BHOPAL EID CELEBRATION : ईद के मौके पर PCC चीफ जीतू पटवारी ने नमाजियों पर बरसाए फूल, BJP ने उठाए सवाल

HIGHLIGHTS: भोपाल में ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज शहर काजी मुस्ताक ने नमाज करवाई जीतू पटवारी ने नमाजियों पर बरसाए फूल और दी मुबारकबाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल ईदगाह की मौजूदगी पर सियासी बहस तेज BHOPAL EID CELEBRATION : मध्यप्रदेश। भोपाल में आज ईद का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजधानी के ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और रमजान के महीने के बाद ईद की नमाज अदा की गई। बता दें कि शहर काजी मुस्ताक ने नमाज का नेतृत्व किया, और इस दौरान देश व दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। पटवारी ने नमाजियों पर फूल बरसाए और सभी को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। DOLLAR VS RUPEE : 93 के पार गया रुपया, निवेशकों के लिए बढ़ी खतरे की घंटी; जानिए क्या है इस कमजोरी की वजह! बीजेपी का बयान इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रामेश्वर शर्मा ने कहा, “कांग्रेस नेता अपना पैदायशी धर्म निभा रहे हैं, लेकिन हम कांग्रेसी मित्रों से पूछना चाहते हैं कि एक तरफ वे सनातन पर चलने की बात करते हैं और दूसरी तरफ इस तरह के काम करते हैं। आखिर वे स्पष्ट करें कि वह चाहते क्या हैं। Pitta Control Ayurvedic Tips : पित्त बढ़ने की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेद के ये आसान उपाय दिलाएंगे राहत सियासी बहस और प्रतिक्रियाएँ पटवारी की इस पहल ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक प्रहार के रूप में देख रहा है।
DOLLAR VS RUPEE : 93 के पार गया रुपया, निवेशकों के लिए बढ़ी खतरे की घंटी; जानिए क्या है इस कमजोरी की वजह!

HIGHLIGHTS: रुपया 93.71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद एक दिन में 1.08 रुपये की गिरावट महंगे क्रूड से बढ़ा इंपोर्ट बिल विदेशी निवेशकों की तेज बिकवाली RBI ने बाजार में किया हस्तक्षेप DOLLAR VS RUPEE : नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ऐतिहासिक गिरावट के साथ 93.71 के स्तर पर बंद हुआ, जो अब तक का सबसे निचला स्तर मन जा रहा है। बता दें कि एक ही दिन में 1.08 रुपये की गिरावट और जनवरी से अब तक करीब 4% की कमजोरी ने बाजार में चिंता बढ़ा दी है। Pitta Control Ayurvedic Tips : पित्त बढ़ने की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेद के ये आसान उपाय दिलाएंगे राहत ग्लोबल और जियोपॉलिटिकल असर मिडिल ईस्ट, खासकर ईरान से जुड़े तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। इससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है और वे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ? कच्चे तेल की कीमतों का दबाव भारत अपनी जरूरत का लगभग 89% कच्चा तेल आयात करता है। हाल ही में ब्रेंट क्रूड की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो बाद में 108 डॉलर के आसपास आ गई। महंगे तेल से देश का इंपोर्ट बिल बढ़ता है और डॉलर की मांग तेज हो जाती है, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ता है। Anant Singh Bail Granted : दुलारचंद मर्डर केस में बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, 4 महीने बाद जमानत मंजूर मजबूत अमेरिकी डॉलर डॉलर इंडेक्स में बढ़त यह दिखाती है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ रही है। इसका सीधा असर भारतीय रुपये पर पड़ा है, जिससे इसकी वैल्यू में गिरावट आई है। MP RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस की बढ़ी चिंता, विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा बड़े पैमाने पर बिकवाली भी रुपये की कमजोरी का प्रमुख कारण है। हाल ही में ₹7,558 करोड़ का नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया, जिससे बाजार में डॉलर की मांग और बढ़ गई। Security Chief Ali Larijani : ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत! क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री RBI का हस्तक्षेप भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रुपये को स्थिर रखने के लिए मार्च में 15 अरब डॉलर से ज्यादा की बिक्री की है। हालांकि यह कदम अल्पकालिक राहत दे सकता है, लेकिन वैश्विक दबाव अभी भी बने हुए हैं। IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले एक्सपर्ट्स की राय दिलीप परमार के अनुसार, विदेशी फंड आउटफ्लो और महंगे कच्चे तेल की दोहरी मार से रुपया कमजोर हुआ है। आने वाले समय में भी इसमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
LPG UPDATES: 2 और एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने को तैयार, क्या खुलने वाला है रास्ता?

