के संपर्क में ऐसे लोग थे जो कश्मीरी गेट में हुई फायरिंग जैसी घटनाओं से जुड़े रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क कई बड़ी आपराधिक और आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। Mhow Doctor Rape : पातालपानी केस के बाद चक्काजाम, आरोपी का घर जलाने वालों पर नहीं हो FIR, घेरा थाना पुलिस की सख्ती से टली बड़ी वारदात पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल था, जिसे समय रहते तोड़ दिया गया। नर्रा चैतन्य ने बताया कि इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जांच जारी है।

Delhi Bomb Threat : दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Bomb Threat

Delhi Bomb Threat : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम धमाके की ईमेल से धमकी मिली है। यह धमकी भरे ईमेल सुबह 7:28 बजे और 7:49 बजे भेजे गए, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि, दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होने वाला है लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बनाया निशाना धमकी भरे ईमेल में दिल्ली विधानसभा परिसर के साथ-साथ पास स्थित दिल्ली मेट्रो के विधानसभा स्टेशन पर भी विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद तुरंत पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। MP Cabinet Decision : AI मिशन से लेकर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तक पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले बड़े नेताओं के नाम का भी जिक्र ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू का भी जिक्र किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। सुरक्षा जांच तेज, कार्यवाही स्थगित धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी शुरू कर दी है। स्पीकर के कमरे की भी जांच जारी है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए सदन की कार्यवाही को फिलहाल सुबह 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल! ओवैसी-कबीर गठबंधन से बदल सकता है मुस्लिम वोट बैंक का खेल जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। साइबर टीम भी इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी असली है या किसी शरारती तत्व की हरकत। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Iran US Israel War : मुआवजा मिलने तक जंग जारी रखेगा ईरान, अमेरिका से दखल नहीं देने की गारंटी भी

Iran US Israel War

Iran US Israel War : तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है। ईरान ने कहा है कि जब तक उसे युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता और उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध नहीं हटाए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही ईरान ने अमेरिका से यह भी मांग की है कि भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए। सैन्य नेतृत्व का बयान और सख्त शर्तें ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने टीवी पर दिए बयान में कहा कि देश की सेना पूरी ताकत से ऑपरेशन चला रही है और नया नेतृत्व स्थिति को मजबूती से संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की शर्तें बिल्कुल स्पष्ट हैं और बिना इन्हें पूरा किए किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है। वहीं ईरानी संसद के नेताओं ने भी कहा है कि देश की जनता हमलावरों को कड़ी सजा देने की मांग कर रही है। Israel US Iran War : ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिन के लिए रुके हमले, क्या खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग? जंग लंबी खिंचने की वजह क्या मोहसिन रजेई ने दावा किया कि यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो सकता था, लेकिन इजराइल के रुख के कारण यह लंबा खिंच गया। उनके अनुसार अमेरिका युद्धविराम के लिए तैयार था, लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री के फैसलों ने संघर्ष को जारी रखा। रजेई ने यह भी कहा कि कुछ समय बाद अमेरिका को भी यह समझ आ गया कि इस युद्ध में जीत का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है। इजराइल में हमले और हालात दूसरी ओर इजराइल के दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं। सेना के अनुसार कई इलाकों में सर्च और रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि कुछ जगहों पर मिसाइल खुले इलाकों में गिरने से बड़ा नुकसान टल गया है, लेकिन तनाव लगातार बना हुआ है। Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल! ओवैसी-कबीर गठबंधन से बदल सकता है मुस्लिम वोट बैंक का खेल तेल बाजार में हलचल  इस युद्ध के बीच वैश्विक बाजार में भी हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से ठीक पहले तेल बाजार में भारी ट्रेडिंग होने से इनसाइडर ट्रेडिंग की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ ही मिनटों में करोड़ों डॉलर का दांव लगाया गया, जिसके बाद तेल की कीमतों में अचानक गिरावट आई और कई निवेशकों को बड़ा मुनाफा हुआ। वैश्विक असर और बढ़ती चिंता इस युद्ध का असर अब दुनिया के कई देशों पर दिखाई देने लगा है। दक्षिण कोरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव को लेकर चिंता जताई है, वहीं जापान ने तेल की संभावित किल्लत को देखते हुए अपने भंडार से सप्लाई शुरू करने का फैसला किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर और गहरा हो सकता है। STRAIT OF HORMUZ : अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच ईरान का ऐलान; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल, जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलेगा ईरान आगे क्या होगा ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते टकराव ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। एक तरफ जहां बातचीत की संभावना कमजोर दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य कार्रवाई तेज होती जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह संघर्ष किस दिशा में जाएगा, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।