TQL company compensation case : घर से काम करने की अनुमति न मिलने पर नवजात शिशु की मौत, कंपनी को 210 करोड़ रुपये का हर्जाना

HIGHLIGHTS: अमेरिकी कर्मचारी को 210 करोड़ रुपये का मुआवजा कंपनी ने घर से काम करने के अनुरोध को अस्वीकार किया नवजात बेटी मैग्नोलिया की 21 सप्ताह की गर्भावस्था में मृत्यु जूरी ने TQL को 90% दोषी पाया कंपनी ने फैसले से असहमति जताई और कानूनी विकल्प देख रही है TQL company compensation case : अमेरिका। ओहियो के हैमिल्टन काउंटी की जूरी ने एक अमेरिकी कर्मचारी को 22.5 मिलियन डॉलर (करीब 210 करोड़ रुपये) का मुआवजा दिया है, क्योंकि कंपनी ने उसके घर से काम करने के अनुरोध को अस्वीकार किया, जिससे उसकी नवजात बेटी की मृत्यु हो गई। क्या है पूरा मामला? फरवरी 2021 में चेल्सी वॉल्श उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के दौरान समय से पहले प्रसव को रोकने के लिए डॉक्टर की सलाह पर चिकित्सा प्रक्रिया करवा रही थीं। उनके डॉक्टरों ने उन्हें घर से काम करने और आराम करने की सलाह दी। STRAIT OF HORMUZ : अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच ईरान का ऐलान; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल, जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलेगा ईरान जिसके बाद 15 फरवरी को वॉल्श ने घर से काम करने की अनुमति मांगी, लेकिन उनकी कंपनी टोटल क्वालिटी लॉजिस्टिक्स (TQL) ने इसे अस्वीकार कर दिया और उन्हें कार्यालय लौटने या अवैतनिक अवकाश लेने का निर्देश दिया। जिसके वजह से उन्होंने डॉक्टर की सलाह के बावजूद तीन दिन ऑफिस में बिताए। नवजात बेटी की मृत्यु 24 फरवरी को कंपनी ने उनके दूरस्थ कार्य के अनुरोध को मंजूरी दी, लेकिन उसी दिन उन्हें समय से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वॉल्श की बेटी मैग्नोलिया लगभग 21 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और लगभग 90 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। जूरी का फैसला वॉल्श के वकीलों के अनुसार, जूरी ने पाया कि कंपनी द्वारा घर से काम करने के अनुरोध को अस्वीकार करने के कारण मैग्नोलिया की मृत्यु हुई। प्रारंभिक हर्जाने के 25 मिलियन डॉलर को 90% दोष TQL पर पाते हुए 22.5 मिलियन डॉलर में घटा दिया गया। Dhurandhar 2 Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 100 करोड़! एनिमल को भी पछाड़ा कंपनी की प्रतिक्रिया TQL की प्रवक्ता जूलिया डॉघर्टी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि कंपनी जूरी के फैसले से असहमत है और कानूनी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है। कंपनी की जानकारी सिनसिनाटी स्थित TQL अमेरिका की सबसे बड़ी फ्रेट ब्रोकरेज फर्मों में से एक है। यह निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है, जिसमें 9,000 कर्मचारी और 6 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व है।
Bhopal Budget 2026 : 4000 करोड़ से ज्यादा का बजट आज पेश, शहर की सड़क, पार्क और पेयजल योजनाओं में बड़ा निवेश!