HIGHLIGHT: 24 घंटे में कोई क्रूड टैंकर नहीं गुजरा दो भारतीय LPG जहाज तैयार ईरान की चेतावनी से तनाव भारत ने बढ़ाई कूटनीतिक सक्रियता सीमित शिपिंग अब भी जारी LPG UPDATES: नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की धुरी माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटों में जहां एक भी क्रूड ऑयल टैंकर इस रणनीतिक मार्ग से नहीं गुजरा, वहीं अब दो भारतीय एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत इस मार्ग से गुजरने की तैयारी में हैं। Minister Laljit Bhullar resigns : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM मान ने दिए जांच के आदेश टैंकरों की तैयारी और संकेत शिपिंग डेटा के अनुसार दोनों जहाज यात्रा के संकेत दे चुके हैं और जल्द ही रवाना हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन व्यापार सूत्रों का मानना है कि शनिवार तक इनकी मूवमेंट संभव है। AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ? तनाव के बीच बढ़ी चिंता ईरान द्वारा जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। यह स्ट्रेट वैश्विक तेल और एलएनजी सप्लाई का लगभग 20 प्रतिशत वहन करता है, ऐसे में यहां रुकावट का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे भारत की रणनीतिक सतर्कता भारत सरकार ने अपने 22 जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। बता दें कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाल ही में ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी थी, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल आवाजाही व्यक्तिगत मामलों के आधार पर तय हो रही है। LPG Cylinder Crisis : गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन सीमित लेकिन जारी शिपिंग हालिया डेटा से यह भी सामने आया है कि कुछ जहाज अब भी इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे पूरी तरह ठहराव की स्थिति नहीं बनी है।
Minister Laljit Bhullar resigns : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM मान ने दिए जांच के आदेश

HIGHLGHTS: परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा अधिकारी की आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद कार्रवाई CM भगवंत मान ने निष्पक्ष जांच के लिए लिया फैसला मुख्य सचिव को सौंपी गई जांच विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल Minister Laljit Bhullar resigns : अमृतसर। पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जहां लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनका नाम अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक की आत्महत्या मामले में सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है। SUPREME COURT ORDER : खाना बनाने- सफाई करने में पति को भी करनी होगी मदद; तलाक की गुहार लगा रहे पति को SC की फटकार CM भगवंत मान का सख्त रुख भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा इसलिए लिया गया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! आत्महत्या मामला और आरोप अमृतसर में अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने मंत्री पर दबाव बनाने और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें टेंडर में हस्तक्षेप, रिश्वत की मांग और मारपीट जैसे आरोप भी शामिल हैं। Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज से, जानिए घट स्थापना के मुहूर्त और पूजा-व्रत का महत्व विपक्ष ने घेरा सरकार को मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। साथ ही बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखपाल सिंह खैरा सहित कई नेताओं ने आपराधिक जांच की मांग की। PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा! मंत्री ने आरोपों को किया खारिज लालजीत भुल्लर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए ही इस्तीफा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
SUPREME COURT ORDER : खाना बनाने- सफाई करने में पति को भी करनी होगी मदद; तलाक की गुहार लगा रहे पति को SC की फटकार

HIGHLIGHTS: पति-पत्नी दोनों को घरेलू काम में हाथ बंटाना जरूरी खाना न बनाना या घर का काम न करना तलाक का कारण नहीं फैमिली कोर्ट ने तलाक दिया था, हाई कोर्ट ने रद्द किया सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक विवाह में समान जिम्मेदारी पर जोर दिया अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा SUPREME COURT ORDER : नाई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक वैवाहिक विवाद में कहा कि पति-पत्नी दोनों को घरेलू कामों में सहयोग करना चाहिए। जस्टिस संदीप मेहता ने कहा, आप किसी नौकरानी से शादी नहीं कर रहे, आप जीवनसाथी से शादी कर रहे हैं। PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा! क्रूरता के आधार पर तलाक नहीं कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्नी द्वारा खाना न बनाना या घर का काम ठीक से न करना तलाक का कारण नहीं बन सकता। जस्टिस विक्रम नाथ ने भी कहा कि आज का समय बदल गया है और पति को भी घरेलू कामों में मदद करनी चाहिए। TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! क्या है पूरा मामला दरअसल याचिकाकर्ता-पति ने दावा किया कि शादी के सिर्फ एक हफ्ते बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और उसने गंदी भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पति का कहना है कि उसने खाना बनाने से मना किया और बच्चे की पालना रस्म में हिस्सा नहीं लिया। Petrol Price Hike : प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रूपए प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए दाम; जानिए वजह फैमिली कोर्ट और हाई कोर्ट का फैसला फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका स्वीकार कर तलाक दे दिया, लेकिन हाई कोर्ट ने आदेश रद्द कर दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा आधुनिक विवाह में समान जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया और आधुनिक वैवाहिक रिश्तों पर अहम संदेश दिया: घर के कामों में पति-पत्नी दोनों का योगदान जरूरी है।
PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा!

HIGHLIGHTS: प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा, दिल्ली में 101.89 रुपये लीटर औद्योगिक डीजल 21.92 रुपये प्रति लीटर महंगा, रेलवे और फैक्ट्रियों पर असर सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं, आम जनता सुरक्षित BS-6 वाहनों के लिए जरूरी यूरिया की कीमत 44% बढ़ी अगले 15-45 दिन तक तेल और यूरिया की कीमतों पर अनिश्चितता PETROL PRICE HIKE: नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते भारत में प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। बता दें कि दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गया। साथ ही औद्योगिक डीजल में 21.92 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो रेलवे, रोडवेज बसें, फैक्ट्रियों और बड़े अस्पतालों पर असर डाल सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय कहना है कि प्रीमियम पेट्रोल और थोक डीजल पर वैश्विक कीमत का बोझ डाला गया है ताकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमत न बढ़े। देशभर में सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट यूएस-ईरान युद्ध से वैश्विक क्रूड की कीमत बढ़ी 20 दिनों में क्रूड की कीमत 72 डॉलर से 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम क्रमशः 116.29, 115.86 और 116.77 रुपये प्रति लीटर हो गए। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट ट्रांसपोर्ट और कृषि सेक्टर पर असर बीएस-6 वाहनों के लिए जरूरी यूरिया 44% महंगा हो गया है। देश में करीब 3 करोड़ BS-6 वाहन हैं और ट्रक-बस के लिए यूरिया की खपत बड़ी है। यह बढ़ोतरी फर्टिलाइजर सेक्टर और जून में शुरू होने वाले खरीफ सीजन में कृषि सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। BJP Candidate List : असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिली टिकट क्या भविष्य में कीमतें और बढ़ सकती हैं? विश्लेषकों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो तेल कंपनियां सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बना सकती हैं। थोक डीजल महंगा होने से पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ सकता है।
TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव!

HIGHLIGHTS: TMC ने जारी किया ‘दीदी के 10 संकल्प’ मेनिफेस्टो महिलाओं को 1500–1700 रुपये मासिक सहायता का वादा 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट प्रस्तावित युवाओं के लिए 1500 रुपये मासिक भत्ता जारी रहेगा हर घर पक्का मकान और पानी की सुविधा का वादा TMC MENIFESTO 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे पत्र को ‘दीदी के 10 संकल्प’ के रूप में पेश किया गया है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं और विकास का खाका पेश किया गया है। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान घोषणापत्र में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत आर्थिक सहायता बढ़ाने का वादा किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये मासिक देने की बात कही गई है। इसके अलावा ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता जारी रखने का वादा भी किया गया है। Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर अब 8 फरवरी को सुनवाई, ममता बनर्जी खुद हुईं पेश; जानिए क्या दी दलील किसानों और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस TMC ने किसानों के लिए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट लाने का वादा किया है, जिसमें भूमिहीन किसानों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही हर परिवार को पक्का मकान और सभी घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजना भी इस घोषणापत्र का हिस्सा है। TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार का वादा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर साल ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर आयोजित किए जाएगा । वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और बंगाल को पूर्वी भारत का ट्रेड सेंटर बनाने की योजना भी शामिल है। TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना बंगाल चुमाव से पहले ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर राज्य में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। बता दें कि उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। Launch of the 2026 Manifesto | ২০২৬-এর নির্বাচনী ইস্তাহার প্রকাশ অনুষ্ঠান | 20 March, 2026 https://t.co/UEWlLcTDNU — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 20, 2026
MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

HIGHLIGHTS: एमपी के 21 जिलों में बारिश, 14 जिलों में ओलावृष्टि 42 जिलों के 100+ शहरों में बारिश दर्ज तापमान में 4.8 से 10 डिग्री तक गिरावट गेहूं, चना, सरसों और सब्जी की फसल को नुकसान 26 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान MP RAIN ALERT : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भोपाल, विदिशा, रायसेन समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि 14 जिलों में ओलावृष्टि हुई। बता दें कि तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन के साथ किसानों को भी प्रभावित किया है। साथ ही आज भी भोपाल सहित 26 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। Petrol Price Hike : प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रूपए प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए दाम; जानिए वजह फसलों को भारी नुकसान ओलावृष्टि और तेज आंधी ने गेहूं, चना और सरसों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कई जिलों में सब्जी फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा तापमान में आई बड़ी गिरावट लगातार बादल और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज हुआ। Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जाने आपके शहर का तापमान दिल्ली: 28°C मुंबई: 32°C कोलकाता: 31°C चेन्नई: 33°C भोपाल: 29.4°C जयपुर: 30°C 26 मार्च तक मौसम रहेगा सक्रिय MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 26 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 22 मार्च से एक नया सिस्टम आएगा, जिसका असर हल्का रहेगा, लेकिन 26 मार्च के आसपास फिर मौसम बदलने की संभावना है।