HIGHLIGHTS: भोपाल नगर निगम का बजट 2026-27 आज पेश होगा बजट का आकार 4000 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा, अन्य शुल्क में बढ़ोतरी संभव आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट हटाने के लिए 55.54 करोड़ का प्रोजेक्ट ट्रैफिक सुधार और 145 पुराने वाहनों को स्क्रैप करने का प्लान Bhopal Budget 2026 : भोपाल। नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया जाएगा। बता दें कि महापौर मालती राय का यह कार्यकाल का चौथा बजट है। इस बार बजट में शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। MP WEATHER REPORT : 26 मार्च से बदल सकता है मौसम, पहले गर्मी फिर बारिश का अलर्ट बजट का आकार और प्रमुख प्रावधान सूत्रों के अनुसार, इस बार नगर निगम का बजट 4000 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है, जो पिछले साल के 3600 करोड़ रुपए से बड़ा होगा। साथ ही बजट में AMRUT 2.0 योजना और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए पर्याप्त राशि रखी गई है। IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले टैक्स और शुल्क बताया जा रहा है कि इस बार प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। हालांकि, सीवेज और जल कर में बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही, लगभग 12 बजट मदों को खत्म करके संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। Bhopal College Iftar Party : आरडी मेमोरियल कॉलेज में ‘इफ्तार पार्टी’ पर बवाल, बजरंग दल ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण बड़े प्रोजेक्ट्स और विकास योजनाएं आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट हटाने के लिए 55.54 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सप्लाई, पार्क और तालाब संरक्षण पर ध्यान। प्रधानमंत्री आवास योजना, हेरिटेज गेट, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, विसर्जन घाट और ड्रेनेज सिस्टम के लिए भी प्रावधान। ट्रैफिक सुधार के लिए 14 नई पार्किंग स्थल, जिनमें 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे होंगी। 145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। MP RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस की बढ़ी चिंता, विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत राजनीतिक माहौल वहीं, विपक्ष गोमांस और लोकायुक्त नई बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर नगर निगम को घेरने की तैयारी में है। बजट सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल भी गर्म रहने की संभावना है।
MP WEATHER REPORT : 26 मार्च से बदल सकता है मौसम, पहले गर्मी फिर बारिश का अलर्ट

HIGHLIGHTS: 26 मार्च से कई जिलों में बारिश का अलर्ट अगले 2-3 दिनों में तापमान में 3-5°C की वृद्धि नर्मदापुरम में तापमान 37.7°C तक पहुंचा 18-21 मार्च में 45 जिलों में बारिश और ओले अप्रैल-मई में प्रदेश में भीषण गर्मी का अनुमान MP WEATHER REPORT : भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम मार्च के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक पहले प्रदेश में तेज गर्मी बढ़ेगी और 26 मार्च से कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। Bhopal Garbage Dump Pollution : स्वच्छता के दावों के बीच उभरता जहरीला पहाड़, 60 फीट कचरा, काला पानी और जहरीली हवा से जुंझ रहे भोपाल के 15 गांव मौसम की नई चाल मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद 26 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जो मौसम में बदलाव लाएगा। इसका असर खासतौर पर जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा। Bhopal Garbage Dump Pollution : स्वच्छता के दावों के बीच उभरता जहरीला पहाड़, 60 फीट कचरा, काला पानी और जहरीली हवा से जुंझ रहे भोपाल के 15 गांव अभी बढ़ी गर्मी पिछले दिनों बारिश और ओले थमने के बाद तापमान तेजी से बढ़ा है। कुछ प्रमुख शहरों में रविवार को दर्ज तापमान: नर्मदापुरम: 37.7°C रायसेन: 37.6°C रतलाम: 37.2°C इंदौर: 33.3°C भोपाल: 33°C उज्जैन: 34°C PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा! हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि 18-21 मार्च के बीच प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। 17 जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं, केला और पपीता जैसी फसलों को नुकसान हुआ। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। Premanand Maharaj : राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट की आध्यात्मिक चर्चा फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम फरवरी में 4 बार ओले और बारिश, मार्च में अब तक 3 बार मौसम बदला। इससे फसलों और सामान्य जीवन पर असर पड़ा। Premanand Maharaj : राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट की आध्यात्मिक चर्चा अप्रैल-मई में भीषण गर्मी की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में तापमान कई संभागों में 45°C के पार जा सकता है, खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग प्रभावित रहेंगे।
STRAIT OF HORMUZ : अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच ईरान का ऐलान; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल, जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलेगा ईरान

HIGHLIGHT: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर 20 लाख डॉलर शुल्क ईरान का ‘नया नियंत्रण’ दिखाने का दावा अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी इजरायल पर हमले की ईरान की धमकी वैश्विक तेल सप्लाई पर मंडराता खतरा STRAIT OF HORMUZ : तेहरान। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कुछ जहाजों से अब करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपए) वसूले जाने की घोषणा की है। यह कदम अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान की पकड़ को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। Bhopal Garbage Dump Pollution : स्वच्छता के दावों के बीच उभरता जहरीला पहाड़, 60 फीट कचरा, काला पानी और जहरीली हवा से जुंझ रहे भोपाल के 15 गांव ईरान का नया नियंत्रण ईरानी सांसद अलाउद्दीन बोरुजेरदी ने सरकारी टीवी को बताया कि यह शुल्क स्ट्रेट पर ईरान के नए नियंत्रण का हिस्सा है। उन्होंने कहा इतनी बड़ी राशि वसूलना ईरान की ताकत दिखाता है। साथ ही युद्ध और सुरक्षा खर्चों के कारण अब यह जरूरी हो गया है। DOLLAR VS RUPEE : 93 के पार गया रुपया, निवेशकों के लिए बढ़ी खतरे की घंटी; जानिए क्या है इस कमजोरी की वजह! अमेरिका की चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे में यह मार्ग नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट पर हमला कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बड़े पावर प्लांट भी तबाह कर दिए जाएंगे। LPG UPDATES: 2 और एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने को तैयार, क्या खुलने वाला है रास्ता? ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया ईरानी नेताओं ने जवाब में कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो इज़राइल के ऊर्जा ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि यह मार्ग सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन ईरान के दुश्मनों के लिए नहीं। उन्होंने धमकियों को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और कहा कि ईरान हर चुनौती का सामना करेगा। CEC Impeachment Motion : ज्ञानेश कुमार पर कौन-से लगे आरोप? इतिहास में पहली बार CEC को हटाने के लिए नोटिस वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर होर्मुज स्ट्रेट दुनिया में तेल की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से लगभग 20% वैश्विक तेल गुजरता है। हाल के हमलों और बढ़ते तनाव के कारण इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही लगभग ठहर गई है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ, तो स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
Bhopal Garbage Dump Pollution : स्वच्छता के दावों के बीच उभरता जहरीला पहाड़, 60 फीट कचरा, काला पानी और जहरीली हवा से जुंझ रहे भोपाल के 15 गांव

HIGHLIGHTS: 60 फीट ऊंचा कचरे का पहाड़ 15 गांवों पर स्वास्थ्य संकट हैंडपंप से निकल रहा काला पानी 18 महीनों में 12 बार आग रोजाना 800-900 टन कचरा बढ़ोतरी Bhopal Garbage Dump Pollution : मध्यप्रदेश। भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर के किनारे स्थित आदमपुर खंती एक भयावह सच्चाई उजागर कर रही है। बता दें कि यहां कचरे का ढेर अब 60 फीट ऊंचे पहाड़ में बदल चुका है, जो आसपास के 12 से 15 गांवों के लिए अब गंभीर खतरा बन गया है। BHOPAL EID CELEBRATION : ईद के मौके पर PCC चीफ जीतू पटवारी ने नमाजियों पर बरसाए फूल, BJP ने उठाए सवाल जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर ग्रामीण गर्मियों में कचरे में लगने वाली आग से उठता जहरीला धुआं पूरे इलाके की हवा को प्रदूषित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे हर दिन जहरीली गैसों के बीच जीने को मजबूर हैं, जिससे सांस और आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। LPG UPDATES: 2 और एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने को तैयार, क्या खुलने वाला है रास्ता? पानी बना जहर, बढ़ रहीं बीमारियां खंती से निकलने वाला लीचेट जमीन के अंदर पहुंचकर भूजल को भी दूषित कर रहा है। साथ ही हैंडपंपों से निकलता काला और बदबूदार पानी अब उपयोग के लायक नहीं रहा। त्वचा रोग और अन्य बीमारियां यहां आम हो चुकी हैं। PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा! प्रशासन के दावे बनाम जमीनी हकीकत प्रशासन का कहना है कि कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन किया जा रहा है और आग मीथेन गैस के कारण लगती है। लेकिन पिछले 18 महीनों में 12 बार आग लगना इन दावों पर सवाल खड़े करता है। Minister Laljit Bhullar resigns : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM मान ने दिए जांच के आदेश बढ़ता कचरा, घटती उम्मीद सूचना की माने तो करीब 50 एकड़ में फैली इस साइट पर रोजाना 800-900 टन कचरा डाला जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित कवरिंग और पानी का छिड़काव जरूरी है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा।